शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज का राशिफल: गुरुवार, 10 नवंबर 2022

मेष:
इस समय कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। परंतु फिर भी आप किसी मुश्किल काम को अपने परिश्रम द्वारा हासिल करने में सक्षम रहेंगे। घर के लिए कोई खास वस्तु वगैरह खरीदने का विचार है, तो समय उत्तम है। आध्यात्मिक तथा धार्मिक गतिविधियों में भी रुचि रहेगी। अपने नजदीकी मित्रों व संबंधियों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। कोई भी दिक्कत आने पर घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह लेना उचित रहेगा। खर्च करते समय अपने बजट ध्यान भी रखना जरूरी है। विपरीत परिस्थिति में अपना मनोबल गिरने ना दें। कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित होंगी। अच्छे ऑर्डर मिलने से व्यस्तता रहेगी। साझेदारी के बिजनेस में मनमुटाव जैसी स्थिति बन सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अच्छे काम की वजह से तरक्की मिलने की संभावना है। कोई यात्रा भी संभव है।
लव- कुछ समय घर की देखरेख के लिए भी जरूर निकालें। इससे घर का वातावरण खुशनुमा तथा प्रेम भरा बना रहेगा। प्रणय संबंध भी प्रगाढ़ होंगे।मौसम जनित स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रहेंगी। अपना उचित ध्यान रखें। लापरवाही नुकसानदेह है।
लव- कुछ समय घर की देखरेख के लिए भी जरूर निकालें। इससे घर का वातावरण खुशनुमा तथा प्रेम भरा बना रहेगा। प्रणय संबंध भी प्रगाढ़ होंगे।मौसम जनित स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रहेंगी। अपना उचित ध्यान रखें। लापरवाही नुकसानदेह है।
वृष:
संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं आपके लिए वरदान साबित होगी। अगर किसी महंगी वस्तु की खरीदारी के लिए लोन लेने की योजना है, तो आपका कार्य बन सकता है। किसी मनोरंजन स्थल पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। कहीं भी वार्तालाप करते समय अपने सीक्रेट्स शेयर ना करें वरना इसकी वजह से मुश्किल में भी पड़ सकते हैं। बेहतर होगा कि किसी के साथ भी वाद-विवाद तथा बहस जैसे मामले में ना उलझे। नकारात्मक विचारों को अपने अंदर स्थान ना दें। व्यावसायिक स्थल पर अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें तथा सारे निर्णय खुद ही लेने का प्रयास करें। कमीशन संबंधी कामों में नुकसान होने की स्थिति है। जमीन-जायदाद संबंधी मामलों में बड़ी डील होने की संभावना है। ऑफिस में सहयोगियों के साथ सामंजस्य बना रहेगा। किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का दांपत्य जीवन अथवा परिवार पर असर पड़ सकता है। अपने स्वभाव में मैच्योरिटी लाना जरूरी है। वायरल तथा गला खराब होने जैसी दिक्कत रहेगी। खानपान तथा दिनचर्या संतुलित रखें।
मिथुन:
अपनी दैनिक गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से निपटाने से आप अपने कार्यों के लिए भी समय निकाल लेंगे। व्यस्तता के बावजूद आप अपने संबंधियों तथा मित्रों से भी मेलजोल रखें। जिससे कुछ समय से चल रही चिंता और परेशानियों से भी निजात मिलेगी। दूसरों से प्रभावित होने की बजाय अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास रखें। बच्चों के साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करें। उनकी किसी गतिविधि अथवा संगति का पता चलने से कुछ चिंता रह सकती हैं। फिजूलखर्ची पर काबू रखें। व्यवसाय में अपने प्रोडक्ट की क्वालिटी को और बेहतर करने की जरूरत है हालांकि व्यक्तिगत उलझनो की वजह से अधिक समय नहीं दे पाएंगे। इस समय अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों से अनभिज्ञ ना रहे। ऑफिस में उचित व्यवस्था बनी रहेगी।
पारिवारिक गिले-शिकवे दूर होंगे। धीरे-धीरे घर का वातावरण दोबारा सामान्य हो जाएगा। कोई मांगलिक कार्य संबंधी योजना भी बनेगी। बादी तथा तली-भुनी चीजों से परहेज करना गैस सिरदर्द जैसी दिक्कत का उचित समाधान है। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।
