हादसा: घाट पर मिले गंगा में नहाने गए बुजुर्ग के कपड़े, डूबने की आशंका में तलाश जारी

हादसा: घाट पर मिले गंगा में नहाने गए बुजुर्ग के कपड़े, डूबने की आशंका में तलाश जारी
Spread the love

 

ऋषिकेश। परिवार के साथ राजस्थान से ऋषिकेश घूमने आए एक बुजुर्ग रविवार सुबह परमार्थ निकेतन घाट पर नहाते वक्त अचानक गायब हो गए। सूचना पर बुजुर्ग की तलाश के लिए जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। अभी तक बुुजुर्ग का कुछ पता नहीं चल पाया था।
थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाईं ने बताया कि हंसराज खुराना (80 वर्ष) निवासी आदर्श नगर, जयपुर राजस्थान अपने परिवार के साथ ऋषिकेश घूमने आए थे। रविवार की सुबह करीब 7 बजे परमार्थ निकेतन आश्रम से गंगा स्नान हेतु परमार्थ घाट पर गए थे। जिनके कपड़े चप्पल आदि गंगा घाट पर मिले हैं लेकिन उनका कोई पता नहीं। उनके गंगा नदी में डूबने की आशंका है। थाना पुलिस, जल पुलिस , गोताखोर तथा एसडीआरएफ टीम द्वारा गंगा नदी में तलाश अभियान चलाया जा रहा है लेकिन अभी तक बुजुर्ग का कुछ पता नहीं चल पाया है।

Parvatanchal