शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज का राशिफल: सोमवार, 12 दिसंबर 2022


मेष:
व्यवस्थित दिनचर्या रहेगी। कोई कानूनी कार्यवाही चल रही है तो किसी अनुभवी के मार्गदर्शन से आपकी समस्या हल हो सकती है। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। अपने नजदीकी लोगों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा। किसी वजह से आपका आत्मविश्वास डगमगा सकता है। लापरवाही की वजह से कोई मौका भी हाथ से निकल सकता है। अपने अहम पर काबू रखें। किसी मित्र या संबंधी के साथ वाद-विवाद की स्थिति उग्र रूप ले सकती है, इसलिए सावधानी रखें। कारोबार में नई गतिविधियों पर विचार होगा और उन्हें क्रियान्वित करने के लिए समय अनुकूल है। युवाओं को अपने करियर संबंधी अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को किसी अधिकारी की वजह से परेशानी हो सकती है। दांपत्य जीवन मधुर और सुखमय व्यतीत होगा। प्रेम प्रसंगों में भी नज़दीकियां बनी रहेंगी। आपका रुख पहले से ज्यादा सकारात्मक, उदारवादी और गर्मजोशी से भरा होगा। और आप मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे।
वृष:
ग्रह स्थिति अनुकूल है, सिर्फ व्यवस्थित रूप से अपनी दिनचर्या को क्रियान्वित करें। कोई यात्रा संबंधी प्रोग्राम बनेगा तथा इस यात्रा में सुखद अनुभूति भी होगी। दान, पुण्य आदि जैसे कार्यों में भी आपकी व्यस्तता रहेगी।
फाइनेंस संबंधी कार्यों में सावधानी बरतें वरना आप किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। संतान से संबंधित किसी कार्य में अड़चनें अभी बनी रहेगी। भागम भाग अधिक रहेगी, लेकिन परिणाम कम ही हासिल होंगे। लोगों के साथ मिलते-जुलते समय सौम्य व्यवहार रखें। व्यवसाय में उचित व्यवस्था बनाए रखने के लिए आपको विशेष प्रयास करने होंगे। इस समय बहुत अधिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति रहेगी। इस समय ज्यादा से ज्यादा लोगों के संपर्क में रहें। बिजनेस के कामों में गुणवत्ता पर और ध्यान देने की जरूरत है।पारिवारिक वातावरण व्यवस्थित रहेगा। जीवन साथी तथा पारिवारिक सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहेगा। युवा वर्ग की दोस्ती प्रेम संबंधों में तब्दील हो सकती है। अत्यधिक मेहनत का नकारात्मक प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। कुछ समय अपने आराम के लिए भी निकालना जरूरी है।
मिथुन:
सुखद समय व्यतीत होगा। आप अपनी जीवनशैली को और अधिक उन्नत करने का भी प्रयास करेंगे। महिलाएं घरेलू कार्यों को सहजता और सरलता से पूरा करने में सक्षम रहेंगी। साथ ही अपने व्यक्तिगत कार्यों के प्रति भी केंद्रित रहेंगी। कोई उधार दिया हुआ पैसा वापिस मिलने की संभावना है। दूसरों के व्यक्तिगत मामलों से खुद को दूर रखें। घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह और मार्गदर्शन पर जरूर ध्यान दें। इस समय ससुराल पक्ष के साथ कोई परेशानी हो सकती है। तनाव, चिंता, काम का दबाव आदि जैसी परिस्थितियां रहेंगी। व्यावसायिक गतिविधियां उत्तम रहेंगी तथा अपनी कार्यकुशलता द्वारा अन्य कार्यों को भी पूरा करने में सक्षम रहेंगे, परंतु रुपए-पैसे संबंधी लेनदेन करते समय सावधान रहें। किसी प्रकार का धोखा हो सकता है। ऑफिस में उच्चाधिकारियों से संबंध मधुर होंगे। दांपत्य जीवन मधुर और सुखमय रहेगा। परिवार के साथ पार्टी अथवा समारोह में जाने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा तथा आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
कर्क:
कोई इच्छित कार्य समय पर पूरा हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक गतिविधियों में भी आप हिस्सा लेंगे। आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। अगर किसी मित्र अथवा संबंधी के साथ कुछ मनमुटाव चल रहा है तो किसी अनुभवी की मध्यस्थता से संबंधों में पुनः मधुरता आएगी। कभी ऐसा प्रतीत होगा कि सब कुछ होते हुए भी खालीपन है। गैरकानूनी कामों से दूर रहें, अन्यथा आप भारी संकट में फंस सकते हैं। अगर स्वयं का विकास करना चाहते हैं तो स्वभाव में थोड़ा स्वार्थीपन का भाव भी लाना जरूरी है। बिजनेस संबंधी कोई महत्वपूर्ण खबर मिल सकती है। धन पाने की दिशा में की गई कोशिशें सफल होंगी। कोई लोन या कर्जा लेने की कोशिश कर रहे हैं तो सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है। नौकरी के लिए कोशिश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिलेगी। अत्यधिक व्यस्तता की वजह से घर परिवार पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे जिसकी वजह से परिवार जनों की नाराजगी सहन करने पड़ सकती है। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे। मौसम के प्रति लापरवाह रहना आपको बीमार कर सकता है। इस समय अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहना जरूरी है।
सिंह:
अनुकूल ग्रह स्थिति बनी हुई है। परंतु समय का उचित सदुपयोग करना आपकी योग्यता पर भी निर्भर है। आपको अपनी मेहनत के निश्चित ही उत्तम परिणाम मिलेंगे। घर और व्यवसाय दोनों जगह बहुत सोच-समझकर फैसले लेंगे। किसी नजदीकी संबंधी के वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों से चिंता रहेगी। कभी-कभी अपने व्यक्तिगत कार्यों को पूरा करने में आलस की स्थिति रह सकती है। वाहन की समय पर सर्विस कराएं, अन्यथा राह चलते परेशानी आ सकती है।
व्यवसाय में बहुत काम रहेगा, लेकिन इसके नतीजे अच्छे रहेंगे। आपकी प्रतिभा और योग्यता के मुताबिक मार्केट में रुतबा रहेगा। नए अनुबंध मिलने की संभावना है। नौकरी में तबादले की स्थिति बन सकती है। परिवार में चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे तथा पुनः खुशनुमा वातावरण बनेगा। लव पार्टनर को कोई उपहार अवश्य दें। काम का दबाव आपके स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक असर डालेगा। इस समय अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाकर रखना भी जरूरी है।
कन्या:
आज सामाजिक तथा पारिवारिक गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी। सभी कार्य मन की इच्छा अनुसार होंगे। आज की मेहनत निकट भविष्य में लाभदायक द्वार खोलेगी। किसी खास वजह को लेकर यात्रा हो सकती है और सार्थक भी रहेगी। बहुत अधिक जिम्मेदारियों का बोझ भी अपने ऊपर ना लादें। कलह, वाद-विवाद आदि जैसी स्थितियों से दूर रहने में ही भलाई है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी भी विपरीत परिस्थिति में धैर्य और संयम रखकर ही आप समाधान निकाल सकते हैं। व्यवसाय में कई तरह की गतिविधियां आपको व्यस्त रखेंगी। साथ ही संभावनाओं के नए द्वार खुलेंगे, परंतु इस बात का भी ध्यान रखें कि आपका कोई विश्वासपात्र कर्मचारी ही आपके साथ धोखा कर सकता है। सरकारी सेवारत लोग पब्लिक प्लेस पर सावधान रहें। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। प्रॉपर्टी की खरीदारी संबंधी कोई कार्य बनने से परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। मानसिक सुकून पाने के लिए योगा और मेडिटेशन में भी कुछ समय अवश्य लगाएं और इससे स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।
तुला:
किसी अनुभवी व्यक्तिअथवा उच्चअधिकारी के साथ संबंध और अधिक प्रगाढ़ होंगे। भाई-बहनों के आपसी संबंध और अधिक मजबूत होंगे। मांगलिक आयोजन की भी योजना बन सकती है। प्रॉपर्टी की खरीदारी की संभावनाएं प्रबल होंगी। आमदनी कम और खर्चा अधिक वाली स्थिति भी रहेगी। फालतू के कार्यों में हो रहे खर्चों को नियंत्रण में रखें। वाहन से संबंधित कोई परेशानी आ सकती है, इसलिए समय अनुसार सर्विस करवाते रहें।
व्यापार में कोई भी निर्णय लेते समय सावधानी बरतें। भावुकता में लिया गया फैसला नुकसानदायक हो सकता है। कार्य विस्तार संबंधी योजनाओं पर काम होगा। नौकरी में अपने काम समय पर पूरे करने की कोशिश करें। वैवाहिक संबंधों में कुछ मनमुटाव होंगे। प्रेम संबंध परेशानी और बदनामी का कारण बन सकते हैं, बहुत अधिक सावधानी रखने की जरूरत है।
