शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज का राशिफल: बुधवार, 09 नवंबर 2022

मेष:
सुकून पाने के लिए कुछ समय मन मुताबिक कार्यों में भी जरूर व्यतीत करें। आध्यात्मिक स्थल पर भी शांति मिलेगी। अनुभवी तथा जिम्मेदार लोगों के सानिध्य में रहने से आपको भी बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। विद्यार्थियों का ध्यान अपनी पढ़ाई पर लगा रहेगा। कभी भी वार्तालाप करते समय किसी के खिलाफ नकारात्मक शब्दों का प्रयोग ना करें। बेहतर होगा कि व्यर्थ की गॉसिप से दूर रहें। पारिवारिक गतिविधियों में अपना योगदान ना देने की वजह से परिजनों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।
 बिजनेस कागज पूरे और संभालकर रखें। लेनदेन में सावधानी रखने की जरूरत है। जुआ, सट्टा जैसे गलत कार्यों में रुचि लेने से नुकसान के अलावा कुछ हासिल नहीं होगा। ऑफिस में माहौल मनोनुकूल रहेगा।
पारिवारिक वातावरण सुखद और अनुशासित रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां उपज सकती हैं। अतिरिक्त कार्यभार की वजह से शारीरिक रूप से कमजोर महसूस करेंगे। प्राकृतिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
वृष:
 फायदेमंद संपर्क स्थापित होंगे और कई तरह की जानकारियां भी मिलेंगी। आज अपना पूरा ध्यान अपने काम तथा आर्थिक गतिविधियों में केंद्रित रखें। परिजनों से सलाह से किसी समस्या के समाधान हेतु उचित मार्गदर्शन मिल सकता है। किसी भी विपरीत परिस्थिति में घबराने की वजह समाधान ढूंढे। बिना मतलब दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप ना करें। इससे संबंधों में खटास आएगी। संतान की कैरियर संबंधी किसी कार्य में रुकावट आ सकती हैं। इस समय उसका मनोबल बनाए रखना बहुत जरूरी है।
 बिजनेस में नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद होगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। कर्मचारियों और साथियों से मदद मिलेगी। ऑफिस में दूसरों के मामलों में दखल न दें। अपने कामों पर ही पूरा ध्यान दें। कुछ समय परिवारिक सदस्यों के लिए भी जरूर निकालें, इससे आपसी सामंजस्य अच्छा होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। तनाव और चिंता हावी ना होने दें, सकारात्मक बने रहे। स्वास्थ्य संबंधी हल्की-फुल्की परेशानियां रहेंगी।
मिथुन:
पारिवारिक मामलों को लेकर परिजनों के साथ कुछ विचार विमर्श होंगे तथा समाधान भी मिलेंगे। किसी संबंधी के आगमन से परिवार में खुशी भरा माहौल रहेगा। तथा किसी समस्या का भी समाधान निकलेगा। ग्रह स्थिति बहुत ही अनुकूल है। ये भी ध्यान रखें कि कभी-कभी अति आत्मविश्वास की वजह से बनते काम बिगड़ भी सकते हैं। अपने शब्दों पर भी नियंत्रण रखें। विद्यार्थियों तथा युवाओं को अपनी पढ़ाई पर और अधिक मेहनत करने की जरूरत है। बिजनेस पर दिक्कतें रहेगी। अपनी समझदारी व काबिल द्वारा परिस्थितियों को सामान्य बना लेंगे। लक्ष्य हासिल करने के लिए कर्मचारियों का सहयोग अवश्य ले। ऑफिस में अपनी प्रोफाइल किसी अन्य के हाथ में ना आने दे।
पति-पत्नी आपसी संबंधों में चल रही छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज रखें। प्रेम संबंधों में मर्यादा में रहना आवश्यक है। बदलते मौसम से सावधान रहना जरूरी है। गर्म सर्द होने की वजह से मांसपेशियों का दर्द परेशान करेगा। व्यायाम और योग इसका मुख्य इलाज है।
कर्क:
समय की गति आप के पक्ष में हैं। परंतु कोई भी लक्ष्य हासिल करने के लिए गतिविधियों में सलीका रखना भी जरूरी है। थोड़ी सी सूझबूझ द्वारा ही आप सफल भी रहेंगे। घर की जिम्मेदारियां निभाएंगे तथा सामाजिक सक्रियता भी बनी रहेगी। अपनी उपलब्धियों का बखान दूसरों के सामने ज्यादा ना करें, वरना कोई आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है। अचानक ही कुछ ऐसा खर्चा सामने आ सकता है कि जिस में कटौती करना संभव नहीं होगा। इस समय धैर्य रखना ही उचित है। व्यावसायिक लोगों के साथ अपने संपर्कों को और अधिक मजबूत करें। कार्य क्षेत्र में पिछले कुछ समय से चल रही रुकावटें आज दूर होगी। व्यवसाय में गति आएगी। नौकरी पेशा लोगों का डिपार्टमेंट बदलने की संभावना है। परिवार में आपसी सामंजस्य बनाए रखने से दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। प्रेम संबंध सुखद बने रहेंगे।
स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जिसकी वजह आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और खान-पान को उचित बनाए रखना ही है।
सिंह:
परिवार जनों के साथ मिल बैठकर सलाह मशवरा करने से कई फैसले होंगे। और यह फैसले बहुत ही सकारात्मक भी रहेंगे। पिछले कुछ समय से चल रही अस्वस्थता में आज कुछ सुधार महसूस होगा। और आप भरपूर एनर्जी महसूस करेंगे। आप पर अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा। इसकी वजह से थकान और चिड़चिड़ापन महसूस कर सकते हैं। ज्यादा जिम्मेदारी को अभी अपने ऊपर ना लें। क्षमता के अनुसार ही कार्यों को निपटाए। विद्यार्थी व्यर्थ की बातों में समय नष्ट ना करें।
व्यवसाय में कोई समस्या आने पर अपने उसूलों सिद्धांतों से किसी भी तरह का समझौता ना करें। किसी काम में रुकावट आने पर राजनीतिक संपर्कों का सहयोग लेना उचित रहेगा। हालांकि सहयोगियों तथा कर्मचारियों का भी सहयोग बना रहेगा।
परिवारजनों के बीच प्रेम पूर्ण सामंजस्य रहेगा। जिससे घर में शांति पूर्ण माहौल रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात का अवसर मिलेगा। डायबिटीज तथा ब्लड प्रेशर से संबंधित परेशानियां रहेंगी। नियमित रूप से दवाइयां लेते रहे। तथा आराम भी जरूरी है।
कन्या:
सकारात्मक दृष्टिकोण रखें। कोई भी गिले-शिकवे दूर करने का अनुकूल समय है। कोई उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से राहत मिलेगी। वित्तीय स्थिति में भी कुछ सुधार आएगा। युवाओं को नौकरी से संबंधित किसी इंटरव्यू आदि में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपसी सामंजस्य के अभाव में घर में कुछ तनाव की स्थिति रह सकती हैं। वरिष्ठ सदस्यों का मार्ग दर्शन अवश्य ले। युवा वर्ग गलत संगति तथा व्यर्थ की बातों को नजरअंदाज करें, तथा क्रोध करने से बचें।
व्यवसाय में अभी वर्तमान परिस्थितियों का प्रभाव बना रहेगा। इस समय व्यवसाय को गति देने के लिए कुछ निवेश करने की भी जरूरत पड़ सकती हैं। नौकरी पेशा लोगों को उच्चाधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है, अपने काम पर ध्यान दें। पति-पत्नी आपसी सूझबूझ से घर में सुख-शांति का माहौल बनाकर रखेंगे। अपने लव पार्टनर को अपनी चाहत का इजहार जरूर करें। गले में इंफेक्शन की वजह से हल्का-फुल्का बुखार भी महसूस हो सकता है। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक सेवन करें। साथ ही प्राणायाम भी जरूरी है।
तुला:
