शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज का राशिफल: रविवार, 11 दिसंबर 2022

मेष:
इस समय ग्रह स्थिति आपके पक्ष में बेहतरीन परिस्थितियां बना रही है। दोस्तों के साथ मनोरंजन संबंधी कार्यों में भी बेहतरीन समय व्यतीत होगा। बच्चों से संबंधित किसी समस्या का भी समाधान मिलने से राहत मिलेगी। ध्यान रखें कि गुस्सा व जल्दबाजी करना आपके कार्य को बिगाड़ भी सकता है। किसी के साथ भी बहुत अधिक बहसबाजी में ना पड़ें और अपने काम से ही मतलब रखें। सकारात्मक बने रहने के लिए कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में भी अवश्य रहें। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा की स्थिति बनी रहेगी। आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। अपनी योजनाओं व कार्यप्रणाली को सीक्रेट रखना जरूरी है। आपकी सूचना लीक हो सकती है। कंप्यूटर और मीडिया से जुड़े बिजनेस में नए मौके मिलेंगे। पति-पत्नी में उचित सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों के मामले में संवेदनशील रहना जरूरी है। व्यवस्थित खान-पान और दिनचर्या रखें। घुटनों तथा जोड़ों की समस्या से राहत पाने के लिए व्यायाम भी बहुत जरूरी है।
वृष:
अपने कामों को व्यवस्थित करने और तालमेल बनाकर रखने में कामयाब रहेंगे। निवेश संबंधी मामलों पर भी ध्यान केंद्रित रखें। इस समय आपका कोई व्यक्तिगत मामला किसी के सहयोग से हल हो सकता है। कोई भी निर्णय बहुत सोच समझ कर लें। अत्यधिक भावुकता भी नुकसानदायक रह सकती है। पारिवारिक सदस्यों को उनके अपने तरीके से कार्य करने दें तथा उनका सहयोग करें। इससे उनका मनोबल बढ़ेगा। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर सजग रहेंगे। व्यावसायिक गतिविधियों में बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। लापरवाही या गलती की वजह से ऑर्डर रुक जाने से नुकसान हो सकता है। बेहतर होगा कोई नया काम शुरू न करें। स्टाफ की सलाह पर भी गौर करें। वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी।किसी अविवाहित सदस्य का रिश्ता तय होने की भी संभावना है। गैस और अपच की समस्या बढ़ने से परेशान रहेंगे। मेडिटेशन करें तथा कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में भी जरूर व्यतीत करें।
मिथुन:
इस समय ग्रह गोचर आपको कोई उपलब्धि प्रदान कर रहा है। अपनी ऊर्जा को सही डायरेक्शन में लगाएं क्योंकि समय के साथ किए गए कार्यों के परिणाम भी बेहतर होते हैं। संतान द्वारा कोई शुभ समाचार मिलने से घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। अपने स्वभाव में इगो और गुस्से जैसी गतिविधियों का स्थान ना दें, क्योंकि इसका असर संबंधों को खराब कर सकता है। किसी भी काम को टालने का प्रयास ना करें। यह समय अपने निर्णय को तुरंत कार्य रूप में अंजाम देने का है। पिछले कुछ समय से व्यावसायिक स्थल में किए गए बदलाव इस समय कुछ बेहतर परिणाम दे सकते हैं। पैसों के लेनदेन संबंधी काम करते समय सावधानी रखें। सहयोगियों और कर्मचारियों के बीच चल रहे मतभेदों का असर व्यावसायिक व्यवस्था पर भी पड़ेगा।पारिवारिक लोगों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बनी रहेंगी। मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या से राहत पाने के लिए व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