घुटनों का दर्द तथा पेट की समस्या से परेशान रहेंगे। ज्यादा गरिष्ठ भोजन के सेवन से परहेज करें।
व्यापार में कोई भी निर्णय लेते समय सावधानी बरतें। भावुकता में लिया गया फैसला नुकसानदायक हो सकता है। कार्य विस्तार संबंधी योजनाओं पर काम होगा। नौकरी में अपने काम समय पर पूरे करने की कोशिश करें। वैवाहिक संबंधों में कुछ मनमुटाव होंगे। प्रेम संबंध परेशानी और बदनामी का कारण बन सकते हैं, बहुत अधिक सावधानी रखने की जरूरत है।
घुटनों का दर्द तथा पेट की समस्या से परेशान रहेंगे। ज्यादा गरिष्ठ भोजन के सेवन से परहेज करें।
वृश्चिक:
दिन व्यवस्थित तरीके से व्यतीत होगा। मुश्किल से मुश्किल कार्य भी आपको सामान्य ही प्रतीत होगा। सकारात्मक लोगों के साथ मेल मुलाकात रखने से मानसिक रूप से ऊर्जावान महसूस करेंगे। परिवार के साथ कोई मनोरंजक यात्रा संबंधी योजना भी बनेगी। मेहमानों की आवाजाही की वजह से आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्यों में व्यवधान भी आ सकते हैं, जिसकी वजह से स्वभाव में गुस्सा और चिड़चिड़ापन रह सकता है। बढ़ते खर्च चिंता का कारण बनेंगे। व्यर्थ की उलझनों से खुद को दूर ही रखें। कारोबारी मामलों में दिक्कतें बनी रहेंगी। हालांकि आप समस्याओं को हल करने के लिए मानसिक रूप से तैयार रहेंगे। इस समय व्यवसाय में टीमवर्क बनाकर रखना जरूरी है, इससे आपका कार्य भार हल्का होगा। युवाओं को अपने करियर संबंधी खुशखबरी मिलेगी।
बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप अपने घर की व्यवस्था पर ना पड़ने दें। प्रेम संबंधों के मामले में आप खुद को लकी महसूस करेंगे।
डिप्रेशन तथा अवसाद जैसी स्थिति से बचने के लिए कुछ समय सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ व्यतीत करें तथा आध्यात्म और मेडिटेशन में भी ध्यान दें।
बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप अपने घर की व्यवस्था पर ना पड़ने दें। प्रेम संबंधों के मामले में आप खुद को लकी महसूस करेंगे।
डिप्रेशन तथा अवसाद जैसी स्थिति से बचने के लिए कुछ समय सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ व्यतीत करें तथा आध्यात्म और मेडिटेशन में भी ध्यान दें।
धनु:
दिन बहुत व्यस्तता पूर्ण रहेगा। आप कड़ी परीक्षा के लिए मानसिक व शारीरिक रूप से तैयार रहेंगे और सफलता भी हासिल करेंगे। अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ही सुखद और तरक्की वाला समय है। सुकून और शांति पाने के लिए कुछ समय प्रकृति के साथ भी जरूर व्यतीत करें। मेहमानों की आवाजाही की वजह से कुछ समय खराब हो सकता है, जिससे मन कुछ परेशान रहेगा। इस समय सामाजिक गतिविधियों से थोड़ा दूर ही रहें। दूसरों की समस्याओं में उलझने से आपकी मानसिक स्थिति प्रभावित होगी।
व्यवसाय संबंधी कोई भी खास फैसला लेने से पहले अनुभवी लोगों से विचार-विमर्श अवश्य करें। इससे आपको कार्य और फंड के मामलों में सफलता मिलेगी। आपका कार्यभार भी हल्का होगा। नौकरी में अच्छा मौका मिल सकता है। किसी खास वजह से यात्रा भी हो सकती है। पारिवारिक सदस्यों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा। तथा आपसी विचारों का भी आदान-प्रदान रहेगा। दोस्तों के साथ भी संबंध मधुर होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ मौसम के बदलाव का कुछ असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
व्यवसाय संबंधी कोई भी खास फैसला लेने से पहले अनुभवी लोगों से विचार-विमर्श अवश्य करें। इससे आपको कार्य और फंड के मामलों में सफलता मिलेगी। आपका कार्यभार भी हल्का होगा। नौकरी में अच्छा मौका मिल सकता है। किसी खास वजह से यात्रा भी हो सकती है। पारिवारिक सदस्यों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा। तथा आपसी विचारों का भी आदान-प्रदान रहेगा। दोस्तों के साथ भी संबंध मधुर होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ मौसम के बदलाव का कुछ असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
