हादसा: साईकिल से ड्यूटी पर  जा रहे श्रमिक को अज्ञात वाहन ने कुचला, अस्पताल में हो गई मौत

हादसा: साईकिल से ड्यूटी पर  जा रहे श्रमिक को अज्ञात वाहन ने कुचला, अस्पताल में हो गई मौत
Spread the love
रुद्रपुर। सोमवार देर रात साइकिल से ड्यूटी जा रहे श्रमिक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में घायल युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मूल रूप से ग्राम गंगापुर बिलासपुर निवासी प्रेम (25) सिडकुल की एक कंपनी में काम करता था।  सोमवार को वह साइकिल से ड्यूटी करने जा रहा था। तभी 31 वाहिनी पीएसी गेट के पास उसे अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। आधी रात को कुछ लोगों द्वारा उसे घायल हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक पांच भाई बहनों में सबसे छोटा था। परिजन प्रेम की शादी की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Parvatanchal