पारिवारिक गिले-शिकवे दूर होंगे। धीरे-धीरे घर का वातावरण दोबारा सामान्य हो जाएगा। कोई मांगलिक कार्य संबंधी योजना भी बनेगी। बादी तथा तली-भुनी चीजों से परहेज करना गैस सिरदर्द जैसी दिक्कत का उचित समाधान है। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।
कर्क:
कुछ विशिष्ट लोगों से संपर्क बनेंगे तथा आपकी विचार शैली में भी उचित परिवर्तन आएगा। अपने कार्यों के प्रति जागरूक रखना और एकाग्रता रखना आपकी आर्थिक स्थिति को भी सुधरेगा। किसी नजदीकी संबंधी की समस्याओं को सुलझाने में भी आपका योगदान रहेगा। पड़ोसियों अथवा किसी मित्र के साथ छोटी सी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। किसी पर भरोसा न रखें और खुद के फैसलों को ही सबसे उपर रखें। अपने बजट से ज्यादा खर्च करने से आर्थिक समस्या रहेगी। व्यावसायिक गतिविधियां अभी पूर्ववत ही रहेंगी। लेनदेन संबंधी मामलों में किसी प्रकार की गलती होने से आपकी साख में कमी आ सकती है। साझेदारी के व्यवसाय में पारदर्शिता रखने से संबंध अच्छे रहेंगे। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में भी परिवार वालों की स्वीकृति मिल जाएगी। स्वास्थ्य ठीक बना रहेगा। परंतु महिलाएं अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। जोड़ों व घुटनों का दर्द बढ़ सकता है।
सिंह:
कोई भी नया निर्णय लेते समय किसी विश्वसनीय व्यक्ति की राय अवश्य ले, इससे आपको आशातीत सफलता मिल सकती हैं। किसी असंभव कार्य के अचानक ही बनने से मन में प्रसन्नता रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मान-सम्मान बनाकर रखें। किसी व्यक्तिगत समस्या का असर आपकी नींद और सुकून पर पड़ेगा। इसलिए तनाव लेने की वजह समाधान ढूंढे। अपनी महत्वपूर्ण वस्तुएं, दस्तावेज आदि को अधिक संभालकर रखें। इस समय उनके खोने या चोरी होने जैसी आशंका बन रही है। कोई भी व्यवसाय संबंधी सरकारी मामला सुलझाने का उचित समय है। इसलिए गंभीरता से इस पर ध्यान दें। बाहर के क्षेत्रों से संबंधित व्यवेन सफलता प्राप्त करेंगे। नौकरी में अपने कार्यों के प्रति लापरवाह ना बने। वरना उच्च अधिकारी वर्ग नाराज हो सकते हैं। संतुलित मनोस्थिति रखें। आपकी बेवजह तनाव व चिड़चिड़ापन का असर आपके घर परिवार पर भी पड़ेगा। लव पार्टनर के साथ अपनी परेशानी को शेयर करने से निश्चित ही समाधान मिलेगा।अत्यधिक तनाव और चिंता की वजह से गैस, एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए कुछ समय योगा और मेडिटेशन करने से आपको काफी हद तक राहत मिलेगी।
कन्या:
पिछले कुछ समय से चल रही थकान भरी दिनचर्या से राहत मिलेगी। आपके व्यक्तित्व संबंधी कोई सकारात्मक बातें लोगों के सामने आने से आपका उचित सामाजिक दायरा बढ़ेगा। कोई सरकारी मामला आज सुलझ सकता है। इस समय कोई भी यात्रा करना नुकसानदायक रहेगा। व्यर्थ के खर्चों में कटौती करने से आपके आर्थिक समस्या काफी हद तक सुलझ सकती हैं। बहुत अधिक कामयाबी के लिए गलत रास्ता ना चुने। साथ ही अवांछित लोगों से भी दूरी बनाकर रखें। व्यवसाय से संबंधित किसी भी प्लान को दूसरों से शेयर ना करें। रुकी हुई पेमेंट वगैरा कलेक्ट करने के लिए अनुकूल समय है। इस समय मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों पर ज्यादा मुनाफा होने की उम्मीद है। ज्यादातर काम दिन के पहले हिस्से में ही निपटा लें तो ज्यादा उचित रहेगा।
दांपत्य संबंधों में नज़दीकियां रहेंगी। परंतु प्रेम संबंधों मे एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें तथा रिश्तो की गरिमा बनाए रखें।
समस्याओं की वजह से तनाव और चिंता रहेगी। अपनी समस्याओं को किसी विश्वसनीय व्यक्ति से शेयर करें, आपको अवश्य ही कोई उचित समाधान मिलेगा।
दांपत्य संबंधों में नज़दीकियां रहेंगी। परंतु प्रेम संबंधों मे एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें तथा रिश्तो की गरिमा बनाए रखें।
समस्याओं की वजह से तनाव और चिंता रहेगी। अपनी समस्याओं को किसी विश्वसनीय व्यक्ति से शेयर करें, आपको अवश्य ही कोई उचित समाधान मिलेगा।
तुला:
