शिकंजा:  तमंचे के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर की वायरल, पुलिस ने पहुंचा दिया सलाखों के पीछे

शिकंजा:  तमंचे के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर की वायरल, पुलिस ने पहुंचा दिया सलाखों के पीछे
Spread the love

 

हरिद्वार। यहां के एक युवक को तमंचे के साथ बनाई गयी अपनी वीडियो  सोशल मीडिया पर डालना काफी महंगा पड़ गया। दरअसल, इकराम नाम के युवक ने हाथों में तमंचा लेकर  अपना एक  वीडियो बनवाया और  सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस भी  हरकत में आ गई। एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह के निर्देश पर  वायरल हो रहे वीडियो का संज्ञान लेते हुए कोतवाली लक्सर पुलिस ने बुधवार को मामला दर्ज  कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान अभियुक्त इकराम पुत्र रियासत, निवासी नेहेन्दपुर लक्सर को 315 बोर के 01अवैध तमंचे व 01 जिंदा कारतूस के साथ  दबोच लिया।

पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त इकराम के विरुद्ध आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के बाद जेल  भेजने की कार्रवाई  की गई है। पुलिस  का कहना है कि गिरफ्तार अभियुक्त इकराम द्वारा सोशल मीडिया में पूर्व में भी तमंचे के साथ फोटो वायरल किया गया था।

 

Parvatanchal