शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज का राशिफल: शुक्रवार, 09 दिसंबर 2022


मेष:
सामाजिक गतिविधियों में अपनी मौजूदगी जरूर दर्ज करें। आपकी पहचान बढ़ेगी। व्हीकल या प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई काम चल रहा है, तो पूरा हो सकता है।
कुछ वक्त मनन और चिंतन में लगाएं। शक और वहम जैसी नकारात्मक बातें दूसरों के लिए परेशानी उत्पन्न कर सकती हैं। युवा वर्ग भी बेकार की गतिविधियों में समय नष्ट ना करें। यह समय अपने भविष्य के प्रति सजग रहने का है। व्यवसाय में फिलहाल किसी नई योजना को स्थगित रखें। रुकावट और चुनौतियां रहेंगी। लेनदेन करते वक्त पक्के बिल का इस्तेमाल करें। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिशियल टूर पर जाने का ऑर्डर मिल सकता है। पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध रहेंगे, जिससे घर की व्यवस्था भी सुखद रहेगी। लव संबंधों में भी नज़दीकियां बनी रहेंगी। मौसम के प्रतिकूल प्रभाव से बचने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का ज्यादा इस्तेमाल करें। खांसी-जुकाम और एलर्जी जैसी समस्या से परेशान होंगे।
कुछ वक्त मनन और चिंतन में लगाएं। शक और वहम जैसी नकारात्मक बातें दूसरों के लिए परेशानी उत्पन्न कर सकती हैं। युवा वर्ग भी बेकार की गतिविधियों में समय नष्ट ना करें। यह समय अपने भविष्य के प्रति सजग रहने का है। व्यवसाय में फिलहाल किसी नई योजना को स्थगित रखें। रुकावट और चुनौतियां रहेंगी। लेनदेन करते वक्त पक्के बिल का इस्तेमाल करें। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिशियल टूर पर जाने का ऑर्डर मिल सकता है। पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध रहेंगे, जिससे घर की व्यवस्था भी सुखद रहेगी। लव संबंधों में भी नज़दीकियां बनी रहेंगी। मौसम के प्रतिकूल प्रभाव से बचने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का ज्यादा इस्तेमाल करें। खांसी-जुकाम और एलर्जी जैसी समस्या से परेशान होंगे।
वृष:
भावुकता खुद पर हावी न होने दें। विवेक और चतुराई से काम लें। आपका अपने व्यक्तित्व और रहन-सहन के प्रति सजग रहना दूसरों के बीच तारीफ का कारण बनेगा। बच्चे की किलकारी संबंधित शुभ सूचना भी मिलेगी। किसी भी गतिविधि में बहुत अधिक सावधानी बरतें। बेहतर होगा कि प्रत्येक कार्य में पारिवारिक सदस्यों की सलाह को जरूर शामिल करें, क्योंकि आपका कोई निर्णय गलत हो सकता है या आपके साथ धोखा भी हो सकता है। फाइनेंस संबंधी कार्यों में भी सावधानी बरतें। बिजनेस में किसी पुरानी पार्टी से ऑर्डर मिल सकता है। सावधानी रखने से बिना रुकावट काम पूरे होंगे। ऑफिस का माहौल सुकून भरा रहने से काम करने के तरीको में सुधार होगा। जीवनसाथी तथा परिवारजनों के साथ भी कुछ समय जरूर व्यतीत करें, इससे संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। विवाहेत्तर संबंधों से दूरी बनाकर रखें। स्वास्थ्य के प्रति सजग बने रहना भी जरूरी है। व्यवस्थित दिनचर्या और खान-पान से आप कई परेशानियों से राहत पा सकते हैं।
मिथुन:
अनुकूल समय है, परंतु उसका सदुपयोग करना आपकी योग्यता पर भी निर्भर करता है। आज अचानक ही किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे आपकी किसी समस्या का समाधान मिलेगा। कुछ समय पठन-पाठन के लिए भी निकालने से आपको कई खास जानकारियां मिलेंगी। दोपहर बाद कुछ विषम परिस्थितियां भी बन सकती हैं। बेवजह खर्चों की वजह से आप अपना आर्थिक नुकसान कर बैठेंगे। अचानक ही कोई मुसीबत आपके सामने आ खड़ी होगी। काम के दबाव में आप खुद को असहज और तनावग्रस्त महसूस करेंगे। प्रभावशाली व्यावसायिक लोगों से मुलाकात के अवसर मिलेंगे। इसका बेहतर सदुपयोग करें, फायदा उठाएं। युवाओं की करियर से जुड़ी समस्याओं का भी काफी हद तक निवारण होगा। सरकारी नौकरी वाले लोग ज्यादा काम होने से तनाव में रहेंगे। वैवाहिक संबंधों में उचित सामंजस्य रहेगा। परिजनों के साथ कुछ समय एक साथ व्यतीत करने से आपसी प्यार बढ़ेगा। आराम और व्यायाम दोनों को दिनचर्या में शामिल करें। थकान की वजह से सर्वाइकल और गर्दन में दर्द की समस्या बढ़ेगी।
