बड़ी खबर: महाराज के निजी सचिव के खिलाफ मामला दर्ज, मंत्री के फर्जी डिजिटल साइन करने का है आरोप
देहरादून। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के निजी सचिव पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आइपी सिंह कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के निजी सचिव है।
आरोप है कि मंत्री के विदेश दौरे के समय उनके निजी सचिव आइपी सिंह ने फर्जी डिजिटल साइन किए थे। इस मामले में अब उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मंत्री के फर्जी हस्ताक्षर किए जाने के मामले में उन पर जांच बैठाई गई थी।

उधर, कोटद्वार नगर निगम में फर्जी दस्तावेजों के जरिए लाखों की धनराशि हड़पने के मामले में पुलिस ने मामले में आरोपित एक महिला व नगर निगम के एक पार्षद को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में नामजद आरोपित लेखाकार अभी फरार है।
गौरतलब है कि बीते अक्टूबर माह में नगर आयुक्त किशन सिंह नेगी ने कोतवाली में तहरीर दी थी। तहरीर में कहा गया था कि निगम की बैलेंस शीट तैयार करने के दौरान यह बात सामने आई कि निगम में कूटरचित चैक बनाकर 23.89 लाख के सरकारी धन का गबन किया गया।