घर-परिवार तथा संबंधियों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा। आपका बोलचाल का लहजा दूसरों को प्रभावित कर देता है। और आज आप अपने इन्हीं गुणों के द्वारा आर्थिक तथा व्यवसायिक मामलों में सफलता प्राप्त करने में भी सक्षम रहेंगे। अति आत्मविश्वास और जल्दबाजी की वजह से आप अपना नुकसान कर बैठते हैं। अपने इन गुणों का सकारात्मक रूप में प्रयोग करें, तो आपको अवश्य ही उचित परिणाम हासिल हो सकते हैं। पड़ोसियों के साथ संबंध मधुर रखें। व्यावसायिक गतिविधियां बेहतर होंगी। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी व्यवसाय में सुधार आएगा। रुकी हुई पेमेंट भी हासिल हो सकती हैं। नौकरी पेशा लोग अभी अपनी कार्यप्रणाली में किसी भी तरह का परिवर्तन ना करें। इस समय वर्तमान कार्यों में ही ध्यान देने की जरूरत है। पारिवारिक सदस्यों के आपसी तालमेल से परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। घर में रिश्तेदारों का आगमन भी हो सकता है।
स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इस मौसम की वजह से कुछ थकान और सुस्ती रह सकती है।
स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इस मौसम की वजह से कुछ थकान और सुस्ती रह सकती है।
वृश्चिक:
आज आपका पूरा ध्यान निवेश संबंधी गतिविधियों पर केंद्रित रहेगा। और आप सफलता भी हासिल करेंगे। अतिरिक्त जिम्मेदारियां रहेंगी, पर आप बखूबी उनका निर्वहन भी कर लेंगे। घर के सदस्यों को मन मुताबिक शॉपिंग कराने से खुशी महसूस होगी। अपने व्यवहार में लचीलापन रखें। बहुत अधिक प्रैक्टिकल होना भी संबंधों को खराब कर सकता है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर उनकी देखभाल करने की भी जरूरत है। इस वजह से अगर अपने कार्य स्थगित भी करने पड़े तो चिंता ना करें।
व्यवसाय में व्यवस्था और कार्य क्षमता बेहतर करने के लिए स्टाफ को ट्रेनिंग देने की जरूरत है। कोई व्यवसायिक यात्रा संबंधी भी प्रोग्राम बन सकता है। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को भी अपने कामों के प्रति योगदान देने से अधिकारियों से तारीफ मिलेगी। पति-पत्नी के बीच चल रहे मनमुटाव का जल्दी ही समाधान मिलेगा तथा आपसी संबंधों और ज्यादा मधुर भी हो जाएंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपका अपने स्वास्थ्य और दिनचर्या के प्रति सजग रहना आपको अवश्य ही स्वस्थ रखेगा।
व्यवसाय में व्यवस्था और कार्य क्षमता बेहतर करने के लिए स्टाफ को ट्रेनिंग देने की जरूरत है। कोई व्यवसायिक यात्रा संबंधी भी प्रोग्राम बन सकता है। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को भी अपने कामों के प्रति योगदान देने से अधिकारियों से तारीफ मिलेगी। पति-पत्नी के बीच चल रहे मनमुटाव का जल्दी ही समाधान मिलेगा तथा आपसी संबंधों और ज्यादा मधुर भी हो जाएंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपका अपने स्वास्थ्य और दिनचर्या के प्रति सजग रहना आपको अवश्य ही स्वस्थ रखेगा।
धनु: ग्रह स्थिति अनुकूल है। प्रॉपर्टी की खरीदी-बिक्री के कामों में बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। सफलता के लिए फालतू मौज मस्ती में समय देने की बजाय अपने कामों पर ध्यान दें। संतान संबंधी समस्या का समाधान मिलेगा। युवाओं को अपने भविष्य संबंधी योजनाओं को लेकर और अधिक गंभीर होने की जरूरत है। कोर्ट केस संबंधी किसी भी मामले में लापरवाही ना बरतें। तनाव की वजह से नींद ना आने के कारण कुछ थकान भी हावी रहेगी। दूरदराज के क्षेत्रों से भी महत्वपूर्ण हो मिलने की संभावना है। आप इन्हें समय रहते पूरा कर लेंगे। अपनी योजनाओं को सीक्रेट रखना जरूरी है। ऑफिस का वातावरण भी खुशनुमा रहेगा।
परिवार तथा व्यवसाय के बीच उचित समन्वय बना रहेगा। जिससे परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। बदलते वातावरण से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उचित आराम भी ले। बदन दर्द और थकान की परेशानी महसूस होगी।
परिवार तथा व्यवसाय के बीच उचित समन्वय बना रहेगा। जिससे परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। बदलते वातावरण से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उचित आराम भी ले। बदन दर्द और थकान की परेशानी महसूस होगी।
मकर:
अपनी कार्यप्रणाली और व्यक्तित्व में और अधिक निखार लाएं। सामाजिक तथा राजनीतिक क्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। संतान की कैरियर संबंधी किसी समस्या का हल भी जरूर निकलेगा। धार्मिक गतिविधियों में भी कुछ समय अवश्य व्यतीत करें। भाइयों के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद बढ़ सकता है। धैर्य बनाकर रखें तथा किसी और की मध्यस्थता भी जरूर शामिल करें। कहीं भी निवेश करने से पहले उससे संबंधित उचित जानकारी अवश्य ले, और क्षमता से अधिक खर्च भी ना करें। इस समय आप अपने कारोबार को लेकर जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुकूल परिणाम भी हासिल होंगे। व्यवसाय संबंधी एडवर्टाइजमेंट को और बढ़ाएं। इससे आपके संपर्क भी बढ़ेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अपने बेहतरीन कार्यों की वजह से कोई बेहतरीन उपलब्धि मिलेगी।
परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा तथा आप पूरे मनोयोग से अपने कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। विवाह योग्य लोगों के लिए खुशखबरी मिल सकती हैं। कभी-कभी आत्मविश्वास डगमगा सकता है। जिसकी वजह से आपका मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक स्थिरता के लिए मेडिटेशन अवश्य करें।
परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा तथा आप पूरे मनोयोग से अपने कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। विवाह योग्य लोगों के लिए खुशखबरी मिल सकती हैं। कभी-कभी आत्मविश्वास डगमगा सकता है। जिसकी वजह से आपका मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक स्थिरता के लिए मेडिटेशन अवश्य करें।
कुंभ:
महिलाओं के लिए विशेष तौर से आज का दिन लाभदायक रहेगा। प्रयासरत कार्यों में बेहतरीन सफलता मिलेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाना आपको सुकून देगा। साथ ही आध्यात्मिक उन्नति भी होगी। आपके व्यक्तिगत कार्यों से संबंधित कोई शुभ सूचना भी मिलेगी। कभी-कभी असमंजस की स्थिति बनने पर मनोबल कमजोर पड़ेगा, परंतु दोबारा से अपनी एनर्जी एकत्रित करके अपने काम पर फिर से लग जाएंगे और सफल भी होंगे। विद्यार्थी वर्ग अपने किसी प्रोजेक्ट को लेकर कुछ परेशान रहेंगे। समय अनुकूल है। अपनी व्यवसाय की योजनाओं को क्रमबद्ध तरीके से अंजाम दें। आपको सफलता मिलेगी। व्यवसायिक मामलों में सहयोगियों की सलाह पर भी अवश्य ध्यान दें। नौकरी में अपने कार्यस्थल पर कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती है। दांपत्य संबंधों में उचित तालमेल रहेगा तथा अपने कुशल व्यवहार द्वारा घर का वातावरण उत्तम बनाकर रखेंगे। खांसी, जुकाम व गले से संबंधित किसी भी परेशानी को नजरअंदाज ना करें। अपना चेकअप करवाएं तथा तुरंत इलाज लें।
मीन:
किसी भी समस्या से घबराने की बजाय उसका समाधान ढूंढे, इससे आप उचित निर्णय ले पाएंगे और अवश्य ही सफलता मिलेगी। निकट संबंधियों के साथ मेल-मुलाकात के खुशनुमा पल व्यतीत होंगे। संतान पक्ष की तरफ से भी संतोषजनक समाचार मिलेगा। घर में बहुत अधिक अनुशासन बनाकर रखना पारिवारिक लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। समय अनुसार अपनी दिनचर्या में भी परिवर्तन लाएं। आय की अपेक्षा खर्चे बढ़ सकते हैं। जो आपकी चिंता का कारण भी बनेंगे। यह समय बहुत ही व्यवस्थित तरीके से व्यतीत करने का है। व्यावसायिक गतिविधियों में कुछ दिक्कतें आएंगी। कार्य प्रणाली में परिवर्तन लाएं तथा सोच-समझकर निर्णय लें। इस समय मेहनत अधिक और लाभ कम जैसी स्थिति बन रही है। नौकरी पेशा लोगों के लिए अतिरिक्त कार्य भार बने रहेंगे। स्थान परिवर्तन की संभावना है। वैवाहिक संबंधों में मधुरता और सम्मान की भावना बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नजदीकियां और अधिक बढ़ेंगी।
अपनी दिनचर्या और खानपान व्यवस्थित रखे, दवाइयों पर निर्भर ना रहे। डायबिटीज और ब्लड प्रेशर संबंधी परेशानियों में लापरवाही करना उचित नहीं है।
अपनी दिनचर्या और खानपान व्यवस्थित रखे, दवाइयों पर निर्भर ना रहे। डायबिटीज और ब्लड प्रेशर संबंधी परेशानियों में लापरवाही करना उचित नहीं है।

