शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज का राशिफल: शनिवार, 03 दिसंबर 2022

मेष:
ग्रह स्थिति सुखद है। रुका हुआ इनकम सोर्स फिर शुरू होने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी। पारिवारिक तथा व्यवसाय की गतिविधियों में संतुलन बनाकर रखने से खुशनुमा माहौल बना रहेगा। विद्यार्थी अपने किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में सफल रहेंगे। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें, अन्यथा आपके मान-सम्मान पर भी बात आ सकती है। किसी भी तरह का जोखिम लेना आपको मुसीबत में डाल देगा। इस समय सहजता से ही अपनी दिनचर्या व्यतीत करना उचित है।
ये समय प्रतिस्पर्धा वाला है। बिजनेस को लेकर की गई मेहनत में कोई खास सफलता तो नहीं मिलेगी, लेकिन कार्यस्थल पर चल रहा विवाद खत्म हो सकता है। नौकरीपेशा लोग अधिकारियों के साथ संबंध मधुर रखें।
घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। आपसी संबंधों में भी मधुरता बढ़ेगी। मौसम के प्रतिकूल प्रभाव से बचाव रखने के लिए प्राकृतिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
वृष:
 कई तरह की गतिविधियां आपको व्यस्त रखेंगी। बहुत अच्छे तरीके से उन पर काम भी कर लेंगे। कुछ समय धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए भी जरूर निकालें, इससे मानसिक सकून बना रहेगा।
दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें और राजनैतिक गतिविधियों से भी दूरी बनाकर रखें। इस समय मानहानि होने जैसी स्थिति बन रही है। विद्यार्थी मौज मस्ती में पड़कर अपनी पढ़ाई से खिलवाड़ ना करें, वरना उनका रिजल्ट प्रभावित हो सकता है। व्यवसाय में बनते कार्यों में कुछ ना कुछ व्यवधान आएंगे। हालांकि आपको सफलता मिलेगी। अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। साझेदारी के कारोबार में हिसाब-किताब संबंधी कामों में पारदर्शिता रखें। बच्चों और परिवार वालों के साथ समय बिताने से तनाव दूर होगा। मन प्रफुल्लित रहेगा। प्रेम संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेंगी। एलर्जी और बदलते मौसमजनित परेशानी महसूस होगी। इस समय हाइजीनिक रहना बहुत जरूरी है। साथ ही पॉल्यूशन से अपना बचाव रखें।
मिथुन:
आज दिनचर्या काफी व्यस्ततापूर्ण रहेगी। किसी वरिष्ठ और अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए हितकारी रहेगी, इसलिए उस पर अमल जरूर करें। मित्रों अथवा संबंधियों के साथ गेट-टुगेदर का भी प्रोग्राम बन सकता है।बिना मतलब दूसरों की परेशानियों में ना उलझें, इससे आपका भी नुकसान हो सकता है। किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपना मनोबल गिरने ना दें। अपने आप को सकारात्मक बनाए रखना जरूरी है। व्यवसाय में गति देने के लिए ज्यादा एडवर्टाइजमेंट करने की जरूरत है, साथ ही अपनी व्यावसायिक पार्टियों के साथ संपर्क में रहें। नौकरीपेशा लोग अपनी फाइलें और डाक्यूमेंट्स बहुत संभालकर रखें। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा, परंतु किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने घर परिवार में ना होने दें। समस्याओं से घबराने की बजाय उनका समाधान ढूंढें, वरना इसका असर आपकी मानसिक स्थिति और कार्य क्षमता पर पड़ सकता है।
कर्क:
किसी अपरिचित व्यक्ति से मुलाकात आपको एक नई दिशा प्रदान करेगी। धर्म-कर्म संबंधित कार्य और समाजसेवी संस्था के सहयोग में आपका समय व्यतीत होगा। इससे आपको आत्मिक सुकून मिलेगा और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से कर पाएंगे। किसी भी तरह की उधारी अथवा लोन लेने की स्थिति से परहेज रखें। संतान को करियर संबंधी कोई काम ना बनने से तनाव रह सकता है। उसका आत्म बल बनाए रखने में आपका सहयोग जरूरी है। व्यवसाय संबंधित नए जनसंपर्क आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के बिजनेस में तरक्की होने की संभावना है। कामकाज की अधिकता रहेगी, परंतु उसके सकारात्मक परिणाम भी हासिल होंगे। ऑफिशियल गतिविधियां सुचारु रूप से चलती रहेंगी। व्यस्तता के बीच जीवन साथी तथा परिजनों के लिए भी समय जरूर निकालें। इससे आपसी संबंधों में और अधिक नज़दीकियां बढ़ेंगी। कुछ समय अपने आराम के लिए भी जरूर निकालें। अत्यधिक कार्यभार की वजह से थकान और तनाव हावी रह सकते हैं।
सिंह:
