शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज का राशिफल: शुक्रवार, 25 नवंबर 2022

मेष:
किसी विशेष कार्य के प्रति चल रहे प्रयासों के आज बेहतर परिणाम मिलेंगे, लेकिन अपने उसूलों के साथ आप किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करें। इससे समाज में उचित सम्मान बना रहेगा। विद्यार्थी वर्ग अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में सक्षम होंगे। किसी के साथ भी व्यर्थ के वाद विवाद में ना ही पड़ें तो अच्छा है। किसी उलझे हुए मामले को सुलझाने के लिए बहुत अधिक धैर्य की जरूरत है। दूसरों के व्यक्तिगत मामलों को सुलझाने के चक्कर में आप खुद किसी विपत्ति में फंस सकते हैं। बिजनेस के कामों में उलझनें आएंगी, लेकिन समस्याओं से निजात पाने का रास्ता भी ढूंढ लेंगे। व्यवसाय संबंधी सरकारी मामलों को समय रहते सुलझाना जरूरी है। आपकी आर्थिक स्थिति को खतरा नहीं है। नौकरी में कार्यभार संबंधित कुछ दिक्कतें आएंगी। दांपत्य जीवन सुखद और मधुर रहेगा। प्रेम तथा रोमांस में नई संभावनाएं बन सकती हैं। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और अनुशासित दिनचर्या रखने से आप स्वयं में ताजगी व ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे।
वृष:
आपके नए विचार तथा जागरूकता आपके आत्मविश्वास तथा आत्मबल को प्रबल करेंगे। महिला वर्ग विशेष रूप से अपने प्रति सजग रहेंगी और सफलता भी प्राप्त करेंगी। कोई रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसे की वापसी संभव है। कुछ दिक्कतें भी बनी रहेंगी। घबराने की बजाय उनका समाधान ढूंढने की कोशिश करें। परंतु कोई भी नया लेन-देन अथवा उधारी संबंधी गतिविधि ना करें। बदली हुई परिस्थितियों से तालमेल बिठाने में थोड़ी दिक्कत भी आ सकती है।व्यवसाय संबंधी गतिविधियों की गोपनीयता रखें। विपरीत परिस्थितियों को सुलझाने के लिए उचित समय है। टैक्स संबंधी कागज पूरे रखना जरूरी है। ऑफिस में सहयोगियों के साथ किसी काम को लेकर मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। जीवन साथी तथा परिवार जनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आप भी अपनी व्यस्ततम दिनचर्या में से घर परिवार के लिए समय जरूर निकालें। बदलते मौसम का नकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इसलिए मौसम के अनुसार अपना आहार-विहार रखना जरूरी है।
मिथुन:
आपको जो अच्छा लगता है, उस काम में समय बिताएं, इससे आपको शांति और ऊर्जा मिलेगी। अपने कामों को बहुत सावधानी और कुशलता से कर पाएंगे। संतान की ओर से कोई चिंता दूर होगी। व्यर्थ की नोकझोंक तथा वाद-विवाद से दूर रहें, अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं। साथ ही कार्यों में भी व्यवधान आएंगे। परिवार से संबंधित किसी समस्या को समझाने में दिक्कत आने पर आप स्वयं को दोराहे पर खड़ा महसूस करेंगे।
अपनी व्यावसायिक पार्टियों के साथ संपर्क में रहें। अपने कामों से संबंधित जानकारियों का आदान-प्रदान करें, इससे निश्चित ही आपको कुछ उपलब्धियां हासिल होंगी। इस समय की गई मेहनत के निकट भविष्य में बेहतरीन परिणाम मिलने वाले हैं। दांपत्य जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के बुजुर्गों का स्नेह एवं आशीर्वाद भी आपके मनोबल को बनाकर रखेगा। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने से आप स्वस्थ रहेंगे तथा आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से तथा ऊर्जा से पूर्ण कर पाएंगे।
