हताशा: अज्ञात कारणों से माली ने पेड़ से लटककर कर ली आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस 

हताशा: अज्ञात कारणों से माली ने पेड़ से लटककर कर ली आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस 
Spread the love

 

पंतनगर।  पंतनगर मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय के माली ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। इसका पता चलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। माली की आत्महत्या से उसका पूरा परिवार सदमें में है।
झा कालोनी पंतनगर निवासी 47 वर्षीय राम किशन पुत्र मटरू विवि के मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय में नियमित माली के पद पर तैनात था। वह पत्नी और तीन पुत्र तथा दो पुत्रियों के साथ रहता था। सोमवार तड़के वह घर से साइकिल से निकला था। बताया जा रहा है कि इसके बाद उसने श्मशान घाट के पास एक पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया । पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है।

Parvatanchal