अनुकूल ग्रह स्थिति है। कोई शुभ समाचार मिलने से आपके अंदर आत्मविश्वास और नई ऊर्जा का प्रवाह रहेगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह पर भी जरूर अमल करें। किसी मित्र अथवा संबंधी के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी और संबंधों में पुनः मधुरता आएगी। कभी-कभी अति आत्मविश्वास होने की वजह से आपके बनते कार्यों में रुकावट भी आ सकती है। इस समय फिजूलखर्ची पर भी अंकुश लगाना जरूरी है। गैरकानूनी कार्याें से परहेज रखें, इस समय मानहानि होने जैसी स्थिति बन रही है।व्यवसाय को व्यवस्थित करने के लिए बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है। इस समय दूरदराज की पार्टियों के साथ संपर्क में रहें। फाइनेंस संबंधी कोई समस्या हल हो सकती है। सरकारी सेवारत लोगों को कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिलने से प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य और प्रेम पूर्ण व्यवहार बना रहेगा। प्रेम संबंधों को मर्यादित रखें। नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या से राहत पाने के लिए इलाज के साथ-साथ योगा और व्यायाम पर भी ध्यान दें।
कन्या:
अपने जनसंपर्क को और अधिक मजबूत करें, इनके द्वारा आपको चमत्कारिक रूप से भावी लक्ष्य की प्राप्ति भी होगी। कोई नजदीकी धार्मिक यात्रा का भी प्रोग्राम बन सकता है। मित्रों अथवा संबंधियों के साथ सुखद मुलाकात होगी। किसी निकट संबंधी के विवाहित जीवन में कुछ तनाव आने से चिंता रहेगी। आपकी मध्यस्थता और सलाह काफी हद तक उनकी समस्याओं को सुलझाने में सक्षम भी हो सकते हैं, परंतु आपके कार्यों में व्यवधान आने से नुकसान हो सकता है। बिजनेस में बदलाव संबंधी योजनाओं पर विचार होगा और किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से बेहतर तरीके से क्रियान्वित कर पाएंगे। रुकी हुई पेमेंट भी मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। दांपत्य संबंधों में कुछ मनमुटाव की स्थिति रहेगी। इसका असर घर की व्यवस्था पर ना पड़ने दें। व्यर्थ के प्रेम संबंधों से दूर रहें। मानसिक और शारीरिक थकान महसूस होगी। उर्जा बनाए रखने के लिए गुस्सा व तनाव जैसी नकारात्मक आदतों से अपना बचाव करें।
तुला:
आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होने वाला है और आप तनावमुक्त होकर अपनी अन्य गतिविधियों पर ध्यान दे पाएंगे। इस समय किसी विशेष पॉलिसी में निवेश निकट भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। आपका कर्म और पुरुषार्थ आपको अपने काम में सफलता और उपलब्धि प्रदान करेगा। तनाव और थकान की वजह से आपकी कार्य क्षमता प्रभावित होगी। इसलिए धैर्य और सहजता बनाए रखें। भाइयों के साथ संबंधों में किसी बात को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। रिश्तों को संभालने में आपका योगदान जरूरी है।
व्यावसायिक गतिविधियां फोन और संपर्कों के माध्यम से उचित चलती रहेंगी। निजी व्यस्तता की वजह से व्यावसायिक गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। नई योजना पर काम करने के लिए अच्छे समय का इंतजार करना जरूरी है। दांपत्य संबंधों में आपसी सामंजस्य से वातावरण मधुर बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेंगी।
 अपनी मनोस्थिति को बेहतर बनाने के लिए ध्यान और मेडिटेशन जरूर करें। स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक रहना जरूरी है।
वृश्चिक:
आपका अनुशासित और व्यवस्थित रहना दिनचर्या को बेहतर बनाएगा। आपका यही स्वभाव आपके कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करने में मदद करेगा। आप बहुत ही सुकून और शांति महसूस करेंगे। धार्मिक व आध्यात्मिक गतिविधियों में आस्था बढ़ेगी।
दोपहर बाद कुछ चुनौतियां भी सामने आएंगी, हालांकि आप उनका समाधान भी ढूंढ लेंगे। किसी गलत व्यक्ति द्वारा अपयश मिलने की भी आशंका है। बेहतर होगा कि ज्यादा मेल मिलाप से दूर रहें। व्यवसाय संबंधी अपने काम को बहुत ही गंभीरता और संजीदगी से अंजाम दें। व्यावसायिक व्यवस्था को बेहतर बनाने में खर्चे ज्यादा हो सकते हैं, जिसकी वजह से आपका बजट गड़बड़ा सकता है। ऑफिस में किसी वजह से अधिकारी नाराज हो सकते हैं। वैवाहिक संबंधों में एक दूसरे के प्रति सहयोग और सामंजस्य का भाव रखें। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है।
अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए संतुलित आहार और व्यायाम पर भी जरूर ध्यान दें। ठंड से अपना बचाव करें।