कुछ बेहतरीन संभावनाएं सामने आएंगी। परंतु समय का सदुपयोग करना आपकी योग्यता पर भी निर्भर करता है। कुछ दिनों से चल रही व्यस्ततम दिनचर्या से सुकून और राहत पाने के लिए कुछ समय अध्यात्म और मनोनुकूल गतिविधियों में भी जरूर व्यतीत करें। बच्चों को अपनी सामर्थ्य से अधिक सुविधाएं देना उन्हें आलसी बना सकता है। किसी भी रिस्क प्रवृत्ति के कार्य में रुचि ना लें। राजनैतिक मामलों में अपना योगदान ना दें क्योंकि अभी आपको इनसे संबंधित और अधिक जानकारी लेने की जरूरत है।व्यवसाय में अतिरिक्त आय की स्थिति बनेगी। साझेदारी से जुड़े कारोबार में बहुत अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। जरा सी लापरवाही संबंधों को खराब कर सकती है। परंतु किसी कर्मचारी के साथ चल रहा तनाव किसी की मध्यस्थता से हल करने की कोशिश करें। अपनी खुशियों को अपने परिवार में ही तलाशने से आत्मिक सुकून मिलेगा। विवाहेत्तर संबंधों में ज्यादा रुचि ना लें। लापरवाही की वजह से गिरने या चोट लगने की जैसी स्थिति बन रही है। सावधान रहें। इस समय किसी भी तरह का रिस्क लेना हानिकारक रहेगा।
वृश्चिक:
कुछ दिन से आप आत्म अवलोकन करने का जो प्रयास कर रहे हैं, उसके जल्दी ही सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। व्यस्तता के बावजूद मित्रों तथा रिश्तेदारों के साथ संपर्क बना रहेगा। किसी मित्र द्वारा खूबसूरत उपहार भी मिल सकता है। दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ विपरीत भी हो सकती है। अवांछित लोगों के साथ दूरी बनाकर रखना ही बेहतर है। ससुराल पक्ष से संबंधों को मधुर बनाकर रखें। आपसी संबंधों में इगो की स्थिति ना आने दे। क्योंकि इसका असर आपके दांपत्य जीवन पर भी पड़ेगा। इस समय व्यवसाय में बनते कार्यों में कुछ व्यवधान आने से तनाव रहेगा। अपनी कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन लाने का प्रयास करें। व्यवसायिक गतिविधियों में अधिक निवेश करने की जरूरत भी हो सकती हैं। नौकरीपेशा लोग अपना टारगेट पूरा करने में सफल रहेंगे। अधिकारियों के साथ संपर्क भी बढ़ेंगे। पारिवारिक सदस्यों के बीच किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से कुछ तालमेल में गड़बड़ हो सकती है। बेहतर होगा कि दूसरों की बातों में ना आएं। प्रेम प्रसंग और अधिक मधुर होंगे। तनाव की स्थिति से अपने आप को दूर रखें। इसका नकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा।
धनु:
नई योजनाएं बनाने तथा नए उपक्रम करने के लिए अनुकूल समय है। तथा भविष्य में भी इसके उचित परिणाम बने रहेंगे। इसलिए मौके को हाथ से जाने ना दें। असमंजस की स्थिति में घर के अनुभवी सदस्य की सलाह आपके लिए वरदान साबित होगी। व्यर्थ की गतिविधियों में समय और पैसा बर्बाद ना करें। आपकी सफलता से चिढ़कर कुछ लोग आप को बरगलाने की कोशिश करेंगे। परंतु आप अपने कार्यों में ही व्यस्त रहें। इस समय किसी भी तरह की यात्रा करना उचित नहीं है। व्यवसाय में कुछ परेशानियों के बावजूद योजनाएं काफी हद तक सफल होंगी। बदलाव संबंधी कामों के उचित परिणाम हासिल होंगे। सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर कार्यभार की अधिकता रह सकती है। अधिकारियों से मदद बनी रहेगी। पति-पत्नी आपसी सामंजस्य बनाकर रखें। अपने व्यक्तिगत समस्याओं को पारिवारिक लोगों पर हावी ना होने दें।अत्यधिक थकान की वजह से नसों में खिंचाव और दर्द महसूस होगा। योगा और व्यायाम पर अधिक ध्यान दें।
मकर: 
