आक्रोश: बलात्कार व हत्या के आरोपियों को कोर्ट द्वारा बरी किये जाने से गुस्साई जनवादी महिला समिति का प्रदर्शन 

आक्रोश: बलात्कार व हत्या के आरोपियों को कोर्ट द्वारा बरी किये जाने से गुस्साई जनवादी महिला समिति का प्रदर्शन 
Spread the love

 

 

देहरादून। उत्तराखंडी मूल  की युवती की बलात्कार के बाद  की गई हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले को पलटते हुए  दोषियों को बरी किए जाने को लेकर  उत्तराखंड में जनाक्रोश  बढ़ता जा रहा है। इसी सिलसिले में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की राज्य कमेटी ने यहां जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। संगठन ने जिलाधिकारी की मार्फत राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में राष्ट्रपति से सुप्रीम कोर्ट को अपने फैसले पर पुनर्विचार कर दोषियों की सजा को यथावत रखे जाने के दिशानिर्देश दिए जाने की मांग की गई है।

प्रदर्शनकारियों में प्रांतीय उपाध्यक्ष इंदु नौडियाल, प्रांतीय महामंत्री दमयंती नेगी, प्रांतीय कोषाध्यक्ष चंदा ममगाई, राज्य कमेटी सदस्य कुसुम नौडियाल,जिला कोषाध्यक्ष सुरेशी नेगी, अंजली सेमवाल, किरण मवाल, मीना मवाल,  विशंबरी रावत व ममता मौर्य सहित अन्य साथी उपस्थित थे।

Parvatanchal