सबक: दूल्हे को महंगा पड़ा अपनी शादी पर दबंगई का प्रदर्शन, पुलिस ने किया हर्ष फायरिंग का मामला दर्ज
हरिद्वार। अपनी शादी में हर्ष फायर करना दूल्हे को भारी पड़ गया। वीडियों वायरल होने पर पुलिस ने गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लाईसेंसी रायफल जब्त कर ली है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों सोशल मीडिया में शादी समारोह में राइफल से हर्ष फायरिंग के वायरल हो रहे वीडियो का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा ज्वालापुर कोतवाली पुलिस को मामले में जाँच कर कड़ी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी दूल्हे हारुन खान पुत्र बाबर खान, निवासी मोहल्ला कोटरावान के खिलाफ गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए लाइसेंस व रायफल जब्त कर ली है। जिसके लायसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।