भारत जोड़ो यात्रा: हरीश रावत 22 नवंबर से शुरू करेंगे हरिद्वार चैप्टर, मीडिया सलाहकार सुरेंद्र कुमार ने जारी किया भ्रमण कार्यक्रम
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के मीडिया सलाहकार सुरेन्द्र कुमार ने आज कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का 22 नवम्बर से 25 नवम्बर 2022 तक का हरिद्वार चैप्टर का भारत जोड़ो यात्रा का भ्रमण कार्यक्रम जारी किया। इसी के साथ उन्होंने कांग्रेस की एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए एक पोस्टर भी जारी किया जिसमें कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं के फोटो भी थे। इसमें प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, एलओपी यशपाल आर्य, काजी निजामुदीन, प्रीतम सिंह व गणेश गोदियाल सहित विधायकों, यात्रा कार्यक्रम संयोजकों, विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व करने वाले स्थानीय नेताओं के नाम व भारत जोड़ो यात्रा के 9 प्रमुख मुद्दों को भी दर्शाया गया है। उन्होंने कहा कि हरीश रावत मंगलवार 22 नवम्बर को प्रातः 10 बजे रुड़की से उदलहेड़ी गांव के लिए प्रस्थान करेंगे जहां चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर मार्ल्यापण कर भारत जोड़ो यात्रा का शुभारम्भ करते हुए जनसभा करेंगे। तत्पश्चात् यात्रा उदलहेड़ी से प्रारम्भ होकर लहबोली, मन्नखेड़ी, दहियाकी से होते हुए नसीरपुर में संपन्न होगी। बुधवार 23 नवम्बर को यात्रा प्रात: 11 बजे नसीरपुर से प्रारम्भ होकर हरचंदपुर, निजामपुर, हरजोलीजट, सिकन्दरपुर, मुण्डलाना, बुक्कनपुर, गाधारौंणा से लंढौरा में समाप्त होगी।गुरुवार 24 नवम्बर को यात्रा 11 बजे लंढौरा से प्रारम्भ होकर जौरासी, रणसूरा, बुढ़ाहेड़ी, सहदेवपुर, आदमपुर से होते हुए रोहाल्की में समाप्त होगी। शुक्रवार 25 नवम्बर को यात्रा 11 बजे अलीपुर से प्रारम्भ होकर अलावलपुर, सुभाषगढ़ में सुभाषचन्द्र बोस जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर दीनारपुर, एकड़कला, बहादुरपुरजट, झाबरी, अम्बूवाला बाजार, घिस्सूपुरा से होते हुए धनपुरा में जनसभा के साथ यात्रा का समापन होगा। उन्होंने कहा कि रावत जी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा के लिए नौ प्रमुख मुददे् भी बनाए गए हैं जिनमें भाईचारा व सहिष्णुता आधारित भारत का निर्माण, राष्ट्रभक्ति व राष्ट्रीय उत्थान की भावना का प्रचार-प्रसार, संसदीय लोकतंत्र और लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा, बेरोजगारी और बढ़ती मंहगाई के खिलाफ जनजागृति, महिलाओं के विरुद्ध अत्याचारों में लगातार वृद्धि व कानून व्यवस्था की स्थिति में भारी गिरावट, हरिद्वार में पंचायती लोकतंत्र के अपहरण के विरुद्ध जनजागरण, किसानों की मांग के अनुरुप गन्ने का खरीद मूल्य घोषित करवाना, हरिद्वार जनपद की ध्वस्त पड़ी हुई सड़कों का सुधारीकरण, कांग्रेस व लोकतांत्रिक विपक्ष के कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न के खिलाफ हुंकार शामिल है। यात्रा में भाग लेने के लिए उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष करण माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या, पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल, उप नेता भुवन कापड़ी, एआईसीसी सचिव काजी निजामुद्दीन, पूर्व सचिव प्रकाश जोशी, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, मंत्री प्रसाद नैथानी, नवप्रभात, हीरा सिंह बिष्ट, तिलकराज बेहड़, डाॅ हरक सिंह रावत, शूरवीर सिंह सजवाण, दिनेश अग्रवाल, मेयर श्रीमती अनीता शर्मा, बह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, राजपाल खरोला, श्रीमती संतोष चौहान, बलवंत सिंह चौहान एवं श्रीमती सरोजिनी कैंतूरा को भी सादर आमंत्रित किया जा रहा है।
सुरेंद्र कुमार ने बताया कि भारत जोड़ो हरिद्वार जिंदाबाद यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ स्थाई रूप से 51 यात्री लगातार भाग लेंगे। उन्होंने यात्रा में शामिल होने वाले स्थानीय 51 यात्रियों की सूची जारी की, जिसमें सुधीर सांडिल्य, विरेन्द्र रावत, सुशाल राठी, राजवीर चौहान, राव आफाक, दिनेश वालिया, अमन कुमार, अनुज चौधरी, राहुल चौधरी, सुन्दर सिंह मनवाल, रवि प्रकाश, अमित शर्मा, शादाब अली, सोनू चौहान, सुमित चौधरी, वरुण त्यागी, विकास राजपूत, सचिन डेरियो, नरेश कश्यप, सानिज खान, मगनपाल सैनी, डॉ के पी तोमर, विनय कुमार, कमलकान्त, राजू सिंह, रिजवान खान, अरुण चौधरी, उदयवीर चौहान, पंकज सैनी, दिनेश सैनी, अनिल सैनी, महिपाल सैनी, संदीप सैनी, सिकन्दर खेरी, मंगा सैनी, आशीष जेटली, मोहन काला, अमित तलवार, संजीव सैनी, ज्ञानचंद जोशी, रवि प्रकाश, जसविन्दर जस्सी, अरुण सैनी, बब्लू, सोनू, नाग सिंह कश्यप, राजेश रस्तोगी, सहबान, इकरार, मोहन सैनी व अंशुल चौधरी के साथ-साथ 27 वैकल्पिक यात्रियों के नाम भी शामिल हैं।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह के सचिवालय कूच पर पूछे गए पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में सुरेंद्र कुमार ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार की विफलताओं आदि पर हर आंदोलन का कांग्रेस स्वागत और समर्थन करती है। उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भटट के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत व पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के साथ भाजपा की एकजुटता के साथ खड़े होने वाले बयान पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा को बताना चाहिए कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत द्वारा स्मार्ट सिटी में गड़बड़ वाला व तीरथ सिंह रावत के कमीशन खोरी वाले बयान पर भी भाजपा उनके साथ खड़ी है या दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों ने अपने बयान वापस ले लिए हैं ?

