शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज का राशिफल: गुरुवार, 01 दिसंबर 2022

मेष:
आज आपको किसी कार्य के प्रति की गई मेहनत के सकारात्मक परिणाम मिलने वाले हैं इसलिए फोकस रहें। किसी शुभचिंतक की मदद आपके लिए उम्मीद की किरण लेकर आएगी। युवा अपने भविष्य को लेकर ज्यादा सक्रिय और गंभीर रहेंगे और उपलब्धि भी हासिल करेंगे। कोई नकारात्मक समाचार मिलने पर तनाव में ना आएं और जल्दबाजी और भावुकता में कोई भी निर्णय ना लें। धैर्य और संयम बनाकर रखें। वाहन अथवा किसी महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के खराब होने से खर्चा रहेगा। आलोचनाओं पर ध्यान ना दें।
कार्यक्षेत्र में काम करने का जुनून आपको सफलता देगा। बीमा और कमीशन के बिजनेस में सावधानी रखें। ऑफिस में परिस्थितियां पहले की तरह ही रहेंगी, इसलिए तनाव लेने से कुछ हासिल नहीं होगा
पति-पत्नी के बीच कुछ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। अविवाहित लोगों के लिए खुशखबरी आएगी। विचारों को सकारात्मक बनाकर रखें। तनाव और थकान से आपकी कार्यक्षमता प्रभावित होगी।
वृष:
कुछ नयी बातों की जानकारियां मिलेंगी। उत्तम विचारधारा के लोगों से मेल मिलाप एक नई ऊर्जा प्रवाहित करेगा। विपरीत परिस्थितियों में भी घबराने की बजाय समस्या का हल ढूंढ लेंगे। स्पोर्ट्स से जुड़े विद्यार्थियों के लिए लाभदायक सुअवसर बन रहे हैं।
अपनी पर्सनल लाइफ में किसी भी तरह का रिस्क ना लें। दिन के दूसरे पक्ष में कुछ नकारात्मक मनोस्थिति रह सकती है। ऐसा महसूस होगा जैसे समय हाथ से निकलता जा रहा है। यह समय धैर्य और संयम रखने का है। व्यावसायिक मामलों में कुछ बदलाव आएंगे। जल्दबाजी की बजाय सहज तरीके से समाधान निकालें। मीडिया तथा ऑनलाइन गतिविधियों द्वारा नई-नई व्यावसायिक जानकारियां हासिल करें। नौकरीपेशा लोगों को खास जिम्मेदारी मिल सकती है।पति-पत्नी के बीच घर की समस्या को लेकर कुछ तनाव रहेगा। गुस्से की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं को सुलझाएं।
व्यवस्थित दिनचर्या और खानपान रखने से स्वास्थ्य संबंधी चल रही समस्या से कुछ राहत मिलेगी। आप खुद को सकारात्मक महसूस करेंगे।
मिथुन:
उत्तम ग्रह गोचर बना हुआ है। रुचि पूर्ण कार्यों में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। घर में उचित व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कामयाब होगी। आपका आत्मविश्वास नई उम्मीद और आशाओं को जागृत करेगा। दूसरों के मामले में ज्यादा हस्तक्षेप करने से दूर रहें। इसकी वजह से आपकी मानहानि भी संभव है। इस समय किसी भी नए कार्य की शुरुआत ना करें। किसी नजदीकी संबंधी के व्यक्तिगत जीवन में परेशानियां आने से आपको चिंता भी रह सकती है। व्यावसायिक गतिविधियों को बहुत ही व्यवस्थित व सुचारू रूप से करने की जरूरत है, वरना थोड़ी सी गलती भी लाभ को हानि में तब्दील कर सकती है। बहुत व्यस्तता रहेगी, लेकिन मेहनत के मुताबिक नतीजे कुछ कम ही हासिल होंगे।
 दांपत्य जीवन सुखद और प्रेम पूर्ण रहेगा। युवा वर्ग प्रेम प्रसंग में पड़कर अपने अध्ययन और कैरियर के साथ समझौता ना करें।
व्यवस्थित दिनचर्या रखें। गलत खानपान की वजह से पेट खराब रह सकता है। कब्ज और एसिडिटी की समस्या परेशान करेगी।
कर्क:
