शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज का राशिफल: रविवार, 04 दिसंबर 2022


मेष:
दिन सकारात्मक व्यतीत होगा। किसी भी विपरीत परिस्थिति में आप समस्याओं का हल निकाल लेंगे। किसी नजदीकी मित्र की सलाह भी आपके लिए उपयोगी रहेगी। कोई धार्मिक अथवा मनोरंजक यात्रा संबंधी प्रोग्राम बन सकता है। वक्त के अनुसार अपनी प्रतिक्रिया करें। दूसरों के मामले में उलझना आपकी मानहानि का भी कारण बन सकता है। अपनी आर्थिक स्थिति का भी ध्यान रखें, व्यर्थ ही खर्चों की स्थिति रहेगी। इसलिए कोई भी प्लानिंग करते समय बजट का ध्यान जरूर रखें। बिजनेस में इनकम सामान्य रहेगी। इस समय किसी नए काम को शुरू करने की वजाय वर्तमान स्थिति पर ही ध्यान दें। नौकरीपेशा लोग अपने कामों को गंभीरता से लें। लापरवाही से सीनियर लोगों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी तथा संबंधों में मधुरता आएगी। आपकी ही लापरवाही की वजह से हल्की-फुल्की खांसी-जुकाम जैसी स्थिति रह सकती है। आयुर्वेदिक इलाज से आपको राहत मिलेगी।
वृष:
दिनचर्या व्यवस्थित रूप से व्यतीत होगी। आप बहुत ही प्रफुल्लित और ऊर्जावान महसूस करेंगे। धर्म कर्म तथा आध्यात्म के प्रति रुचि लेने से पॉजिटिव ऊर्जा बनी रहेगी। बाहरी गतिविधियों तथा जनसंपर्क पर भी ध्यान दें। पारिवारिक मामलों में भी अपना योगदान देना जरूरी है। इससे पारिवारिक व्यवस्था सकारात्मक रहेगी। युवा वर्ग व्यर्थ की मौज मस्ती में समय नष्ट ना करें, वरना कोई उपलब्धि हाथ से निकल भी सकती है।
बिजनेस में उचित व्यवस्था रखने के लिए कार्यस्थल पर अपनी उपस्थिति रखें और सहयोगियों तथा सहकर्मियों के सुझाव पर भी जरूर ध्यान दें। सरकारी नौकरी पेशा लोगों के ऊपर कोई नया कार्यभार आ सकता है।
दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आएगा। संतुलित आहार के साथ-साथ व्यायाम और योगा जैसी बातों पर भी ध्यान दें। इससे इम्यूनिटी स्ट्रांग रहेगी।
बिजनेस में उचित व्यवस्था रखने के लिए कार्यस्थल पर अपनी उपस्थिति रखें और सहयोगियों तथा सहकर्मियों के सुझाव पर भी जरूर ध्यान दें। सरकारी नौकरी पेशा लोगों के ऊपर कोई नया कार्यभार आ सकता है।
दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आएगा। संतुलित आहार के साथ-साथ व्यायाम और योगा जैसी बातों पर भी ध्यान दें। इससे इम्यूनिटी स्ट्रांग रहेगी।
मिथुन:
लाभदायक ग्रह स्थिति बनी हुई है। किसी भी परिस्थिति में आप अपना स्वाभिमान तथा आत्म बल कमजोर नहीं पड़ने देंगे। आर्थिक मामलों को और अधिक सुदृढ़ बनाने की कोशिश करें। कोई उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। काम की अधिकता के कारण कभी-कभी गुस्सा और चिड़चिड़ापन रह सकता है। अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें। किसी के व्यक्तिगत जीवन में हस्तक्षेप ना करें, वरना संबंधों में खटास आ सकती है। व्यवसाय में मार्केटिंग संबंधी कार्यों में बेहतरीन सफलता मिल सकती है। लाभ की स्थिति सामान्य रहेगी इसलिए उचित समय का इंतजार करें। नई योजनाओं में निवेश न करें। पति-पत्नी आपसी सामंजस्य द्वारा घर की व्यवस्था को अनुकूल बना कर रखेंगे। मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम भी बनेंगे।
ब्लड प्रेशर संबंधी जांच नियमित करवाएं। लापरवाही करना ठीक नहीं है। मौसम से भी अपना बचाव रखें।
ब्लड प्रेशर संबंधी जांच नियमित करवाएं। लापरवाही करना ठीक नहीं है। मौसम से भी अपना बचाव रखें।
कर्क:
कोई फाइनेंस संबंधी गतिविधि चल रही है, तो उसे कार्य रूप देने का अनुकूल समय है। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे, इसलिए अपने कार्यों के प्रति पूरी निष्ठा रखें। धर्म-कर्म संबंधी मामलों में भी आपका रुझान रहेगा। ध्यान रखें कि निकट संबंधी ही आप के खिलाफ कोई अफवाह फैला सकता है, इसलिए किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास ना करें। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। शॉपिंग करते समय अपनी सामर्थ्य से ज्यादा खर्च ना करें। कामकाज को लेकर की गई नजदीकी यात्रा आपके अच्छे भविष्य का रास्ता खोलेगी। हालांकि वर्तमान समय में आय की स्थिति कुछ धीमी ही रहेगी। युवा लोग अपने प्रोजेक्ट के प्रति लापरवाह ना रहें। जल्दी आपके प्रयासों का परिणाम मिलने वाला है। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। परंतु प्रेम संबंधों की वजह से अपने व्यक्तिगत कार्य को अधूरा ना छोड़ें। मौसमी बीमारियों से अपना बचाव करते रहना है। सुव्यवस्थित व्यवस्थित दिनचर्या रखें। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।
सिंह:
इस समय बेहतरीन ग्रह स्थिति बनी हुई है, उचित फायदा उठाएं। कोई आर्थिक योजना फलीभूत होने से मन प्रसन्न रहेगा। वाहन अथवा कोई बहुमूल्य वस्तु की खरीददारी की योजना है, तो आज समय अनुकूल है। कुछ विरोधी आपके लिए परेशानी उत्पन्न कर सकते हैं, परंतु निश्चिंत रहें इससे आपका कुछ भी अहित नहीं होगा। इस समय किसी भी तरह का लेनदेन करना संबंधों में खटास ला सकता है और उधार दिए हुए पैसे की वापसी भी संभव नहीं होगी। मशीनरी, स्टाफ आदि से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियां रहेंगी। हालांकि आपकी गंभीरता और संजीदगी से उस पर काम करना आपको परेशानियों से निकाल भी देगा। सरकारी सेवारत लोगों को किसी परेशानी से राहत मिलेगी। जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर तकरार रह सकती है। इसलिए धैर्य और शांति से काम लें। प्रेम प्रसंगों में प्रगाढ़ता आएगी।डायबिटिक रोग नियमित जांच करवाएं। लापरवाही नुकसानदायक रह सकती है।
कन्या:
किसी संबंधी के साथ वाद-विवाद चल रहा है तो किसी की मध्यस्थता से हल हो जाएगा। पिछले कुछ समय से रुके हुए और अटके हुए काम पूरे करने का अनुकूल समय है। चतुराई और विवेक से काम लेना परिस्थितियों को आपके पक्ष में करेगा। रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भी ज्यादा भरोसा ना करें। भावना और उदारता में लिए गए निर्णय नुकसान दे सकते हैं। अपनी इस कमजोरी पर विजय हासिल करें। कोई भी निर्णय लेने से पहले उस पर उचित विचार विमर्श करना जरूरी है।
बिजनेस में छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं। समय रहते उनको सुलझा लेना चाहिए। महिलाएं खासतौर से अपने कामों को अच्छी तरह से कर पाएंगी। पार्टनरशिप संबंधी मामलों में पारदर्शिता रखना बहुत जरूरी है।
पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर तकरार रह सकती है। विवाहेत्तर संबंधों से भी दूरी बनाकर रखें। अपना खान-पान और दिनचर्या व्यवस्थित रखिए। शारीरिक कमजोरी तथा बदन दर्द जैसी समस्या परेशान करेगी।
बिजनेस में छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं। समय रहते उनको सुलझा लेना चाहिए। महिलाएं खासतौर से अपने कामों को अच्छी तरह से कर पाएंगी। पार्टनरशिप संबंधी मामलों में पारदर्शिता रखना बहुत जरूरी है।
पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर तकरार रह सकती है। विवाहेत्तर संबंधों से भी दूरी बनाकर रखें। अपना खान-पान और दिनचर्या व्यवस्थित रखिए। शारीरिक कमजोरी तथा बदन दर्द जैसी समस्या परेशान करेगी।
तुला:
घर की व्यवस्था से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे। लोकप्रियता के साथ-साथ जनसंपर्क का दायरा भी बढ़ेगा। राजनीतिक लोगों से मुलाकात भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। सकारात्मक और ऊर्जावान बने रहें। ध्यान रखें कि कोई पुरानी नकारात्मक बात वर्तमान में हावी होने से आपके मनोबल में कमी आ सकती है। इस समय किसी भी तरह का लेन-देन स्थगित रखना ही उचित है। व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर लिए गए ठोस निर्णय कामयाब रहेंगे। प्रभावशाली व्यवसायियों के साथ संपर्क स्थापित होंगे जो कि लाभदायक भी रहेंगे। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में किसी तरह के परिवर्तन की स्थिति बन रही है। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। प्रेम संबंधों को पारिवारिक सहमति मिलने से विवाह संबंधी योजनाएं बनेंगी। असंतुलित खानपान की वजह से गैस और पेट से संबंधित दिक्कतें आ सकती हैं। आयुर्वेदिक चीजों का भी सेवन करें।
वृश्चिक:
ग्रह स्थिति काफी संतोषजनक है। हर काम शांति से पूरे होंगे। संतान संबंधी कोई शुभ काम बनने से मन प्रसन्न रहेगा। आपका विवेक और बुद्धिमता द्वारा लिया गया निर्णय बहुत ही सकारात्मक रहेगा। अपनी सामर्थ्य से ज्यादा कार्यभार अपने ऊपर ना लें। साथ ही दिखावे के चक्कर में अधिक खर्च करने या कर्ज लेने से बचें। अन्यथा आपकी छवि खराब हो सकती है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति लापरवाही ना बरतें। कारोबारी गतिविधियों में सुधार होने के योग हैं। साथ काम करने वालों का भी सकारात्मक रवैया रहेगा। अपने काम करने के तरीकों में बदलाव लाना जरूरी है। नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त कार्यभार मिलेगा। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में परिणित हो सकती है, परंतु अपने परिवार पर किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप ना होने दें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ बदलते वातावरण की वजह से कुछ एलर्जी जैसी दिक्कत रहेगी।
धनु:
बृहस्पति अनुकूल है। कुछ परेशानियां आने के बावजूद आप अपनी सकारात्मक तथा संतुलित सोच के साथ आगे बढ़ते जाएंगे। इस समय भावनाओं की बजाय व्यावहारिक दृष्टिकोण आपकी तरक्की में सहायक रहेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर फोकस रहेंगे।आर्थिक दृष्टि से समय कुछ प्रतिकूल ही बना हुआ है। किसी भी तरह के निवेश को फिलहाल टाल दें। आर्थिक दृष्टि से समय अभी ज्यादा अनुकूल नहीं है। कभी-कभी आपका ध्यान आपको गलत कार्यों की तरफ प्रेरित कर सकता है। अपनी मनोस्थिति पर काबू रखें। कार्यप्रणाली में अभी कोई परिवर्तन ना लाएं तथा वर्तमान स्थिति पर ही फोकस रहें। व्यापारिक गतिविधियों में कोई भी निर्णय लेते समय परिजनों की सलाह अवश्य लें, निश्चित ही आपको उचित समाधान मिलेगा। नौकरी पेशा लोगों को आज भी ऑफिस का काम करना पड़ सकता है। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। घर में मेहमानों की भी आवाजाही रहेगी। लॉन्ग ड्राइव पर जाने का अवसर बनेगा। मौसम के विपरीत खानपान की वजह से पेट संबंधी दिक्कतें रह सकती हैं। अपनी आदतों में सुधार लाएं।
मकर:
काफी दिनों से चल रही व्यस्तता के कारण आप थकान अनुभव कर रहे थे, इसलिए आज का दिन शांति और सुकून में व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। किसी धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति से मुलाकात आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी।
