शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज का राशिफल: मंगलवार, 08 नवंबर 2022

मेष: 
उपलब्धियों वाला समय है। अपना पूरा ध्यान भावी लक्ष्य की तरफ केंद्रित रखें, सफलता निश्चित है। वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह पर अमल करना आपको उचित मार्गदर्शन देगा। मन मुताबिक गतिविधियों में निवेश होने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी संबंधी कैसा चल रहा मनमुटाव दूर होगा। इस बात का भी ध्यान रखें, कि अगर दूसरों से मान-सम्मान लेना है तो उनका मान-सम्मान करना भी पड़ेगा। इसलिए ज्यादा स्वार्थी होना भी ठीक नहीं है। अनुभवी लोगों का सानिध्य करें। विद्यार्थियों को अपने पढ़ाई के प्रति और अधिक ध्यान देने की जरूरत है। व्यावसायिक गतिविधियां सामान्य ही रहेंगी। किसी नए कार्य को शुरुआत करने के लिए अधिक उससे संबंधित और अधिक जानकारी हासिल करना जरूरी है। कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग रहेगा। सरकारी कर्मचारियों को आज कोई स्पेशल ड्यूटी करनी पड़ सकती हैं। पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी, जो कि संबंधों में और अधिक मधुरता लाएगी। मित्रों के साथ आपसी मेल मुलाकात से मन प्रफुल्लित रहेगा। बदलते मौसम के प्रति लापरवाही की वजह से खांसी-जुकाम जैसी स्थिति रह सकती है। अपना उचित इलाज करवाएं।
वृष: 
पारिवारिक व्यवस्था उचित बनाए रखने के लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे जो कि बेहतर भी होंगे। किसी सामाजिक संस्था के साथ जुड़ना और सहयोग करना आपको आत्मिक खुशी देगा। सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहना संपर्क दायरा बढ़ाएगा, साथ ही पहचान भी बनेगी। किसी भी वाद-विवाद की स्थिति में धैर्य और शांति बनाए रखें। स्वभाव में परिपक्वता लाने के लिए आत्म मनन और मंथन करना उचित रहेगा। सावधान रहें, आपके कोई महत्वपूर्ण वस्तु अथवा डाक्यूमेंट्स खोने या रखकर भूलने की प्रबल संभावना है। बिजनेस में नए ऑर्डर मिलेंगे। कुछ चुनौतियां भी रहेंगी। सोशल मीडिया और नकारात्मक लोगों के साथ दूरी बनाकर रखें। मानहानि होने जैसी स्थिति बन रही है। अपनी व्यवसायिक योजनाओं को गोपनीय रखें। परिवार जनों के बीच सामंजस्य पूर्ण व्यवहार रहेगा। प्रेम प्रसंग में भी भावनात्मक संबंध और अधिक गहरे होंगे। शारीरिक और मानसिक थकान से राहत पाने के लिए ध्यान और मेडिटेशन अवश्य करें। उचित आहार बिहार रखें।
मिथुन:
ये समय अपनी योग्यता और प्रतिभा को और अधिक निखारने का है। आप अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। परिवार से संबंधित भविष्य संबंधी योजना में विचार-विमर्श होगा। बेहतर हल मिलेंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति भी आपकी रूचि रहेगी। कभी-कभी आपका शंकालु स्वभाव बनते कार्यों में रुकावटें डाल सकता है। व्यवहारिक दृष्टिकोण रखें। तथा सकारात्मक लोगों के संपर्क में रहे। बच्चों की किसी समस्या के समाधान में अपना सहयोग अवश्य दें, इससे उनके मनोबल में वृद्धि होगी। कारोबारी मामलों में आपका उचित प्रभुत्व रहेगा। सौंपी गई जिम्मेदारियों का भी बखूबी निर्वहन करेंगे। आय की स्थिति सामान्य रहेगी। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता रखना जरूरी है। ऑफिशियल गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेगी। किसी पारिवारिक समस्या को लेकर समाधान निकालने का प्रयास सफल रहेगा। तथा पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। बदहजमी और एसिडिटी जैसी समस्या से राहत पाने के लिए संतुलित खानपान रखें। आयुर्वेद का भी इस्तेमाल करें।
कर्क: 
