बड़ी खबर: उत्तराखंड कैबिनेट  की बैठक में लिए गए  कई महत्वपूर्ण निर्णय, धर्मांतरण कानून को बनाया गया सख्त 

बड़ी खबर: उत्तराखंड कैबिनेट  की बैठक में लिए गए  कई महत्वपूर्ण निर्णय, धर्मांतरण कानून को बनाया गया सख्त 
Spread the love
देहरादून।  बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, कैबिनेट बैठक में कुल 29 प्रस्ताव लाए गये। 26 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई  जिनमें से कुछ खास  निर्णय इस प्रकार हैं –
उत्तराखंड में धर्मांतरण कानून होगा यूपी से सख्त, संग्येय अपराध में किया गया शामिल
 अधिकतम 10 साल की सजा का प्रावधान, विधानसभा में लाया जाएगा विधेयक
नैनीताल से हल्द्वानी में शिफ्ट होगा उत्तराखंड हाई कोर्ट, कैबिनेट ने लगाई प्रस्ताव पर मोहर
अपणी सरकार पोर्टल के लिए रिक्रूटमेंट प्रस्ताव को मंजूरी
जल विद्युत परियोजनाओं के लिए टीएचडीसी और ugvnl के बीच उपकरण बनाए जाएंगे
राज्य में 4G मोबाइल कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए मोबाइल टावर के लिए 2000 वर्ग गज भूमि 
नजूल भूमि विधायक 2021 को वापस लिया गया, संशोधित विधेयक सदन में लाया जाएगा
अग्निशमन नियमावली को कैबिनेट ने दी अनुमति
उत्तराखंड दुकान और स्थापन विधेयक 2022 को मंजूरी दी गई
कूड़ा फेंकना अधिनियम लागू किया गया
RWD की राशि को 15 करोड़ से बढ़ाकर असीमित किया गया
एडिशनल सब इंस्पेक्टर के पद को 4200 ग्रेड पेय के साथ  किया गया स्वीकृत
29 नवंबर से होगा उत्तराखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 
केदारनाथ धाम में होगी ॐ मूर्ति की स्थापना 
उत्तराखंड पंचायती राज अधिनियम में संशोधन,  कारावास की सजा खत्म, अर्थदंड का  किया गया प्रावधान
श्रीनगर नगर निगम और नगर पालिका विवाद को लेकर सब कमेटी का गठन
 शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल होंगे कमेटी के अध्यक्ष
 कैबिनेट मंत्री डॉ धनसिंह रावत और चंदन रामदास कमेटी में सदस्य के तौर पर शामिल
जमरानी बांध परियोजना में पुनर्वास प्रस्ताव मंजूर, 1323 परिवारों का होना है पुनर्वास

Parvatanchal