आवाज़: नियमितीकरण की मांग को लेकर केएमवीएन कर्मचारियों नें किया प्रदर्शन

आवाज़: नियमितीकरण की मांग को लेकर केएमवीएन कर्मचारियों नें किया प्रदर्शन
Spread the love
नैनीताल। नियमितीकरण की मांग को लेकर आखिरकार कुमाऊं मंडल विकास निगम संविदा कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल विकास निगम के बैनर तले कर्मचारियों ने निगम कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
कर्मियों ने चेताया है कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो भविष्य में और अधिक उग्र आंदोलन किया जाएगा। मंगलवार को संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल विकास निगम के बैनर तले तमाम संविदा कर्मचारी केएमवीएन मुख्यालय में एकत्रित हुए, जहां कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कर्मियों ने नारेबाजी कर जमकर विरोध जताया। महासंघ अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने बताया कि लंबे समय से करीब एक हजार संविदा कर्मचारी नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं। मगर निगम उनकी मांगों पर कोई विचार नहीं कर रहा। उन्होंने कहा कि संगठन का संविदा कर्मचारियों को पूर्ण समर्थन है। यदि उनकी मांगों पर तत्काल विचार कर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो और अधिक उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Parvatanchal