 परिवार से संबंधित किसी चिंता का समाधान मिलेगा। सुकून पाने के लिए दिनचर्या में भी कुछ परिवर्तन लाएंगे। महिलाओं को अपनी योग्यता और कार्य क्षमता द्वारा कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हो सकती हैं। साथ ही व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। आय के साथ-साथ खर्चे भी बने रहेंगे। वजह से आपकी निवेश संबंधी कोई योजना निष्फल भी हो सकती हैं। लेकिन जब तक आपको कोई नतीजा हासिल ना हो जाए तब तक अपनी योजनाओं को किसी के समक्ष शेयर ना करें। इस समय व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा में बहुत मेहनत की जरूरत है। फाइनेंस संबंधी मामलों में किसी पर भी ज्यादा भरोसा ना करें। कार्यक्षेत्र में नया करने का आपका प्रयास कुछ हद तक सफल रहेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय आज फायदे में रहेंगे। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। घर में सुखद माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बनी रहेगी। किसी-किसी समय नकारात्मक विचार उत्पन्न होने से तनाव और थकान महसूस होगी। अपनी हॉबी निखारने में समय लगाएं।
कुंभ:
स्वास्थ्य में सुधार आने से आप ऊर्जावान महसूस करेंगे तथा अपने कार्यों पर भी ध्यान दे पाएंगे। आज परिवार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं जो कि उचित रहेंगे। किसी मित्र का सहयोग भी आपकी दिक्कतों को कम करने में मदद करेगा। अपनी शारीरिक क्षमता से अधिक कार्य ना करें तथा दूसरों की जिम्मेदारियों को भी अपने ऊपर ना लें। अगर कोई प्रॉपर्टी संबंधी प्लान है तो किसी अनुभवी का योगदान भी लेना जरूरी है। विद्यार्थी वर्ग व्यर्थ की बातों में पड़ कर अपनी पढ़ाई के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। फाइनेंस या लेनदेन संबंधी काम स्थगित रखें। व्यक्तिगत व्यस्तता की वजह से व्यवसाय में ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। कर्मचारियों का पूरा सहयोग रहेगा। काम भी चलता रहेगा। नौकरी पहले जैसी बनी रहेगी। दांपत्य जीवन तथा प्रेम संबंध दोनों में अनुकूलता बनाए रखने के लिए इन्हें कुछ समय देना जरूरी है। इससे आपसी प्रेम बढ़ेगा। वर्तमान वातावरण की वजह से अपना ध्यान रखना बहुत जरूरी है। अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करें।
मीन 
 ग्रह गोचर बहुत ही अनुकूल है। सोसाइटी अथवा सामाजिक संबंधी कोई सराहनीय काम की वजह से आपकी योग्यता और काबिलियत की तारीफ होगी। आपका आत्मविश्वास और थोड़ी सी सावधानी आपको आपके कार्यों में सफलता देगी।किसी खास वस्तु की खरीदारी भी संभव है।
वित्तीय मामलों में हिसाब-किताब करते समय बहुत ही सावधानी बरते। इस समय कहीं भी निवेश करना नुकसानदायक रहेगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों के मान-सम्मान में किसी भी तरह की कमी ना आने दे। उनकी उचित देखभाल भी करें। व्यवसाय से संबंधित मार्केटिंग तथा अपने प्रोडक्ट की क्वालिटी को और अधिक बेहतर करने के लिए अपने प्रयासों को बढ़ाना होगा। परंतु अपने सामर्थ्य से अधिक लोन अथवा उधार ना ले। ऑफिस में व्यवस्थित माहौल बना रहेगा। आज किसी बहुत ही पुराने प्रिय मित्र से मुलाकात होगी। तथा खुशनुमा यादों का दौर बना रहेगा। अपने लव पार्टनर को अपने प्यार का इजहार करने का अनुकूल समय है। अपनी दिनचर्या और खान-पान के प्रति सजग तथा व्यवस्थित रहें। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ और ऊर्जावान रखेगी।

Parvatanchal