घर में किसी निकट संबंधी के आगमन से खुशनुमा माहौल रहेगा। आज अपनी व्यस्त दिनचर्या से हटकर कुछ नई क्रियाकलापों और ज्ञानवर्धक बातों को सीखने में समय व्यतीत होगा। आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। आर्थिक कारणों से आपको अपनी कुछ योजनाएं स्थगित भी करनी पड़ सकती हैं। खुशियों को घर में ही तलाशे। विद्यार्थी तथा युवा व्यर्थ की गतिविधियां तथा मौज मस्ती में अपना समय ना लगाकर पढ़ाई पर ध्यान दें। इस समय व्यवसाय में मेहनत अधिक लाभ कम जैसी स्थिति रहेगी। इस वजह से आत्मविश्वास डगमगा सकता है। तनाव न लें। परिस्थितियां जल्दी ही आपके अनुकूल हो जाएंगी और आपको अपनी मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। सरकारी मामलों में पेपर वर्क बहुत ही ध्यान से करें। घर का माहौल शांतिपूर्ण व खुशनुमा बना रहेगा। अफेयर्स के मामलों में सावधान रहें, जाहिर होने से मान-हानि होने जैसी स्थिति बनेगी। मौसम की वजह से खांसी-जुकाम जैसी एलर्जी होने की आशंका है। जिसकी मुख्य वजह आपकी लापरवाही ही है। अपनी सुरक्षा रखना जरूरी है।
सिंह:
आय और व्यय में समन्वय रहेगा।पिछले कुछ समय से चल रही किसी पारिवारिक समस्या का समाधान मिलेगा तथा आप तनावमुक्त होकर अपनी व्यक्तिगत कार्यों के प्रति भी ध्यान दे पाएंगे। किसी निकट संबंधी द्वारा मूल्यवान उपहार की प्राप्ति भी संभव है। सामाजिक अथवा धार्मिक क्रियाकलापों के नाम पर आपको कोई ठग सकता है। दूसरों की बातों में ना आए, तथा अपने ऊपर ही विश्वास रखें। सकारात्मक विचारधारा के लोगों के साथ संपर्क में रहना आपकी मनोस्थिति में भी सकारात्मक परिवर्तन लाएगा। बिजनेस में कुछ रुकावटें रहेंगी। हालांकि जरूरत के अनुसार आय के साधन बने रहेंगे। इस समय कार्य संबंधी छोटी-छोटी बारीकियों पर अधिक ध्यान दें। नौकरी में स्थिरता रहेगी और प्रमोशन संबंधी कोई जानकारी भी मिल सकती है। घर का वातावरण सुखद रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र के मिलने से पुरानी खुशनुमा यादें ताजा होंगी। तनाव, चिंता आदि के दुष्प्रभाव से पेट दर्द तथा पाचन तंत्र संबंधी तकलीफ बढ़ सकती हैं। अपना ध्यान रखें। मेडिटेशन करें।
कन्या: 
किसी खास चीज को खरीदने की योजना है तो अपने बजट हिसाब से काम पूरा हो जाएगा। घर में कोई धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न हो सकता है। विद्यार्थियों को अपने अध्ययन के प्रति पूरी एकाग्रता रहेगी। वरिष्ठ तथा अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन और सलाह को नजरअंदाज ना करें। आपको कोई बेहतर समाधान मिल सकता है। बच्चे की किसी नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से चिंता होना स्वाभाविक है। परंतु परिस्थितियों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। आज व्यवसायिक गतिविधियों में कुछ गैर जरूरी खर्च बढ़ सकते हैं। अपनी क्षमता से ज्यादा उधार न लें। पार्टनरशिप व्यवसाय संबंधी चल रहे विवाद दूर होंगे। आपसी संबंध बेहतर हो जाएंगे। कोई ऑफिशियल टूर पर जाना पड़ सकता है, जो कि फायदेमंद रहेगा। कुछ समय परिवार जनों के साथ आपसी वार्तालाप में जरूर व्यतीत करें, इससे संबंधों में और अधिक नज़दीकियां आएंगी। प्रेम संबंध भी प्रगाढ़ होंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से राहत मिलेगी। मानसिक सुकून भी रहेगा। दवाइयों की बजाय प्राकृतिक इलाज पर अधिक भरोसा करें।
तुला: 
