शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज का राशिफल: गुरुवार, 15 दिसंबर 2022

मेष:
 ज्यादातर ग्रह आपको बहुत कुछ बेहतर देने की कोशिश कर रहे हैं। किसी अनुभवी तथा प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन आपके लिए सहायक रहेगा और अपने अंदर अद्भुत आत्मविश्वास महसूस करेंगे। साथ ही आपकी कार्य क्षमता में भी वृद्धि होगी। भावुकता और आलस जैसी आदतें आपके बनते कार्यों में विघ्न डालेंगी। इसकी वजह से कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। जिसकी वजह से नुकसान होने की संभावना है। किसी भी तरह की आवाजाही से आज परहेज रखें। बिजनेस के कामों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। जल्दी ही चीजें सामान्य हो जाएंगी। ऑफिशियल मामलों में किसी भी तरह के विवाद में न पड़ें। संयम रखें, क्योंकि परिस्थितियां विपरीत रहेंगी। पारिवारिक मनोरंजन संबंधी कोई कार्यक्रम बनेगा। जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा। युवा वर्ग अपने प्रेम संबंधों के प्रति ईमानदार रहें। मौसम में बदलाव की वजह से सिर में दर्द जैसी दिक्कत महसूस हो सकती हैं, परंतु चिंता की कोई बात नहीं है। व्यवस्थित दिनचर्या रखें।
वृष:
दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण काम संबंधी योजना बना लें, क्योंकि दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में बहुत ही अनुकूल हैं। आपके काम स्वतः ही बनने शुरू हो जाएंगे। परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि को लेकर घर में खुशी भरा माहौल रहेगा। मित्रों अथवा संबंधियों के साथ आपकी किसी गलती की वजह से संबंध खराब हो सकते हैं। इसलिए सावधान रहें। परिवार तथा घर के बुजुर्गों को भी आपके देखभाल की जरूरत है, इसलिए उनका भी ध्यान रखें। नौकरी और बिजनेस में माल से संबंधित कोई कंप्लेन आने से नुकसान हो सकता है। अच्छी व्यवस्था बनाकर रखें। स्टाफ पर भी कंट्रोल रखें। प्रॉपर्टी संबंधी बिजनेस में अच्छी डील हो सकती है। नौकरीपेशा लोग ध्यान रखें, कोई काम गलत होने से अधिकारी नाराज हो सकते हैं। घर तथा पारिवारिक लोगों के साथ समय व्यतीत करने से वातावरण सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट ना करें। नियमित व्यायाम, योगा आदि करें। मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से कंधों में दर्द रहेगा।
मिथुन:
 समय बहुत ही अनुकूल है। आज कुछ सकारात्मक स्थितियां बनेंगी। अपने अंदर छिपी प्रतिभा को पहचानें और उसका उपयोग करें। साथ ही इस समय बनाई गई योजनाएं निकट भविष्य में शुभ अवसर प्रदान करने वाली हैं। ध्यान रखिए, निर्णय लेने में समय लगाने से कुछ चीजें आपके दिमाग से निकल भी सकती हैं। योजनाओं को तुरंत क्रियान्वित करें। साथ ही बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप भी आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। अपने व्यक्तिगत कार्य खुद ही करें। व्यावसायिक स्थल पर कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। दिक्कत बनी रहेगी। रुका हुआ पैसा आने से आर्थिक परेशानियां सुलझेंगी। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की होने के योग बन रहे हैं। अधिकारियों से संबंध अच्छे रखें। काम की अधिकता के कारण आप अपने दांपत्य संबंधों को उचित समय नहीं दे पाएंगे, परन्तु स्थितियां भी आपको ही संभालनी हैं, इस बात का ध्यान रखें। काम के बीच-बीच में उचित आराम भी लेना जरूरी है। नसों में खिंचाव और दर्द महसूस हो सकता है।

ये भी पढ़ें:   आवाज़: चंबा में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा को धरना जारी; मसाला जुलूस भी निकाला जाएगा

कर्क:

लाभदायक परिस्थितियां बनी हुई हैं। समय का भरपूर सदुपयोग करें। विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा संबंधी कार्यों में सफलता मिलने की पूरी संभावना है, इसलिए अपनी ऊर्जा का भरपूर उपयोग करें। परिवार के साथ कोई धार्मिक यात्रा संबंधी प्रोग्राम बन सकता है। आज खर्चों की अधिकता रहेगी, परंतु साथ ही धन लाभ संबंधी स्थितियां भी बनेंगी, इसलिए अधिक परेशान होने की जरूरत नहीं। परंतु आप अपने उग्र स्वभाव की वजह से किसी के साथ संबंध बिगाड़ सकते हैं, इसलिए अपने स्वभाव को सकारात्मक रखें। दूरदराज के क्षेत्रों के साथ नए व्यापारिक संपर्क बनेंगे। पब्लिक रिलेशन आपके लिए व्यवसाय संबंधी नए सोर्स बना सकते हैं, इसलिए लोगों के संपर्क में रहें। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े बिजनेस मंद रहेंगे। जल्दी ही स्थिति अच्छी हो जाएंगी। पारिवारिक वातावरण सुखद व व्यवस्थित रहेगा। प्रेम संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेंगी, जिसकी वजह से मन और माहौल दोनों प्रफुल्लित रहेंगे। गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं परेशान करेंगी। हल्का और सुपाच्य भोजन लें। साथ ही अपना इम्यून सिस्टम भी अच्छा रखें।

सिंह:
 ग्रह स्थितियां आपके लिए अच्छी परिस्थितियां बना रही हैं। इसके लिए कर्म प्रधान होना पड़ेगा। अपनी उर्जा का भरपूर इस्तेमाल करें। कोई प्रॉपर्टी संबंधी काम बनने की संभावना है। युवाओं को अपने किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी। अपनी चीजों को संभालकर रखें, क्योंकि चोरी होने के योग बन रहे हैं। आलस, लापरवाही जैसी आदतों में सुधार लाएं। भावनाओं में आकर कोई निर्णय ना लें तथा वर्तमान स्थितियों पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखें। कार्यक्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था बेहतर बनाने की जरूरत है। अधीनस्थ कर्मचारियों से विवाद की स्थिति न बनने दें। कोई इंक्वायरी बैठ सकती है। मीडिया या फोन द्वारा बड़ा ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। पति-पत्नी का एक दूसरे पर विश्वास संबंधों को मजबूत रखेगा। प्रेम संबंधों को विवाह में परिणित होने हेतु पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है। आपकी सजगता की वजह से स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

कन्या:
कुछ समय से आप जिन कार्यों के लिए प्रयासरत थे, आज उन कार्यों को पूर्ण करने का समय आ गया है। जल्दी ही आपको अपनी मेहनत के अनुरूप शुद्ध परिणाम हासिल होने वाले हैं। भाग्य आपके पक्ष में है। विद्यार्थियों के किसी सब्जेक्ट को लेकर चल रही समस्याएं दूर होंगी। कुछ समस्याएं काफी हद तक सुलझ जाएंगी, परंतु कोई पेमेंट रुकने की वजह से मन परेशान रहेगा। कभी-कभी आपकी शंकालु प्रवृत्ति दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन जाती है। इसलिए अपने विचारों में लचीलापन बनाकर रखें। व्यवसाय संबंधी बहुत अच्छी जानकारी मिलेगी। मार्केट संबंधी कामों में संपर्कों को और मजबूत करने में अपना समय लगाएं। बाहरी सोर्स से कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें। कोई फायदा उठा सकता है। पति-पत्नी दोनों ही अपनी-अपनी व्यस्तता के कारण एक दूसरे को समय नहीं दे पाएंगे, परंतु एक दूसरे के प्रति विश्वास संबंधों को मजबूत बनाए रखेगा। काम के साथ अब आराम भी लेने की आवश्यकता है। अत्यधिक कार्यभार की वजह से थकान और चिड़चिड़ापन जैसी स्थिति रहेगी।