आज दिन की शुरुआत किसी सुखद घटना से होगी। किसी मित्र अथवा सहयोगी द्वारा फोन के माध्यम से कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी, जिससे आप प्रफुल्लित और तनावमुक्त महसूस करेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में आपका विशेष योगदान रहेगा।
नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से निश्चित दूरी बनाकर रखना ही उचित है। आय के साधन तो बढ़ेंगे, परंतु साथ ही खर्चों की भी अधिकता बनी रहेगी। किसी भी तनावपूर्ण स्थिति में परेशान होने की बजाय हल ढूंढना चाहिए। बिजनेस में बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। प्रॉपर्टी संबंधी गतिविधियों में खासतौर से सावधान रहें और डॉक्यूमेंट वगैरह अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। युवाओं को अपने करियर संबंधी उपलब्धि मिल सकती है। पति-पत्नी आपसी संबंधों में उचित सामंजस्य बनाकर रखें। प्रेम संबंधों में समय और ऊर्जा नष्ट ना करें। किसी वजह से तनाव और चिंता जैसी स्थिति बन सकती है। सचेत रहें वरना स्वास्थ्य भी प्रभावित होगा।
सिंह:
आज किसी मित्र की मदद से आपकी कोई विशेष समस्या हल होने वाली है। जीवन स्तर को सुधारने का प्रयास काफी हद तक सफल रहेगा। आप सकारात्मक और आशावादी महसूस करेंगे। अपने रचनात्मक और रुचि संबंधी कार्यों में भी सुखद समय व्यतीत होगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों का मान-सम्मान बनाए रखें। घर के रखरखाव संबंधी वस्तुओं की खरीददारी करते समय अपने बजट को नजरअंदाज ना करें। बच्चों के करियर और विवाह को लेकर चिंता रह सकती है। हालांकि समय अनुसार कार्य बनते जाएंगे।
व्यावसायिक कार्य भार बढ़ेगा। हालांकि आप व्यवस्थित कर लेंगे। रुका हुआ पैसा आने से राहत मिलेगी। इस समय कोई भी नई कार्यवाही करना उचित नहीं है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिलेगी।
 परिवार में खुशनुमा और सुखद माहौल रहेगा। प्रेम प्रसंगों के मामले में भाग्य साथ नहीं देगा। पैरों में दर्द और सूजन की समस्या रहेगी। काम के साथ-साथ आराम भी करना जरूरी है।
कन्या:
समय भाग्य वर्धक बना हुआ है। बाहरी गतिविधियों में भी ध्यान दें, इससे महत्वपूर्ण लोगों के साथ संपर्क बनेंगे, जो कि आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। अपनी दिनचर्या में कुछ सकारात्मक बदलाव लाने के लिए आत्म मनन और आत्मचिंतन जरूर करें।
किसी समस्या की वजह से आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है, जिसका असर घर की व्यवस्था पर भी पड़ेगा। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में मधुरता बनाकर रखने में आपके विशेष प्रयास जरूरी हैं। मौज मस्ती में समय नष्ट ना करें। व्यावसायिक मामलों में कुछ व्यवधान आने से चिंता रहेगी, परंतु कर्मचारियों तथा स्टाफ के सहयोग से व्यवस्था उचित बनी रहेगी। नौकरी में फाइल या पेपर वर्क पूरा करने के लिए ओवर टाइम करना पड़ सकता है। तनाव में आकर अधिकारियों से संबंध खराब न करें।जीवनसाथी तथा परिवारजनों का सहयोग बना रहेगा और आपसी सामंजस्य द्वारा घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। प्रेम संबंध भी सुखद रहेंगे। कुछ समय खुद के लिए भी जरूर निकालें वरना तनाव और थकान का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
तुला:
 इस समय कई तरह की लाभदायक और खुशी भरी परिस्थितियां बन रही हैं। नई-नई योजनाएं दिमाग में आएंगी और किसी नजदीकी संबंधी की मदद से उन योजनाओं को क्रियान्वित करने में भी सफलता मिलेगी। किसी संबंधी के विवाह संबंधी खरीदारी भी संभव है। किसी भी असमंजस की स्थिति में तनाव लेने की बजाय वरिष्ठ सदस्य से विचार विमर्श करें तथा अपने व्यवहार को संयमित और संतुलित रखें। वरना तनाव का असर आपकी नींद को भी प्रभावित कर सकता है।
दूरदराज के संपर्कों से आपको कुछ खास आर्डर मिलने की संभावना है। व्यवसाय तथा नौकरी, दोनों ही कार्य क्षेत्रों में कोई राजनीति हो सकती है, इसलिए दूसरों की बातों में ध्यान ना देकर सिर्फ अपने काम से ही मतलब रखें। व्यावसायिक निवेश के लिए अभी समय अनुकूल नहीं है। दांपत्य जीवन में सुख शांति और सामंजस्य पूर्ण व्यवहार रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी। ब्लड प्रेशर तथा डायबिटीज की नियमित जांच करवाएं। शारीरिक और मानसिक रूप से सकारात्मक बने रहने के लिए योगा और मेडिटेशन अवश्य करें।
वृश्चिक:
कई तरह की गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी तथा फाइनेंस संबंधित कुछ योजनाएं भी बनेंगी। आपका कर्म प्रधान होना आपके भाग्य को मजबूत कर रहा है। किसी धार्मिक अथवा सामाजिक आयोजन में अपना योगदान देने से आपको हार्दिक खुशी मिलेगी। व्यवहार में समय अनुसार लचीलापन लाएं। ज़िद और वहम जैसे स्वभाव से नुकसान ही होगा। बच्चों की कोई गलत बात आप को आहत कर सकती है। परंतु डांट-फटकार की बजाए शांतिपूर्ण तरीके से समझाने का प्रयास करें। कुछ समय परिवार जनों के लिए भी जरूर निकालें।
बिजनेस के नजरिये से समय बहुत अनुकूल है। स्त्री वर्ग को अपने करियर से संबंधित विशेष सफलता हासिल होने वाली है। पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस सफल रहेंगे। पार्टनर के साथ व्यावसायिक पारदर्शिता रखना जरूरी है। परिवार जनों के साथ पिकनिक आदि में जाने का प्रोग्राम बनेगा। परंतु विपरीत लिंगी मित्रों से व्यवहार करते समय मर्यादा का ध्यान जरूर रखें।
 यूरिन संबंधी इंफेक्शन अथवा सूजन की समस्या से परेशान हो सकते हैं। उचित इलाज लेने की जरूरत है।
धनु:
दूसरों की मदद और सहयोग में आपका योगदान बना रहेगा। सामाजिक मान प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। किसी धार्मिक समारोह में जाने से लोगों के साथ में मुलाकात होगी और मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों को अपने करियर से संबंधित कोई खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। अकारण ही किसी छोटी सी बात को लेकर मन विचलित रह सकता है। अगर ध्यान दें तो समस्या ज्यादा बड़ी नहीं है। इस समय उधारी संबंधी लेनदेन बिल्कुल ना करें। वरना इसकी वजह से आपका बजट गड़बड़ा जाएगा। व्यवसाय संबंधी अटके हुए काम अनुभवी की मदद से सुलझ जाएंगे। लेकिन अपने विरोधियों की गतिविधियों से लापरवाह न रहें। स्त्री वर्ग से जुड़े बिजनेस में खासतौर पर सफलता पाएंगे। ऑफिस में अनुशासित माहौल रहेगा। दांपत्य संबंधों में मस्ती भरी नोकझोंक रहेगी। ध्यान रखें विवाहेत्तर संबंधों से विवाद उपज सकते हैं।अत्याधिक तनाव और मेहनत की वजह से ब्लड प्रेशर संबंधी समस्या बढ़ सकती है। काम के साथ-साथ स्वास्थ का भी ध्यान रखें।
मकर:
थकान पूर्ण दिनचर्या से राहत पाने के लिए कुछ समय एकांत अथवा अध्यात्म में जरूर व्यतीत करें, इससे मानसिक और शारीरिक ऊर्जा बनी रहेगी। अगर घर की मरम्मत या सुधार संबंधी योजना बन रही है, वास्तु सम्मत नियमों का भी पालन करें। इस बात का भी ध्यान रखें कि मेहनत करने पर ही भाग्य आपको सहयोग करेगा। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाए रखने में आपका योगदान जरूरी है। छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज ही रखें। अनावश्यक खर्चे बढ़ सकते हैं। इन पर कटौती करना जरूरी है। व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। विशेष रुप से ग्लैमर, कला, सौंदर्य प्रसाधन आदि जैसे व्यवसाय में मन मुताबिक उपलब्धि मिलेगी। विदेश संबंधी कारोबार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक स्थिति का ध्यान रखें। पारिवारिक गतिविधियां व्यवस्थित और सुचारू रूप से चलती रहेंगी। प्रेमी-प्रेमिका को भी मुलाकात के अवसर मिलेंगे। एसिडिटी और छाती में जलन जैसी दिक्कत रहेगी। ज्यादा गरिष्ठ और तली-भुनी चीजों का सेवन ना करें। बदलते मौसम से भी अपना बचाव रखें।
कुंभ:
योजनाबद्ध तरीके से दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। सामाजिक अथवा राजनीतिक गतिविधियों में दिन का अधिकतर समय व्यतीत होगा। साथ ही महत्वपूर्ण लोगों से लाभदायक संपर्क भी बनेंगे। युवा तथा विद्यार्थी अपने करियर को लेकर फोकस रहेंगे। इस समय कोई गलत निर्णय आप को पछतावा दे सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि किसी भी पॉलिसी अथवा प्रॉपर्टी आदि में निवेश संबंधी गतिविधि को आज टाल दें। युवा वर्ग गैरकानूनी कामों की तरफ आकर्षित होने की बजाय अपने भविष्य पर फोकस रहें। व्यावसायिक योजनाएं सफल रहेंगी तथा व्यवस्थित रूप से कार्य संपन्न होते जाएंगे। युवाओं को अपनी शिक्षा के अनुरूप कोई बेहतरीन जॉब मिलने की संभावना है। नौकरी पेशा लोगों के स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। इसलिए कोई भी निर्णय लेने में लापरवाही ना करें। पति-पत्नी एक दूसरे की मान मर्यादा बनाए रखें। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में पड़कर अपने करियर के साथ समझौता ना करें।
 घुटनों और टांगों के दर्द की समस्या बढ़ सकती है। वायु, बादी वाली चीजों के खानपान से परहेज रखें।
मीन:
 पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव से आज राहत मिलेगी। घर के अनुभवी लोगों का भी मार्गदर्शन बना रहेगा तथा आप अपने अंदर भरपूर आत्मविश्वास और ऊर्जा महसूस करेंगे। सिर्फ आपको हर पहलू पर उचित तरीके से काम करने की जरूरत है।
 अन्य गतिविधियों में व्यस्त रहने के साथ-साथ अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी ध्यान दें। प्रॉपर्टी से संबंधित कुछ परेशानियां अभी बनी रहेंगी। परंतु इस समय किसी के साथ भी वाद-विवाद की स्थिति में ना पड़ें। सभी को खुश रखना नामुमकिन है। व्यावसायिक तथा मार्केटिंग संबंधी गतिविधियां निर्विघ्न चलती रहेंगी। सभी काम योजनाबद्ध तरीके से संपन्न होते जाएंगे। काफी समय से रुकी हुई कोई पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। सरकारी सेवारत लोगों को नौकरी से संबंधित कोई खुशखबरी मिलेगी। घर के वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग और मार्गदर्शन पारिवारिक व्यवस्था को सुखद बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेंगी।
टांगों तथा घुटनों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। लापरवाही ना करें तथा कुछ समय एक्सरसाइज योगा के लिए भी जरूर निकालें।
ये भी पढ़ें:   शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

Parvatanchal

error: कॉपी नहीं शेयर कीजिए!