अपनी व्यावसायिक पार्टियों के साथ संपर्क में रहें। अपने कामों से संबंधित जानकारियों का आदान-प्रदान करें, इससे निश्चित ही आपको कुछ उपलब्धियां हासिल होंगी। इस समय की गई मेहनत के निकट भविष्य में बेहतरीन परिणाम मिलने वाले हैं। दांपत्य जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के बुजुर्गों का स्नेह एवं आशीर्वाद भी आपके मनोबल को बनाकर रखेगा। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने से आप स्वस्थ रहेंगे तथा आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से तथा ऊर्जा से पूर्ण कर पाएंगे।
कर्क:
कोई मंगलकारी समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसे का तकाजा करने के लिए समय अनुकूल है। परिवार के साथ शॉपिंग आदि में भी बेहतरीन समय व्यतीत होगा। युवाओं को अपना कोई लक्ष्य हासिल करने में किसी अनुभवी व्यक्ति का भी सहयोग मिलेगा। इस समय किसी भी तरह की सरकारी कार्यवाही को स्थगित रखना बेहतर रहेगा, क्योंकि दिक्कतें बढ़ सकती हैं। आप अपने ईगो और गुस्से पर कंट्रोल रखें, क्योंकि इस की वजह से कुछ दोस्तों के साथ मनमुटाव हो सकता है। अनावश्यक खर्चे परेशान करेंगे। बिजनेस संबंधी सरकारी कामों में दिक्कतें आएंगी इसलिए अपनी फाइलें और कागज कंप्लीट रखें। विदेश संबंधित बिजनेस में अपार सफलता मिलने की संभावना है। इस समय रुके हुए कार्यों में गति आएगी। अभी किसी नई योजना को अंजाम ना दें। घर की बातें बाहर ना निकलने दें। वरना इससे घर की सुख-शांति पर असर आएगा। प्रेम तथा रोमांस में नई संभावनाएं बन सकती हैं। मन में कुछ उदासी और सुस्ती जैसी स्थिति रहेगी। मेडिटेशन और ध्यान अवश्य करें और कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में भी अवश्य व्यतीत करें।
सिंह:
अनुकूल ग्रह स्थिति बन रही है। पिछले कुछ समय से चल रही कड़ी मेहनत के आज उचित परिणाम मिलने वाले हैं। आपको अपनी छवि और अधिक बेहतर बनाने का मौका भी मिलेगा। किसी समस्या का समाधान मिलने में किसी प्रिय मित्र का विशेष सहयोग रहेगा। अनुचित कार्य में रुचि ना लें, वरना आपके मान सम्मान पर आंच आ सकती है। कुछ घरेलू मुद्दों पर भी वाद-विवाद हो सकता है। इस समय कोई भी बड़ा फैसला ना लें। युवा वर्ग अपने भविष्य और करियर के साथ किसी भी प्रकार का समझौता ना करें। बिजनेस के सभी रुके काम निपटाने के लिए समय अनुकूल है। स्टाफ के साथ सामंजस्य बैठाने में परेशानियां आएंगी। नौकरीपेशा लोगों को करियर पर और अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अधिकारियों के साथ संबंध न बिगड़ने दें। पारिवारिक महत्वपूर्ण मुद्दों पर फैसला लेना पड़ सकता है। इससे घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेंगी। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। इस समय उन्हें उचित इलाज की भी जरूरत है। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक रहें।
कन्या:
आपकी मेहनत और सूझबूझ से आपकी उम्मीदें तथा आशाएं पूरी होंगी। जोखिम भरे कामों में दिलचस्पी रहेगी। आनंद महसूस होगा। सामाजिक गतिविधियों में भी योगदान रहेगा। वार्तालाप अथवा बातचीत के माध्यम से कुछ महत्वपूर्ण कार्य भी संपन्न होंगे। इस समय दिखावे की प्रवृत्ति की वजह से अनावश्यक कार्यों में खर्चे रहेंगे। अपने बजट को नजरअंदाज ना करें, वरना मुश्किल में पड़ जाएंगे। किसी अशुभ समाचार के मिलने की भी आशंका है। बातचीत करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करें। बिजनेस में किसी खास काम में और अनुभव लेने की जरूरत है। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। नौकरी मिलने की भी उचित संभावना है। ऑफिशियल मामलों में इस समय चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से सावधान रहें। घर में किसी सदस्य के नकारात्मक रवैये की वजह से चिंताजनक वातावरण रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंध में अपना समय नष्ट ना करें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु वर्तमान मौसमी बदलाव से अपना बचाव अवश्य रखें।