कर्क:
भाग्य और परिस्थितियां आपके लिए बेहतरीन समय का निर्माण कर रहे हैं। हालांकि कुछ प्रतिकूल परिस्थितियां बनेंगी, परंतु आप अपने मनोबल और सूझबूझ से उनका समाधान भी ढूंढ लेंगे। किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार विमर्श होगा। भावनाओं में बहकर किसी के साथ भी कोई वादा ना करें। इस समय किसी भी तरह की आवाजाही करना धन और समय का नुकसान ही है। सरकारी कार्यों को लापरवाही की वजह से अधूरा ना छोड़ें, पेनल्टी आदि लग सकती है। कार्यक्षेत्र में स्टाफ की वजह से कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, इसलिए अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी गतिविधियों में नुकसान होने की आशंका है। नौकरीपेशा लोग अपने ऑफिशियल दस्तावेजों को अच्छे से संभालकर रखें। पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य और प्रेम बना रहेगा। दोस्तों के साथ भी सकारात्मक वार्तालाप होगा। आपकी लापरवाही और आलस की वजह से स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानियां रहेंगी। दिनचर्या को व्यवस्थित बनाए रखना जरूरी है।
सिंह:
भाग्य आपके आत्मविश्वास और कार्य क्षमता को बल दे रहा है। इस बेहतर समय का उचित सहयोग करें। किसी खास आयोजन अथवा गेट-टुगेदर संबंधी गतिविधियों में आपके विचारों को प्राथमिकता मिलेगी, और किसी खास कार्य संबंधी योजना भी बनेगी। कुछ समय बच्चों के साथ भी जरूर व्यतीत करें। जल्दीबाजी में कोई फैसला ना लें। किसी मित्र या भाई के साथ किसी छोटी सी बात का बहुत बड़ा इशू बन सकता है। आपसी संबंधों को मधुर और सहज बनाए रखने में आपका विशेष योगदान जरूरी है। कारोबार में सुधार होगा। युवाओं को करियर में नया मौका मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले व्यक्ति अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक आपसी संबंधों को और अधिक मधुर बनाएगी। घर में भी खुशनुमा माहौल रहेगा। गैस और कब्ज जैसी समस्या से राहत पाने के लिए अपनी व्यवस्थित दिनचर्या रखें तथा संतुलित आहार लें।
कन्या:
दिन की शुरुआत में व्यवस्था बनाने में कुछ ना कुछ दिक्कतें आएंगी, लेकिन आप अपने आत्मविश्वास और दृढ़ निश्चय द्वारा उनका समाधान भी आसानी से ढूंढ लेंगे। सामाजिक अथवा धार्मिक गतिविधियों में भी आपका रुझान रहेगा और मन मुताबिक तरीके से समय व्यतीत होगा। हालांकि विपरीत परिस्थितियों को सुलझाने में काफी समय व्यतीत हो जाएगा, परंतु इससे माहौल बहुत सुखद हो जाएगा। विद्यार्थियों को कंपटीशन संबंधी पढ़ाई में और अधिक मेहनत करने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव रहेगा, हालांकि आप सूझबूझ से समस्याओं का निवारण भी पा लेंगे। विदेश से जुड़े व्यवसाय फायदे की स्थिति में रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को ट्रांसफर या प्रमोशन से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। वैवाहिक संबंधों में मधुरता बनाकर रखें तथा अपने रिश्तों के प्रति ईमानदार रहें। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।
संयमित दिनचर्या और खानपान आपको स्वस्थ रखेंगे और आप तनावमुक्त होकर अपनी गतिविधियां करेंगे।
संयमित दिनचर्या और खानपान आपको स्वस्थ रखेंगे और आप तनावमुक्त होकर अपनी गतिविधियां करेंगे।

तुला:
आज पूरा दिन सुकून भरा व्यतीत होगा। कोई सुखद समाचार
मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा। अगर घर में नवीनीकरण या सुधार संबंधी योजना बन रही है, तो वास्तु सम्मत नियमों का पालन करना भी उचित रहेगा। आय और व्यय में समानता बनी रहेगी। अपनी योग्यता और ऊर्जा को पहचानें और अपने उत्थान के लिए प्रयत्न करें। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ अपना समय नष्ट ना करें। इसका गलत प्रभाव आपके व्यक्तित्व पर भी पड़ सकता है। ज्यादा भीड़भाड़ तथा पॉल्यूशन वाले स्थान पर जाने से परहेज रखना जरूरी है।
व्यावसायिक गतिविधियां सुचारु रूप से चलती रहेंगी। किसी प्रभावशाली इंसान की मदद से खास काम पूरा होगा। कानूनी कार्यवाही को लेकर परेशानियां आ सकती हैं। किसी सलाहकार से जरूर विचार विमर्श करें। ऑफिशियल मामलों में सावधानी बरतें।पारिवारिक तथा व्यक्तिगत गतिविधियों में बेहतरीन तालमेल बना रहेगा। प्रेम संबंधों के बीच शक जैसी स्थिति ना आने दें। मौसम के अनुरूप अपना आहार-विहार रखें, इससे स्वस्थ रहेंगे और काफी हद तक तनावमुक्त महसूस करेंगे।
व्यावसायिक गतिविधियां सुचारु रूप से चलती रहेंगी। किसी प्रभावशाली इंसान की मदद से खास काम पूरा होगा। कानूनी कार्यवाही को लेकर परेशानियां आ सकती हैं। किसी सलाहकार से जरूर विचार विमर्श करें। ऑफिशियल मामलों में सावधानी बरतें।पारिवारिक तथा व्यक्तिगत गतिविधियों में बेहतरीन तालमेल बना रहेगा। प्रेम संबंधों के बीच शक जैसी स्थिति ना आने दें। मौसम के अनुरूप अपना आहार-विहार रखें, इससे स्वस्थ रहेंगे और काफी हद तक तनावमुक्त महसूस करेंगे।
वृश्चिक:
किसी व्यक्तिगत समस्या को लेकर कुछ समय से मन में चल रहा द्वंद्व दूर होगा और आप अपनी अन्य गतिविधियों पर ध्यान दे पाएंगे। युवाओं को जल्दी ही कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होने वाली है। नजदीकी लोगों के साथ भेंट मुलाकात खुशी प्रदान करेगी। समय के अनुसार चीजें व्यवस्थित हो जाएंगी। इसलिए छोटी-मोटी बातों को लेकर तनाव ना लें तथा सहज बने रहें। आर्थिक स्थिति कुछ मध्यम रहेगी। ससुराल वालों के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है। व्यवसाय में इस समय बहुत अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अन्य व्यवसायियों के साथ कुछ प्रतिस्पर्धा जैसी स्थिति बनी रहेगी। पैसे का लेनदेन आज स्थगित रखें। साझेदारी संबंधी व्यवसाय सफल रहेंगे। ऑफिस के कार्य यथा समय पर पूरा करने की कोशिश करें। घर में प्रेम और सकारात्मक ऊर्जा भरा वातावरण व्याप्त रहेगा। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का अवसर मिलेगा। ज्यादा मेहनत करने अथवा खड़े रहने से पैरों तथा एड़ी में दर्द की शिकायत रह सकती है। इस समय आपको शारीरिक रूप से कुछ आराम की भी जरूरत है।
धनु:
आज आपका पूरा ध्यान अपने व्यक्तिगत कार्यों को पूरा करने में रहेगा और काफी हद तक सफलता भी मिलेगी। सिर्फ दिल की बजाए दिमाग से निर्णय लेने का प्रयास करें, और प्रैक्टिकल होकर अपने कार्यों को अंजाम दें। घर में धार्मिक आयोजन होने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। बच्चों के साथ आपसी विचारों के बीच उचित सामंजस्य भी रखना जरूरी है। इससे उनका मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी भी सरकारी कार्य को लापरवाही की वजह से अधूरा ना छोड़ें, अन्यथा किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं।कार्यक्षेत्र में आपकी उपस्थिति होना जरूरी है, क्योंकि कोई विशेष कार्य संपन्न हो सकता है। साथ ही ये भी ध्यान रखें कि स्टाफ पर ज्यादा विश्वास रखना आपको धोखा दे सकता है। नौकरीपेशा लोग अधिकारियों से संबंध मधुर रखें। परिवार जनों के बीच उचित सामंजस्य से रहने से सुखद व्यवस्था रहेगी। प्रणय संबंधों में एक दूसरे के प्रति विश्वास की भावना बनाए रखें। थकान और निराशा को अपने ऊपर हावी ना होने दें। मानसिक और शारीरिक सुकून के लिए सकारात्मक गतिविधियों में भी समय व्यतीत करें।