कोई कामयाबी हासिल होने पर अपने स्वभाव में इगो और ओवर कॉन्फिडेंस ना लाएं। सौम्यता और सहजतापूर्ण व्यवहार रखें। इस समय कोई भी रिस्क लेना नुकसानदायक रहेगा। बड़े बुजुर्गों के मार्गदर्शन की अवहेलना करने से आपका नुकसान भी हो सकता है। बिजनेसस के नजरिये से समय अनुकूल है। दूसरों से सलाह लेने की अपेक्षा अपने विचारों को प्राथमिकता दें। व्यवसाय में परिवर्तन संबंधी योजना बन रही है तो उस पर ध्यान दें। जल्दी ही उचित परिणाम सामने आएंगे। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों को स्थगित रखें। जीवनसाथी तथा परिवारजनों का सहयोग आपकी काफी परेशानियों को हल करेगा। लव पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। काम के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक आराम की भी जरूरत है। कुछ समय अपनी मनोनुकूल गतिविधियों में भी जरूर व्यतीत करें।
कोई कामयाबी हासिल होने पर अपने स्वभाव में इगो और ओवर कॉन्फिडेंस ना लाएं। सौम्यता और सहजतापूर्ण व्यवहार रखें। इस समय कोई भी रिस्क लेना नुकसानदायक रहेगा। बड़े बुजुर्गों के मार्गदर्शन की अवहेलना करने से आपका नुकसान भी हो सकता है। बिजनेसस के नजरिये से समय अनुकूल है। दूसरों से सलाह लेने की अपेक्षा अपने विचारों को प्राथमिकता दें। व्यवसाय में परिवर्तन संबंधी योजना बन रही है तो उस पर ध्यान दें। जल्दी ही उचित परिणाम सामने आएंगे। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों को स्थगित रखें। जीवनसाथी तथा परिवारजनों का सहयोग आपकी काफी परेशानियों को हल करेगा। लव पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। काम के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक आराम की भी जरूरत है। कुछ समय अपनी मनोनुकूल गतिविधियों में भी जरूर व्यतीत करें।
कुंभ:
ग्रह स्थिति अनुकूल है। रिश्तेदारों तथा संबंधियों का घर में आगमन होगा। भागदौड़ के बजाय शांतिपूर्ण तरीके से कामों को निपटाने की कोशिश करें। इससे परिस्थितियां आपके पक्ष में सुचारू रूप से संपन्न होती जाएंगी। यह भी ध्यान रखें कि बहुत अधिक सोच-विचार करने से कुछ परिणाम आपके हाथ से निकल भी सकते हैं, इसलिए योजनाएं बनाने के साथ-साथ में क्रियान्वित भी करते जाएं। अति आत्मविश्वास आपके कार्यों में विघ्न भी डाल सकता है। व्यवसाय में फाइनेंस संबंधी कार्यों को बहुत ही सावधानी से करें, क्योंकि कुछ नुकसान होने जैसी स्थिति बन रही है। मार्केटिंग संबंधी कोई भी गतिविधि आज स्थगित रखें। छोटी सी बात पर वाद-विवाद होने की आशंका है। आज का दिन बहुत ही संयम रखने का है। असमंजस की स्थिति में जीवनसाथी तथा परिवारजनों की सलाह अवश्य लें। निश्चित ही आपको उचित सलाह मिलेगी। प्रेम प्रसंगों में भी नज़दीकियां बढ़ेंगी। खानपान हल्का रखें। गले से संबंधित इंफेक्शन जैसी समस्या महसूस होने पर तुरंत इलाज लें।
मीन:
कोई खुशखबरी मिलने से आप बहुत ही प्रफुल्लित और ऊर्जावान महसूस करेंगे। सुखद दिनचर्या व्यतीत होगी। युवा वर्ग को अपने किसी कार्य में सफलता मिलने से राहत रहेगी। मानसिक सुख की प्राप्ति के लिए किसी एकांत अथवा धार्मिक स्थल पर जाने का भी विचार होगा। अपने कार्यों के मन मुताबिक परिणाम न मिलने से व्यथित ना हों तथा धैर्य और संयम रखें। कोई भूमि संपत्ति संबंधी विवाद चल रहा है, तो किसी की मध्यस्थता में हल करने का प्रयास करें, निश्चित ही सफलता मिलेगी। व्यवसाय संबंधी बेहतरीन अनुबंध मिलेंगे। जल्दी कामयाबी के चक्कर में अनुचित कामों के प्रति ध्यान जा सकता है। सावधान रहें। संपर्क सूत्र तथा मार्केटिंग संबंधी कार्यों में फायदा होने की संभावना है। किसी भी तरह की उधारी ना करें। परिवार के साथ मनोरंजन तथा हास परिहास में भी खुशनुमा समय व्यतीत होगा। परंतु प्रेम संबंध में किसी वजह से दूरियां आ सकती हैं। तनाव और अवसाद जैसी स्थिति से अपना बचाव रखें तथा सकारात्मक बने रहें।