मकर:
व्यक्तिगत तथा आर्थिक मामलों में अपने नजदीकी मित्रों तथा परिवारजनों के साथ सलाह अवश्य कर लें। आपको निर्णय लेने में आसानी होगी। प्रियजनों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। किसी पॉलिसी अथवा प्रॉपर्टी में निवेश करने की प्रबल संभावनाएं हैं। व्यक्तिगत अथवा सामाजिक मामलों में चल रही उलझनों की वजह से दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त रहेगी। कुछ लोगों के साथ विरोधाभासी चीजें भी उभरेंगी, जिसकी वजह से जोश और उमंग में कमी आ सकती है। अन्यथा आपको अपनी ही किसी बात पर शर्मिंदगी महसूस होगी। व्यवसाय में आपके नेतृत्व और प्रबंधन द्वारा सभी कार्य उचित तरीके से व्यवस्थित रहेंगे। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेते समय अनुभवी इंसान की सलाह लें। ऑफिस की जिम्मेदारियां भली-भांति निभाएंगे। स्टाफ का भी उचित सहयोग बना रहेगा। कुछ समय जीवनसाथी तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ भी जरूर व्यतीत करें। लव पार्टनर को कुछ उपहार देना संबंधों में मधुरता लाएगा। किसी खास काम में रुकावट आने से मानसिक तनाव रहेगा। कुछ समय आत्म चिंतन तथा मनन में भी अवश्य व्यतीत करें।
कुंभ:
घर के रखरखाव व नवीनीकरण संबंधी गतिविधियों में दिन का अधिकतर समय व्यतीत होगा। सामाजिक गतिविधियों तथा समान विचारधारा के लोगों के साथ बेहतरीन समय व्यतीत होगा तथा आप में साहस और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। इस समय कुछ पारिवारिक अथवा जायदाद के मामले उलझ सकते हैं। समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। खर्चों पर कंट्रोल रखें, अन्यथा कर्ज भी लेना पड़ सकता है। संतान की किसी नकारात्मक गतिविधि की वजह से आप चिंता में पड़ सकते हैं।व्यावसायिक कार्यों में कुछ रुकावटें आएंगी तथा विलंब होगा। हालांकि आप अपनी सूझबूझ और समझदारी से सब व्यवस्थित भी कर लेंगे। इस समय रुपए-पैसे के लेनदेन संबंधी मामले स्थगित रखें, क्योंकि इसमें किसी प्रकार की गलतफहमी हो सकती है।
घर परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा तथा सभी सदस्यों का कुछ समय एक साथ व्यतीत करना खुशी और सुकून देगा।व्यवस्थित आहार-विहार रखें। खानपान में गड़बड़ी की वजह से पेट से संबंधित समस्या आ सकती है।
घर परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा तथा सभी सदस्यों का कुछ समय एक साथ व्यतीत करना खुशी और सुकून देगा।व्यवस्थित आहार-विहार रखें। खानपान में गड़बड़ी की वजह से पेट से संबंधित समस्या आ सकती है।
मीन:
दिन का आरंभ किसी सुखद अनुभव से होगा। आप खुद को संगठित तथा व्यवस्थित करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे और काफी हद तक सफल भी होंगे। विवाह योग्य लोगों को इस समय विवाह प्रस्ताव मिलने की भी संभावना है। आय का कोई साधन पुनः शुरू होगा। महत्वपूर्ण कागजातों अथवा दस्तावेजों के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतें और ना ही किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करें। अगर कोई विवादित मामला चल रहा है तो सावधान रहें, आपकी समस्या बढ़ सकती है। व्यावसायिक मामलों में कुछ लाभदायक स्थितियां बनेंगी। नई संभावनाओं पर विचार विमर्श होगा। आपको मेहनत के अच्छे नतीजे तुरंत मिल जाएंगे। मीडिया जैसी गतिविधियों से दूर रहें। नौकरी में कुछ समस्याएं रहेंगी। जीवनसाथी की मदद से आपका कोई अभीष्ट कार्य संपन्न होगा। किसी मनोरंजक गतिविधि में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। आप अपनी दिनचर्या और खानपान को व्यवस्थित रखकर स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे तथा खुद को एनर्जी और आत्मविश्वास से परिपूर्ण महसूस करेंगे।