ये भी पढ़ें:   शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

तुला:
योजनाबद्ध तरीके से कार्यों को अंजाम दें। निश्चित ही मन मुताबिक सफलता मिलेगी। किसी खास व्यक्ति का सहयोग भी बना रहेगा। आज का दिन घर से बाहर निकल कर काम पर भी ध्यान देने का है। आय के साधन प्रबल होंगे। बनते कार्यों में कुछ ना कुछ व्यवधान आएंगे, हालांकि धीरे-धीरे स्थिति अनुकूल भी हो जाएगी। साथ ही मन में अकारण ही गुस्सा व चिड़चिड़ापन महसूस होगा। घर में जो सुधार की योजनाएं बन रही थी उस पर भी पुनर्विचार अवश्य करें। व्यवसाय संबंधी कोई भी फैसला अपनी जिम्मेदारी पर ही लें। साथियों पर ज्यादा भरोसा न करें, क्योंकि किसी अन्य की सलाह नुकसान की वजह बन सकती है। मशीनरी आदि से जुड़े व्यवसाय फायदे की स्थिति में रहेंगे। अपने उत्तेजित स्वभाव और आवेश पर नियंत्रण रखें। इससे घर की व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। अपने महत्वपूर्ण कार्यों में जीवनसाथी का भी परामर्श अवश्य लें। मन में कभी-कभी कुछ नकारात्मक विचार उठ सकते हैं, जिसकी वजह से आपका मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित होगा। साथ ही स्त्री वर्ग अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

वृश्चिक:
डेली रूटीन के सभी कार्य व्यवस्थित रूप से होते जाएंगे। प्रॉपर्टी संबंधी लेनदेन के कार्यों में फायदेमंद डील हो सकती है, इसलिए इन कार्यों में अपना ध्यान केंद्रित रखें। उधार दिए हुए पैसे की वापसी भी संभव है। खुद को व्यस्त रखें, क्योंकि कुछ पुरानी नकारात्मक बातें उठने से किसी नजदीकी रिश्तेदार से संबंध खराब हो सकते हैं। इसलिए अपने विचारों पर मनन करते रहें। विद्यार्थी भी अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। कारोबारी मामलों में आपको कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने में परेशानी हो सकती है। किसी अनुभवी इंसान से विचार विमर्श करना उचित रहेगा। काम ज्यादा होने से आज सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को ओवरटाइम करना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में आपके असंतुलित व्यवहार की वजह से भावनात्मक दूरियां आ सकती हैं। अपने व्यवहार में कोमलता बनाकर रखें। जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल को बढ़ाएगा। सामर्थ्य से अधिक कार्यभार रहने की वजह से थकान और आलस जैसी स्थिति महसूस होगी। मेडिटेशन और योगा पर अधिक ध्यान दें।

धनु –  
आज घर में नवीनीकरण व साज सज्जा को लेकर कुछ योजनाएं बनेंगी। कोई भी काम करने से पहले उस पर बजट जरूर बनाएं तो आर्थिक दिक्कतों से बच जाएंगे। बच्चों से संबंधित किसी समस्या का समाधान निकलने से राहत मिलेगी। किसी भी अपरिचित व्यक्ति से वार्तालाप अथवा कोई डील करते समय निगरानी अवश्य रखें, क्योंकि चोरी होने या किसी तरह के नुकसान होने की संभावना लग रही है। किसी नजदीकी रिश्तेदार से कहासुनी होने से मन में चिंता बनी रहेगी। कार्यस्थल पर अत्यधिक कार्यभार की वजह से दिनभर व्यस्तता बनी रहेगी। कर्मचारियों से काम लेते वक्त पूरा ध्यान रखें। जरा सी लापरवाही से नुकसान हो सकता है। किसी सहयोगी का नकारात्मक रवैया भी परेशान करेगा। शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं को हल करें। व्यक्तिगत तथा व्यावसायिक समस्याओं को घर की व्यवस्था पर हावी ना होने दें तथा बच्चों की समस्याओं को सुलझाने के लिए भी कुछ समय अवश्य निकालें। तनाव का प्रभाव आपकी पाचन क्रिया पर पड़ेगा। हेल्दी खानपान लें और तनाव मुक्त होने के लिए योगा का सहारा लें।

