ब्रेकिंग न्यूज: रविवार तड़के आई बुरी खबर, रेल से कट कर अल्मोड़ा के युवक की दर्दनाक मौत 

ब्रेकिंग न्यूज: रविवार तड़के आई बुरी खबर, रेल से कट कर अल्मोड़ा के युवक की दर्दनाक मौत 
Spread the love

 

हल्द्वानी। तीस साल के दीपक बिष्ट के लिए रविवार की सुबह जिंदगी की आखरी सुबह  साबित हुई।  ट्रेन से कटकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
रेलवे पुलिस के उप निरीक्षक डीके मीणा के अनुसार, रविवार यानी आज प्रातः तकरीबन:30 बजे एक 30 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर रेलवे पुलिस एवं स्थानीय पुलिस की टीमें पहुंचीं और शव को अपने कब्जे में लिया। शव की पहचान अल्मोड़ा निवासी 30 वर्षीय दीपक बिष्ट के रूप में हुई है जो कि हल्द्वानी के एक निजी होटल में काम करता था। पुलिस उसके परिजनों को सूचित करने के बाद जरूरी विभागीय कार्रवाई में जुटी है।

Parvatanchal