ब्रेकिंग न्यूज: पीसीएस अधिकारी की आकस्मिक मौत से प्रशासन में हड़कंप, ट्रैकिंग पर गया था बिहार कैडर का अफसर
गोपेश्वर।
गुरुवार की सुबह यहां सामने आई सनसनीखेज खबर
ट्रैकिंग को निकले बिहार कैडर के पीसीएस अफसर की हो गई अचानक मौत

बिहार निवासी थे मृतक अधिकारी विवेक कुमार (31) पुत्र अरविंद कुमार
अफसर की मौत की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन में मचा हड़कंप
घटना बुधवार को आई सामने
पीसीएस अफसर टीम के साथ घेस-बगजी-नागाड़ ट्रेक के लिए सुबह 8 बजे हुए थे रवाना
अचानक सांस लेने में दिक्कत होने पर वापस लाया गया उन्हें
सरमता तक पैदल आने के बाद स्ट्रेचर से लाया गया सड़क मार्ग घेस तक
घेस से 108 के माध्यम से लाया गया पीएचसी देवाल, डॉक्टर ने कर दिया मृत घोषित
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल के प्रभारी डॉ. शहजाद अली के मुताबिक अस्पताल पहुंचने से पहले हो चुकी थी मौत
बिहार कैडर के 36 पीसीएस अफसर निकले थे ट्रेक ऑफ द ईयर घेस-बगजी-नागाड़ ट्रेक पर
14 नवंबर को घेस पहुंचे इस ट्रैकिंग दल ने 15 नवंबर को दियारखेत में किया था रात्रि विश्राम