कर्क:
आपको अपनी किसी विशेष योग्यता और काबिलियत के बल पर कोई खास उपलब्धि मिलने वाली है। इसलिए समय का सदुपयोग करें। अपने सामाजिक और राजनीतिक संपर्कों को मजबूत बनाएं। ये संबंध भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होने वाले हैं। व्यर्थ की गतिविधियों से दूर रहें। पड़ोसी अथवा मित्र के साथ छोटी सी बात को लेकर विवाद बढ़ सकता है। अपनी छवि को धूमिल ना होने दें। फाइनेंस से संबंधित कुछ ना कुछ दिक्कत रहेगी। व्यवसाय में इंपोर्ट एक्सपोर्ट संबंधी कामों में फायदा होने के योग हैं। साथ ही किसी अनुभवी व्यक्ति के सहयोग व सलाह से कोई रुकी हुई गतिविधि भी शुरू होगी। नौकरी में अपने लक्ष्य को किसी अधिकारी की मदद से हासिल करने में सक्षम रहेंगे। वैवाहिक संबंधों में आपसी प्रयासों से अनुकूलता बनी रहेगी। युवा वर्ग को डेटिंग का अवसर मिल सकता है। नकारात्मक वातावरण की वजह से लापरवाही बरतना उचित नहीं है। अपनी सुरक्षा स्वयं करें। मौसम के अनुकूल अपना आहार बिहार रखें।
सिंह:
किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होगी और उनके मार्गदर्शन में आप अपनी कार्यप्रणाली और आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। किसी नजदीकी संबंधी के साथ किसी विशेष मुद्दे पर सकारात्मक विचार विमर्श भी होगा। अपरिचित लोगो से ज्यादा नज़दीकियां ना बढ़ाएं वरना कोई आपका नाजायज फायदा उठा सकता है। सामाजिक कार्यों के साथ-साथ पारिवारिक गतिविधियों पर भी ध्यान देना जरूरी है। युवाओं को अपने किसी प्रोजेक्ट से संबंधित कुछ ना कुछ व्यवधान आने से मायूसी रहेगी।
कार्यस्थल पर सारे फैसले खुद लें और स्टाफ की गतिविधियों पर भी नजर रखें। दूसरों के दखल से नुकसान हो सकता है। रुका हुआ पैसा वसूलने के लिए दिन अच्छा है।
घर परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। युवा वर्ग व्यर्थ के प्रेम संबंधों और मौजमस्ती में पड़कर अपना समय नष्ट ना करें।
ब्लड प्रेशर, डायबिटीज जैसी समस्याओं का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। तनाव और चिंता से दूर रहें।
कन्या:
घर के रखरखाव संबंधी गतिविधियों को लेकर गंभीर वार्तालाप रहेगा और इसके बेहतर परिणाम भी मिलेंगे। किसी नजदीकी संबंधी से मुलाकात होने से थकान और व्यस्तता भरी जिंदगी से राहत मिलेगी। किसी धार्मिक स्थल पर जरूर जाएं। महत्वपूर्ण कार्य दिन के पहले पक्ष में ही पूरा करने का प्रयास करें। दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल भी हो सकती हैं। वाहन खराब होने से आपके दैनिक कार्यों में कुछ रुकावटें आएंगी। खर्च करते समय बजट को भी नजरअंदाज करना उचित नहीं है। अन्य गतिविधियों में व्यस्तता की वजह से कारोबारी मामलों को नजरअंदाज ना करें। किसी के साथ साझेदारी करने की बात चल रही है, तो उसे गंभीरता से लें। यह साझेदारी फायदेमंद साबित हो सकती है। लेन-देन जैसे मामलों में सावधानी बरतें। परिवार के साथ मनोरंजन तथा ऑनलाइन शॉपिंग में सुखद समय व्यतीत होगा। युवाओं की दोस्ती और अधिक गहरी होगी। जोखिम पूर्ण कार्यों से दूर रहें तथा वाहन भी सावधानी पूर्वक चलाएं। इस समय गिरने या चोट लगने जैसी स्थिति बन सकती है।
तुला:
अपनी दिनचर्या शुरू करने से पहले पूरे दिन की कार्यप्रणाली की रूपरेखा बना लें, तो अवश्य ही सफलता मिलेगी। धार्मिक संस्थाओं से जुड़ना और उनका सहयोग करना भी आप को सुकून देगा और साथ ही आध्यात्मिक उन्नति भी होगी। अनावश्यक आज कुछ ऐसे खर्चे सामने आएंगे कि जिन पर कटौती करना भी संभव नहीं होगा। क्रोध और जिद जैसे नकारात्मक स्वभाव पर अंकुश लगाएं। इसकी वजह से कई बनते काम बिगड़ भी सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग अपने प्रोजेक्ट को लेकर परेशान रहेंगे।अपनी कार्यप्रणाली में उचित व्यवस्था बनाने से व्यावसायिक गतिविधियों में कुछ सुधार आएगा। अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करते चलें। सहयोगियों की सलाह पर भी अवश्य ध्यान दें। सरकारी सेवारत लोगों को कोई विशेष कार्यभार मिलेगा। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति विश्वास की भावना बढ़ेगी।
खांसी-जुकाम तथा गले से संबंधित किसी भी दिक्कत को नजरअंदाज ना करें। चेकअप कराएं और तुरंत इलाज लें।
वृश्चिक:
 आज कई तरह की गतिविधियों में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। अधिकतर काम यथा समय पूरे भी हो जाएंगे। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी अगर कोई कार्यवाही चल रही है, तो उसे क्रियान्वित करने का उचित समय है। धर्म-कर्म संबंधी गतिविधियां भी होंगी।
किसी भी विवादित मामले को ज्यादा तूल ना दें। शांतिपूर्ण वातावरण बनाकर रखें। निवेश संबंधी नीतियों पर दोबारा विचार करने की जरूरत है। युवा वर्ग को अपने करियर से संबंधित और अधिक जानकारी हासिल करने की जरूरत है। व्यवसाय में दूरदराज के क्षेत्रों से महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलने की संभावना है। अपनी योजनाओं को किसी के समक्ष जाहिर ना करें। किसी मित्र के साथ पार्टनरशिप करने का विचार बन रहा है, तो उस पर तुरंत कार्य करें। आपके लिए फायदेमंद रहेगा।परिवार तथा व्यवसाय के बीच उचित तालमेल बना रहेगा। पति-पत्नी भी भावनात्मक नज़दीकियां रहेंगी। तनाव और थकान का असर नींद पर पड़ सकता है। जिसकी वजह से दिनचर्या भी अस्त-व्यस्त रहेगी।
धनु:
आज का दिन बहुत ही व्यवस्थित और सुखद रहेगा। आपका बोलचाल का लहजा दूसरों को प्रभावित कर देता है। और इन गुणों के द्वारा आर्थिक तथा व्यावसायिक मामलों में सफलता प्राप्त करने में भी सक्षम रहेंगे। घर में किसी मांगलिक कार्य से संबंधित योजना बनेगी। कभी-कभी बहुत ज्यादा आत्म केंद्रित होना और स्वार्थ की भावना आ जाने से संबंधों में दिक्कतें आ सकती हैं। अपने इन गुणों का सकारात्मक रूप में प्रयोग करें। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर उनकी देखभाल करने की भी जरूरत है।व्यावसायिक कार्य प्रणाली में कुछ दिक्कतें अथवा समस्याएं आएंगी। इस समय आंतरिक व्यवस्था में बदलाव या इंटीरियर में बदलाव लाने की जरूरत है। नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। काफी समय बाद किसी नजदीकी संबंधी से वार्तालाप होगा और मन प्रफुल्लित रहेगा।
आपका अपने स्वास्थ्य और दिनचर्या के प्रति सजग रहना आपको ऊर्जावान रखेगा। व्यायाम, योगा आदि को भी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
मकर:
कुछ समय से जिन कार्यों में विघ्न और बाधाएं आ रही थीं वह भी किसी के सहयोग से आसानी से हल हो सकती हैं। सामाजिक और सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में आपका भरपूर योगदान रहेगा जिससे आपकी पहचान और मान-सम्मान भी बढ़ेंगे।
अनावश्यक खर्चों पर कटौती करने से आपकी आर्थिक समस्या काफी हद तक सुलझ सकती है। अपनी महत्वपूर्ण वस्तुएं संभालकर रखें क्योंकि उनके चोरी होने या खोने की आशंका है। विद्यार्थी तथा युवा मौजमस्ती के मूड में रहेंगे। इस समय नए ऑर्डर या पेमेंट लेने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। इस पर गंभीरता से कार्य करें। लेनदेन या कमीशन संबंधी कामों में लापरवाही ना करें। अपने डाक्यूमेंट्स किसी अन्य के हाथ में ना दें। पति-पत्नी के संबंध बेहतरीन रहेंगे परंतु प्रेम संबंधों में आपसी सामंजस्य की कमी की वजह से गलतफहमियां आ सकती हैं। गैस और एसिडिटी की समस्या से राहत पाने के लिए व्यायाम अवश्य करें। साथ ही खानपान का तरीका बदलने की जरूरत है।
कुंभ:
आपकी सकारात्मक सोच से जीवन शैली व्यवस्थित होगी। व्यस्तता के बावजूद आप अपने संबंधियों और मित्रों से मेलजोल के लिए समय निकाल लेंगे, जिससे पिछले कुछ समय से चल रही चिंता और परेशानी से भी राहत मिलेगी। पारिवारिक अथवा व्यक्तिगत मामलों को लेकर कुछ ना कुछ दिक्कतें रहेंगी, परंतु जल्दी ही समाधान भी मिल जाएगा। दूसरों की आलोचना और बुराइयां करने में अपनी ऊर्जा व्यर्थ ना करें। अपनी व्यक्तिगत बातों को किसी से भी शेयर ना करें। व्यवसाय में कुछ खास जिम्मेदारियां आपके ऊपर आ सकती हैं। इस समय अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों पर भी नजर रखें। फाइनेंस संबंधी कार्यों को सावधानी से करें। गलती होने से आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। पति-पत्नी के संबंध सुखद और खुशनुमा रहेंगे। कोशिश करने पर प्रेम संबंधों में भी पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है।
महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष जागरूक रहने की जरूरत है। किसी प्रकार का इन्फेक्शन परेशान कर सकता है।
मीन:
आज आप किसी मुश्किल काम को व्यवस्थित कार्यप्रणाली और परिश्रम द्वारा पूरा करने में सक्षम रहेंगे। किसी संबंधी के साथ चल रहा वाद-विवाद दूर होने से मानसिक सुकून मिलेगा। ऑनलाइन शॉपिंग में भी उचित समय व्यतीत होगा। किसी के साथ भी बातचीत करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग ना करें। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि जाने-अनजाने में आप कोई महत्वपूर्ण बात सार्वजनिक कर सकते हैं। कोई वाहन अथवा कोई महंगी वस्तु खराब होने से बड़ा खर्चा आ सकता है। कमीशन या लेनदेन के मामलों में बहुत ही सावधानी रखने की जरूरत है। व्यावसायिक गतिविधियों में कोई मन मुताबिक कांटेक्ट मिलने की संभावना है। बहुत ही चौकन्ना रहने की जरूरत है। कोई बाहरी व्यक्ति आपके कांट्रेक्ट में विघ्न डाल सकता है। पारिवारिक संबंधों को बेहतर बनाने के लिए एक दूसरे के प्रति सम्मान और प्रेम की भावना रखना जरूरी है। विवाहेत्तर प्रेम संबंधों से दूरी रखें। मौसम के अनुकूल अपना खानपान और दिनचर्या बनाएं। वर्तमान वातावरण से अपना बचाव रखना जरूरी है। लापरवाही नुकसान दे सकती है।
ये भी पढ़ें:   शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

Parvatanchal

error: कॉपी नहीं शेयर कीजिए!