ये भी पढ़ें:   शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

मकर:
दिनभर काम ज्यादा होने से व्यस्तता रहेगी, इसलिए आराम और मौज मस्ती पर ध्यान ना देकर काम पर अपना ध्यान एकाग्र करें। क्योंकि जल्दी ही इसके आपको शुभ फल प्राप्त होंगे। कोई लाभदायक नजदीकी यात्रा भी संभव है।बाहरी लोगों की बातों में ना आकर अपने निर्णय को ही प्राथमिकता पर रखें। कार्यों पर अधिक सोच-विचार करने में समय व्यतीत ना करें, नहीं तो कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। व्यवसाय में किसी नए काम से जुड़े बेहतरीन ऑफर सामने आएंगे। सोच- विचार करने में ज्यादा समय न लगाकर तुरंत फैसले लें। नौकरीपेशा लोगों को अपने टारगेट को पूरा करने से मान-सम्मान और तरक्की मिलने की संभावना है। जीवनसाथी तथा परिवारजनों के साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करें। जिससे गलतफहमियां दूर होंगी साथ ही संबंधों में पुनः नज़दीकियां आएंगी। खांसी-जुकाम जैसी समस्याएं बनी रहेंगी। लापरवाही ना करें क्योंकि वर्तमान नकारात्मक स्थितियों में अपना ध्यान रखना अति आवश्यक है।

कुंभ:
निजी या पारिवारिक समस्या सुलझने से राहत मिलेगी। अपने व्यक्तिगत कामों पर अच्छे से ध्यान दे पाएंगे। सोसाइटी अथवा सामाजिक गतिविधियों में आज मनोरंजन पूर्ण समय व्यतीत होगा। अपने बजट को भी ध्यान में रखकर चलना आवश्यक है। आय की अपेक्षा व्यय बढ़ने की आशंका है। भाइयों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। मामलों को क्रोध की अपेक्षा शांति से निपटाने की कोशिश करें। वर्तमान व्यवसाय में जो काम चल रहे हैं इसमें कुछ नई उपलब्धियां प्राप्त होंगी। इन पर बहुत अधिक मेहनत की आवश्यकता है क्योंकि निकट भविष्य में बहुत ही लाभदायक स्थितियां प्राप्त होंगी। सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। अपने किसी भी खास कार्य में जीवनसाथी तथा परिवार के बुजुर्ग की सलाह अवश्य लें। इससे आप अपने कार्यों को और अधिक बेहतर तरीके से क्रियान्वित कर पाएंगे। विवाहेत्तर संबंधों से दूर रहें। थकान की वजह से पैरों में दर्द व अपच जैसी शिकायत महसूस हो सकती है। लापरवाही ना करके तुरंत दवाई ले।

मीन:
बड़े बुजुर्गों का मान-सम्मान व आदर बनाए रखें। उनका मार्गदर्शन और सलाह आपके लिए आशीर्वाद रहेगा। घर में धार्मिक कृत्य संबंधी पूजा पाठ संपन्न हो सकता है, जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त होगी। फाइनेंस संबंधी गतिविधियों को नियत समय पर पूरा कर लें। कभी-कभी आपका क्रोध और जल्दबाजी आपके परिवार में परेशानियां उत्पन्न कर देते हैं। माहौल नकारात्मक हो जाता है। अपने व्यवहार को संयमित रखें। इस समय प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई भी निर्णय ना लें। मीडिया व कंप्यूटर से जुड़े व्यवसायों में लाभदायक स्थितियां बनेंगी। बिजनेस बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोग अपने किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में सफल रहेंगे। अधिकारियों का भी मार्गदर्शन रहेगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ मिलना-जुलना भी तनाव को कम करेगा और पारिवारिक नजदीकियां भी आएंगी। लव पार्टनर के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। बदलते मौसम की वजह से लापरवाही बिल्कुल ना करें। समय पर अपना चेकअप आदि करवाते रहें। थोड़ी सी सावधानी आपको तंदुरुस्त रखेगी।

Parvatanchal

error: कॉपी नहीं शेयर कीजिए!