अपडेट: कार हादसे पर  सीएम धामी ने जताया शोक, मजिस्ट्रीयल जांच के दिए आदेश 

अपडेट: कार हादसे पर  सीएम धामी ने जताया शोक, मजिस्ट्रीयल जांच के दिए आदेश 
Spread the love

 

मृतकों के परिजनों को  2-2 लाख रुपये देने की घोषणा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद उत्तरकाशी के यमुनोत्री हाइवे पर ब्रह्मखाल के समीप हुई वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच और मृतकों के परिजनों को  2-2 लाख रूपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिये। उन्होंने दुर्घटना में घायल के निशुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये।

Parvatanchal