चमोली दुर्घटना: मारे जाने वालों के प्रति सीएम धामी ने जताया शोक, मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपए  की मदद का ऐलान 

चमोली दुर्घटना: मारे जाने वालों के प्रति सीएम धामी ने जताया शोक, मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपए  की मदद का ऐलान 
Spread the love
देहरादून। चमोली जनपद की जोशीमठ तहसील के उर्गम पला जखोला मार्ग पर शुक्रवार को वाहन दुर्घटना में हुई लोगों की दर्दनाक मौत पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी चमोली को   राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की सहायता राशि दिये जाने तथा दुर्घटना के घायलों के मुफ्त उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। इस  बीच  दुर्घटना में मारे जाने और  घायल  हो जाने वालों की सूची जारी कर दी गई है।
घायलों के नाम-
1.अजीत यादव  (30 वर्ष) पुत्र भरत सिंह यादव, निवासी इलाहबाद यूपी
2.रोहित प्रजापति (22 वर्ष) पुत्र जयवीर सिंह, निवासी- हापुड़ यूपी
3.महावीर सिंह (38 वर्ष) पुत्र शेर सिंह, निवासी- कलगोठ।
4.हेमन्त चौहान (20 वर्ष) पुत्र जवाहर सिंह निवासी- उच्छोवाड़ ।
5.जीतपाल (50 वर्ष)  पुत्र हरि सिंह निवासी- किमाणा।
 मृतकों के नाम-
1.दलीप सिंह चौहान (52 वर्ष) पुत्र धन सिंह, निवासी-  उच्छोग्वाड़।
2. सितान सिंह चौहान (61 वर्ष) पुत्र ध्यान सिंह।
3. विक्रम सिंह रावत (43वर्ष) पुत्र मंगल सिंह रावत, कलगोठ।
4. सुबोध सिंह उम्र वर्ष) पुत्र प्रेम सिंह, किमाणा (वाहन चालक)।
5. कश्मीरा देवी  (42वर्ष) पत्नी जीतपाल सिंह, किमाणा।
6. लक्ष्मण सिंह (37 वर्ष) पुत्र बचन सिंह, कलगोठ।
7. ताजबर सिंह (46 वर्ष) पुत्र नैन सिंह,  डुमक।
8. राधा देवी (43 वर्ष) पत्नी ताजबर सिंह,    डुमक।
9. गजेन्द्र सिंह  (50 वर्ष) पुत्र शेर सिंह,  जखोला।
10. रणजीत सिंह (70 वर्ष) पुत्र अमर  सिंह, निवासी- पल्ला।
11.गब्बर सिंह  (70 वर्ष) पुत्र नैन सिंह, निवासी- सुभाई।
12. शिव सिंह  (60 वर्ष) पुत्र मलक सिंह, निवासी- कलगोठ।

Parvatanchal