धनु:
आपके संतुलित व्यवहार द्वारा शुभ-अशुभ हर स्थिति में उचित सामंजस्य रहेगा, जिससे आपके कार्यों के बेहतर रिजल्ट सामने आएंगे। प्रॉपर्टी या व्हीकल खरीदने संबंधी कोई योजना है, तो उसे क्रियान्वित करने का अनुकूल समय है। किसी की गलत बात को गुस्से की बजाए सूझबूझ से सुलझाने का प्रयास करें। वरना आपके मान-सम्मान पर भी बात आ सकती है। घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। उनका उचित ध्यान रखना जरूरी है। फिजूलखर्ची पर अंकुश लगाएं। मौजूदा हालातों की वजह से बिजनेस में अपनी नीतियों में बदलाव लाने की कोशिश करें। किसी प्रभावशाली इंसान की मदद से आपको उपलब्धि मिल सकती है। ऑफिस का माहौल अनुशासित रहेगा।
पारिवारिक माहौल सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी रखना जरूरी है। साथ ही रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में रुचि बिल्कुल ना लें। चोट लगने अथवा गिरने जैसी स्थिति बन सकती है।
मकर:
 पिछले कुछ समय से चल रही समस्या किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन में हल हो जाएगी। भावुकता की बजाय चतुराई और विवेक से काम लें। बच्चे की किलकारी संबंधी शुभ सूचना मिलने से परिवार में उत्सव भरा माहौल रहेगा। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह भी अवश्य लें। आपकी भावुकता जैसी कमजोरी का कुछ लोग गलत फायदा उठा सकते हैं। ज्यादा तनाव लेने का आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। कारोबार में परेशानियां आने के बावजूद गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। बिजनेस में ज्यादा पैसा निवेश न करें। यथावत स्थिति पर ही फोकस रखें। ऑफिस में सहयोगियों के साथ चल रहे विवादों का हल मिलेगा। घर में सुख-शांति और खुशी का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति विश्वास की भावना रखना जरूरी है।
वायु और बादी वाली चीजों के सेवन से परहेज रखें। इस वजह से सिर दर्द तथा जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ सकती है।
कुंभ:
अपने कार्यों को योजनाबद्ध करने से आप अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित कर पाएंगे तथा परिवार जनों का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। पूरे आत्मविश्वास के साथ आर्थिक नीतियों पर भी ध्यान दें, इस समय बेहतरीन धनदायक परिस्थितियां बन रही हैं। इस समय कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है, इसलिए व्यर्थ की गतिविधियों तथा आलस में अपना समय नष्ट ना करें। अगर कोई ऋण लेने की योजना बन रही है, तो उस पर एक बार फिर विचार विमर्श अवश्य कर लें।व्यवसाय संबंधी प्रभावशाली और अनुभवी लोगों के साथ संबंधों को और अधिक मजबूत करने में लगाएं। ये संबंध आपकी तरक्की में फायदेमंद साबित होंगे और साथ ही नई जानकारियां भी सीखने को मिलेंगी। नौकरी में मन मुताबिक कार्यक्षेत्र मिलेगा। घर में खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। लव पार्टनर को कुछ उपहार अवश्य दें। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। डायबिटिक लोग भी अपना विशेष ध्यान रखें।
मीन:
व्यक्तिगत व्यस्तता के साथ-साथ कुछ समय सोसायटी अथवा सामाजिक गतिविधियों में भी जरूर व्यतीत करें। आपके जनसंपर्क मजबूत होंगे। आज कोई भूमि की खरीद-फरोख्त संबंधित काम संपन्न हो सकता है। फाइनेंस संबंधी कोई खास कार्य संपन्न हो सकता है। आपके अपने कुछ खास लोग ही आपके लिए गलतफहमियां पैदा कर सकते हैं, इसलिए किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना उचित नहीं है। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति अधिक सजग रहने की जरूरत है, क्योंकि आलस और मौजमस्ती की वजह से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कारोबार में मंदी जैसी स्थिति रहेगी। धैर्य और शांति से उचित समय का इंतजार करना जरूरी है। हालांकि किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे भविष्य में आपके लिए उत्तम मार्ग प्रशस्त होंगे। नौकरी में परिस्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी। घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी। कमजोर स्वास्थ्य को लेकर तनाव और चिंता रहेगी। इलाज लेने में लापरवाही ना करें।
ये भी पढ़ें:   शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

Parvatanchal

error: कॉपी नहीं शेयर कीजिए!