तुला:
परिवार में किसी विशेष कार्य को लेकर आपसी वार्तालाप होगा। आपके निर्णय को विशेष प्राथमिकता भी मिल सकती है। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के उचित परिणाम मिलने से प्रसन्नता रहेगी और मनोबल भी बढ़ेगा। पारिवारिक अथवा अन्य कोई व्यस्तता बढ़ने से आप अपने लक्ष्य को हासिल करने में दिक्कत महसूस करेंगे। इसकी वजह से आपको भारी नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। इस समय किसी भी तरह की खरीद-फरोख्त संबंधी कार्य को स्थगित ही रखें। व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार होगा। किसी विशेष संस्था अथवा समिति से जुड़ना आपके लिए लाभदायक रहेगा। जोखिम भरे कामों से दूर रहें। विभागीय जांच होने की आशंका है। ऑफिस में विवादित मामला बढ़ सकता है। घर में अनुशासित तथा सुकून भरा वातावरण रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेंगी।मौसम के बदलाव का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। थकान और सुस्ती हावी रहेगी।
वृश्चिक:
दिन सुख-शांति पूर्ण व्यतीत होगा। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे तथा किसी समस्या का भी समाधान मिलेगा। प्रॉपर्टी संबंधी कोई रुका हुआ कार्य संपन्न हो सकता है। निकट संबंधियों के साथ गेट-टुगेदर संबंधी प्रोग्राम बनेंगे। कोई विपरीत परिस्थिति भी बन सकती है। घबराने की बजाय समाधान ढूंढें। व्यर्थ के कार्यों में समय व्यतीत होगा। मन में तरह-तरह की शंकाएं उठेंगी। अपनी सामर्थ्य से ज्यादा लोन या ऋण लेने का प्रयास ना करें। बच्चों की गतिविधियों पर भी उचित नजर रखना जरूरी है। प्रॉपर्टी संबंधित बिजनेस में बड़ी डील हो सकती है। युवाओं की करियर से जुड़ी समस्याएं सुलझेंगी। कार्य कुशलता बढ़ेगी। नौकरी में सम्मेलन या कांफ्रेंस में जाने का निमंत्रण मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा, परंतु दिल के मामले में धोखा खा सकते हैं। यानि कि प्रेम संबंधों में निराशा मिलेगी। अत्यधिक कार्यभार का असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। बेहतर होगा कि अपनी क्षमता के अनुसार ही मेहनत करें।
धनु:
पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी विशेष मुद्दे पर विचार विमर्श होगा और उचित समाधान भी निकलेगा। कामकाज की व्यस्तता के बावजूद परिवार तथा दोस्तों के बीच मौज मस्ती तथा मनोरंजन में भी समय व्यतीत होगा। किसी मित्र अथवा पड़ोसी के साथ वाद-विवाद की स्थिति बढ़ सकती है। हालांकि आप उनका निवारण करने में सक्षम भी रहेंगे। अनजान लोगों के साथ मेल मुलाकात करते समय अपने मान-सम्मान का भी ध्यान रखें। आपके साथ धोखा भी हो सकता है। बिजनेस में व्यस्तता के बावजूद आप नए कामों में दिलचस्पी लेंगे और काफी हद तक सफल होंगे। निवेश करने की भी योजना बनेगी। कानूनी मामलों में सावधानी रखें। सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आ सकती है। पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। किसी संबंधी के यहां निमंत्रण और आतिथ्य सत्कार मिलेगा। अविवाहित लोगों के लिए उचित व्यवस्था भी आने की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति आप विशेष रूप से ध्यान देंगे तथा स्वयं को प्रफुल्लित और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
मकर:
किसी भी कार्य को सोच-समझकर करने से बेहतरीन सफलता मिलेगी। प्रभावशाली संपर्क बनेंगे और बेहतर जानकारियां भी मिलेंगी। युवा वर्ग अपना काम निकलवाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। धार्मिक क्रियाकलापों में भी व्यस्तता रहेगी। पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें। इसकी वजह से वर्तमान में भी तनाव हो सकता है। अपनी कार्यप्रणाली तथा गोपनीय बातें किसी से भी शेयर ना करें। दूसरों की समस्याओं को सुलझाने में अपने काम अधूरे रह सकते हैं। बिजनेस में कई तरह की गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। नए काम को लेकर स्टाफ में उत्साह रहेगा। युवाओं को रोजगार के नए अवसर सुलभ होंगे। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने से नौकरी मिलने की संभावना है।परिवार जनों के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। घर में मेहमानों की आवाजाही सबको सुख और खुशी प्रदान करेगी। स्वास्थ्य संबंधी चल रही समस्याओं के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें और डॉक्टर की राय का पूरी तरह अनुसरण करें।
कुंभ:
अनुकूल समय है। किसी विशेष कार्य को लेकर चल रहे प्रयासों में निश्चित ही आपको सफलता मिलने वाली है। विरोधी आपके व्यक्तित्व के आगे परास्त होंगे। युवा वर्ग अपने कैरियर को लेकर सजग रहेंगे और सफल भी होंगे। कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा। किसी परिवारिक सदस्य के गलत व्यवहार से घर में कलह हो सकती है। बेहतर होगा कि शांति और धैर्य बनाए रखें। आपके अपने ही आपके काम में रुकावट डालेंगे। इस समय भाग्य के भरोसे ना बैठें, उचित मेहनत भी करना जरूरी है।
व्यवसाय संबंधी नई-नई योजनाओं पर अमल करना लाभदायक रहेगा। संपर्कों के माध्यम से कोई विशेष जानकारी भी मिलेंगी। इस समय कमीशन तथा कपड़े से संबंधित व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां बनी हुई हैं। ऑफिस में कोई पुराना विवाद हल होगा।
घर की उत्तम व्यवस्था रहेगी तथा परिवारजनों के बीच मधुर सामंजस्य रहेगा। परंतु प्रेम संबंधों में निराशा की स्थिति बन सकती है। असंतुलित खानपान की वजह से पेट से संबंधित दिक्कतें उत्पन्न होंगी। गैस और कब्ज की समस्या से परेशान रहेंगे।
घर की उत्तम व्यवस्था रहेगी तथा परिवारजनों के बीच मधुर सामंजस्य रहेगा। परंतु प्रेम संबंधों में निराशा की स्थिति बन सकती है। असंतुलित खानपान की वजह से पेट से संबंधित दिक्कतें उत्पन्न होंगी। गैस और कब्ज की समस्या से परेशान रहेंगे।
मीन:
आज आपकी उन्नति का कोई रास्ता खुलने वाला है। सकारात्मक और अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन भी बना रहेगा जिससे अपनी जीवनशैली को और अधिक बेहतर बना सकेंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर गंभीर रहेंगे। किसी महंगी वस्तु की खरीदारी को लेकर जल्दबाजी ना करें। उस पर उचित विचार-विमर्श करना जरूरी है। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें। स्त्रियां अपने सम्मान को लेकर विशेष रूप से सजग रहें। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। बिजनेस में बड़ी डील या एग्रीमेंट होने की संभावना है। आपका आत्मविश्वास तथा मनोबल आपको कोई विशेष निर्णय लेने में सहायता करेगा। सरकारी सेवारत लोगों को विशेष अथॉरिटी मिलने से कार्यभार भी बढ़ेगा। व्यवसाय संबंधी किसी यात्रा का भी प्रोग्राम बनेगा। पति-पत्नी के सामंजस्य से घर में खुशनुमा वातावरण रहेगा तथा प्रेम संबंध भी प्रगाढ़ होंगे। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानी जैसे खांसी, जुखाम हावी हो सकते हैं। अपनी इस समस्या को लापरवाही में ना लें। आयुर्वेदिक इलाज लेना उचित रहेगा।
