एक्शन: इस हाईवे पर चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान, विरोध में उतर आए अतिक्रमणकारी

एक्शन: इस हाईवे पर चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान, विरोध में उतर आए अतिक्रमणकारी
Spread the love

 

देहरादून। दून-मसूरी हाईवे पर शनिवार को भी अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया गया। इस दौरान पानी वाले बैंड पर अतिक्रमण हटाने का कार्रवाई की गई। लेकिन लोग यहां विरोध पर उतर आए।
एसडीएम सदर नरेश चंद्र दुर्गापाल ने लोगों को समझाने की कोशिश की। लेकिन लोगों ने सड़क के दोनों और करीब छह किमी लंबा जाम लगा दिया। जिससे स्‍थानीय राहगीरों और वीकेंड के चलते मसूरी जा रहे पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।इससे पहले शुक्रवार को भी देहरादून-मसूरी हाईवे पर कुठालगेट से किंक्रेग तक अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया गया। इस दौरान पूर्व में चिह्नित किए गए 73 अतिक्रमण में से 14 अतिक्रमण (खोखे व हट्स) हटाए गए।साथ ही दो निर्माणाधीन होटल ध्वस्त किए गए। विभिन्न विभागों के कार्मिकों की संयुक्त टीम को अतिक्रमणकारियों शुक्रवार सुबह देहरादून-मसूरी हाईवे स्थित पानी वाले बैंड पर कार्मिक एकत्र हुए। इसके बाद एक टीम एसडीएम सदर नरेश चंद्र दुर्गापाल के नेतृत्व में पानी वाले बैंड से कुठाल गेट तक अतिक्रमण हटाने में लगी, जबकि दूसरी टीम एसडीएम मसूरी शैलेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में पानी वाले बैंड से किंक्रेग तक अतिक्रमण हटाने गई।का छुटपुट विरोध भी झेलना पड़ा, लेकिन टीम के सामने उनकी ज्यादा नहीं चली और उन्हें पीछे हटना पड़ा।

Parvatanchal