ब्रेकिंग न्यूज: सवारियों से भरा वाहन गिरा गहरी खाई में, बचाव कार्य जारी, हताहतों का पता नहीं चला अब तक
चमोली।
शुक्रवार को जनपद से आई वाहन दुर्घटना की बड़ी खबर
जोशीमठ ब्लॉक की उर्गम-पल्ला जखोला मोटर मार्ग पर गहरी खाई में गिरी सवारी गाड़ी
सूचना के मुताबिक, सड़क से तकरीबन 700 मीटर नीचे गिरा टाटा सूमो वाहन
वाहन में सवार थीं दर्जन भर से अधिक सवारियां
हादसे में किसी जान-माल के नुकसान का अब तक नहीं चल पाया पता
SDRF को मिली दुमक मार्ग पर ग्राम पल्ला जखोल में एक वाहन गिरने की सूचना
सूचना पर SDRF पोस्ट जोशीमठ से रेस्क्यू टीम पहुंची घटनास्थल पर
अधिक गहराई के चलते सड़क से दिखाई नहीं दे रहा है दुर्घटनाग्रस्त वाहन
अगली रेस्क्यू टीम के आने तक SDRF का रेस्क्यू कार्य जारी
समाचार लिखे जाने तक घटनास्थल के लिए SDRF की एक अन्य रेस्क्यू टीम पांडुकेश्वर से भी हुई रवाना
डीएम हिमांशु खुराना, एसपी प्रमेन्द्र डोबाल सहित एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस व प्रशासन की टीम भी पहुंची घटनास्थल पर

