आक्रोश: हाईवे निर्माण प्रभावितों के चिन्ह्नीकरण व मुआवजा वितरण के मुद्दे पर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेगी CPIM

आक्रोश: हाईवे निर्माण प्रभावितों के चिन्ह्नीकरण व मुआवजा वितरण के मुद्दे पर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेगी CPIM
Spread the love

 

देहरादून। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी  निर्माणाधीन हाईवे पांवटा -बल्लपुर में मुआवजे वितरण में गड़बड़ी के खिलाफ  सोमवार , 21नवंबर को11 बजे  जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करेगी। उक्त आशय का निर्णय पार्टी जिला कमेटी की बैठक में लिया गया। बैठक जिला कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि उक्त निर्माणाधीन हाई वे में भू माफियाओं एवं तहसील विकासनगर की मिलीभगत के चलते मुआवजा वितरण में मनमानी को लेकर क्षेत्र के प्रभावित काश्तकारों  में भारी रोष व्याप्त है। वक्ताओं ने कहा कि प्रदर्शन  के बावजूद कोई सम्मानजनक हल नहीं निकाला गया तो पार्टी जिलामुख्यालय पर ही डेरा डालेगी और तब तक आन्दोलन समाप्त नहीं होगा जब तक मामले पर न्यायोचित कार्यवाही नहीं होती ।
बैठक की अध्यक्षता कामरेड कमरूद्दीन ने की। बैठक में राज्य सचिवमण्डल सदस्य सुरेन्द्र सिंह सजवाण, जिलासचिव राजेंद्र पुरोहित, महानगर सचिव अनन्त आकाश, सचिवमण्डल के शम्भू ममगाईं , माला गुरूंग व लेखराज आदि ने विचार रखे ।

Parvatanchal