कांग्रेस: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हरिद्वार में शुरू की भारत जोड़ो यात्रा, भारी संख्या में जुटे कांग्रेसी

कांग्रेस: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हरिद्वार में शुरू की भारत जोड़ो यात्रा, भारी संख्या में जुटे कांग्रेसी
Spread the love

 

रुड़की। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी द्वारा देशभर में शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उत्तराखंड में पदयात्रा शुरू की है।  रावत के नेतृत्व में  कांग्रेसियों ने मंगलौर के उद्दलहेड़ी से चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर तीन दिवसीय भारत जोड़ो यात्रा ‘हरिद्वार जिंदाबाद’ पदयात्रा की शुरुआत की। हरीश रावत के साथ पदयात्रा में कांग्रेस के कई नेता और  भारी तादाद में कार्यकर्ता शामिल हुए। इनमें प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा, प्रतिपक्ष नेता यशपाल आर्य, राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन सहित हरिद्वार जिले के सभी कांग्रेसी विधायक भी शामिल रहे। यात्रा के दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा  कि देशभर में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। 56 इंच के सीने से देश नहीं चलता, किसानों का बकाया गन्ना भुगतान अभी तक नहीं मिल पाया है। पेराई सत्र शुरू हो गया है लेकिन अभी तक सरकार ने किसानों के गन्ने का मूल्य घोषित नहीं किया है। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है।  कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा सामाजिक एकजुटता के साथ पूरे देश में बदलाव लाएगी और एक बार फिर कांग्रेस वापस सत्ता में लोटेगी। आज की भारत जोड़ो पदयात्रा में सभी कांग्रेसी नेताओं ने एकजुटता  दिखाई।

Parvatanchal