मकर:
किसी भी पूर्व योजना को क्रियान्वित करने का सही समय है। धन संबंधी मामलों में भी मन मुताबिक कार्य संपन्न होंगे। घर में बुजुर्गों का स्नेह-आशीर्वाद बना रहेगा। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को आज कोई खुशखबरी मिलने वाली है। कुछ लोग आपके बनते कार्यों में विघ्न डालने हेतु सक्रिय भी रह सकते हैं। बेहतर है कि किसी के भी बहकावे में ना आएं। आर्थिक मामलों में बहुत अधिक सावधानी बरतें। खर्च करते समय बजट का ध्यान रखना जरूरी है। व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत करने का उचित समय चल रहा है। इसलिए पूरी मेहनत और एकाग्रता से अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहें। आपके किसी नजदीकी व्यक्ति का सहयोग आपकी कई परेशानियों को दूर करेगा। नौकरीपेशा लोगों के पर काम का दबाव ज्यादा रहेगा। वैवाहिक संबंधों में प्रेम और नजदीकी बढ़ेगी। युवाओं का प्रेम संबंधों के प्रति भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। ज्यादा मेहनत की वजह से तनाव और कमजोरी महसूस होगी। व्यस्तता के बावजूद कुछ समय अपने आराम के लिए भी जरूर निकालें।
कुंभ:
आज आपका कोई विशेष कार्य मनोनुकूल तरीके से संपन्न होने से आप मानसिक सुकून और शांति महसूस करेंगे। आज दिनचर्या काफी व्यस्तता पूर्ण रहेगी। घर के वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन का जरूर अनुसरण करें, इससे आप बेहतर निर्णय ले पाएंगे। बिना मतलब दूसरों की परेशानियों में ना उलझें, इससे आपका भी नुकसान हो सकता है। युवा वर्ग मौज मस्ती में समय व्यतीत करने की बजाए अपने करियर और पढ़ाई पर ध्यान दें। असामाजिक लोगों के साथ दूरी बनाकर रखना ही उचित है। व्यावसायिक व्यवस्था में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप ना होने दें। मैन्युफैक्चरिंग संबंधी व्यवसाय में कुछ नुकसान होने जैसी स्थिति बन रही है। शेयर और स्टॉक मार्केट से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है। कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखें। ऑफिस में राजनीति जैसा माहौल रहेगा। दांपत्य संबंध सुख-शांति पूर्ण रहेंगे, परंतु यह भी ध्यान रखें कि किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति की वजह से आपके संबंधों में कुछ मनमुटाव भी हो सकता है। तनाव दूर रखने के लिए कुछ समय मेडिटेशन और ध्यान में जरूर लगाएं और संतुलित आहार लें।
मीन:
प्रॉपर्टी अथवा कोई अन्य कार्य अटका हुआ है तो किसी अनुभवी व्यक्ति से जरूर सलाह मशवरा करें। निश्चित ही आपको समाधान मिलेगा। आपकी मेहनत और एकाग्रता से आपके व्यक्तिगत कार्य काफी हद तक सुचारू रूप से पूर्ण होते जाएंगे। कोई वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। बेहतर होगा, कि बेवजह किसी के भी संपर्क में ना रहें तथा अपने कार्यों में ही ध्यान दें। छोटी-मोटी बातों का तनाव लेने की बजाय नजरअंदाज करना सीखें। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। कार्यस्थल पर स्टाफ और फोन कॉल के माध्यम से गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी, जिससे आप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी ध्यान दे पाएंगे। सरकारी सेवारत लोग किसी भी प्रकार के गैर कानूनी काम से दूर रहें, वरना किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। पति-पत्नी के बीच पारिवारिक समस्या को लेकर कुछ मतभेद हो सकते हैं। आपसी सामंजस्य और सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखें। विवाहेत्तर प्रेम संबंधों से दूर रहें। छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की वजह से शारीरिक ऊर्जा में भी कमी महसूस करेंगे। आयुर्वेद इसका उचित इलाज है। साथ ही संयमित दिनचर्या भी जरूरी है।