प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी, तथा आप परिणाम मुक्त होकर अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान दे पाएंगे। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह आप पर बना रहेगा। आप अपनी किसी कमजोरी आप पर विजय हासिल करने की कोशिश करेंगे, और कामयाब भी होगे। घर का कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान खराब होने से खर्चा बढ़ेगा। और इस समय खर्चों पर किसी भी तरह की कटौती करना संभव नहीं होगा। काम की अधिकता के कारण गुस्सा और चिड़चिड़ापन हावी हो सकता है। किसी भी प्रतिक्रिया करने से पहले सोच-विचार अवश्य करें। बिजनेस संबंधी महत्वपूर्ण फैसले लेते वक्त अनुभवी से सलाह-मशवरा जरूर करें। इससे आपको फैसले लेने में आसानी होगी। किसी नई पार्टी के साथ अच्छी डील होने की संभावना है। सरकारी नौकरी वालों को आज कोई स्पेशल ड्यूटी मिल सकती है। पारिवारिक सुख-शांति के लिहाज से समय उत्तम है। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करें। सुस्ती और आलस हावी रहेंगे। डायबिटिक लोग विशेष तौर पर अपना ध्यान रखें। तथा नियमित जांच करवाते रहें।
वृश्चिक: 
किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनेगा और मानसिक सुख-शांति मिलेगी। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग अपनी किसी विशेष उपलब्धि को हासिल करने से गर्वित महसूस करेंगे। अपने भावी लक्ष्य के प्रति आपकी मेहनत जल्दी ही कामयाब होगी। कुछ समय अपनी हॉबी अथवा मन मुताबिक कार्यों में भी जरूर व्यतीत करें इससे सुकून और प्रसन्नता बनी रहेगी। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में खटास ना आने दे। कोई अप्रिय समाचार मिलने के भी संकेत मिल रहे हैं, आपकी वजह से भय और अवसाद की स्थिति रह सकती है। बिजनेस में चौकन्ना रहने की जरूरत है। प्रॉपर्टी संबंधी व्यवसाय में डील करते समय पेपर वगैरह अच्छी तरह चेक कर ले। साझेदारी के मामलों में हिसाब-किताब में पारदर्शिता रखे। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस के काम में ओवरटाइम करना पड़ सकता है। आपके किसी मुश्किल परिस्थिति में जीवनसाथी तथा परिवारजनों का पूर्ण सहयोग रहेगा। विपरीत लिंगी व्यक्तियों से व्यवहार करते समय उचित दूरी बनाकर रखना जरूरी है। वर्तमान वातावरण से अपना बचाव रखें। तथा सुरक्षा संबंधी नियमों का उचित पालन करें। आयुर्वेद इसका उचित इलाज है।
धनु:
सामाजिक दायरा बढ़ेगा। दूसरों की परेशानी में उनके सहायता करना आपको आत्मिक खुशी प्रदान करेगा। घर में नवीन वस्तुओं की खरीदारी भी संभव है। घर के किसी सदस्य की उपलब्धि से प्रसन्नता पूर्ण माहौल रहेगा। इस समय किसी भी प्रकार की अनावश्यक यात्रा करने से परहेज करें। ध्यान रखिए कि जरा सी लापरवाही आपको आपके लक्ष्य से भटका सकती है। कुछ ऐसे खर्चे सामने आएंगे, कि जिन पर कटौती करना संभव नहीं होगा। इस समय बिजनेस संबंधी फैसला लेते वक्त सावधानी रखें। कारोबारी विस्तार संबंधी योजनाएं हाथ में आएंगी। सोच-विचार करने में ज्यादा समय न लगाएं, कोई भी फैसला लेने से पहले अनुभवी की सलाह जरूर लें। वैवाहिक संबंधों में किसी व्यक्तिगत समस्या को लेकर मनमुटाव की स्थिति बनेगी। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और खान-पान आपको स्वस्थ और ऊर्जावान रखेंगे।
मकर: 
कई तरह की गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। इस समय कर्म प्रधान होना आपके भाग्य को भी प्रबल करेगा। समय का उचित सदुपयोग करे। भागदौड़ की बजाय शांतिपूर्ण और सकारात्मक तरीके से काम को निपटाने से आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ भी रहेंगे। कोई विपरीत परिस्थिति बनने पर घबराए नहीं। अपने आत्मविश्वास और मनोबल को संतुलित रखने से सहज ही समाधान मिलते जाएंगे। किसी भी अनिर्णय की स्थिति में कार्य को टालना ही बेहतर होगा। भाई-बहनों के साथ संबंधों में दूरियां ना आने दे। व्यावसायिक दृष्टि से समय अनुकूल है। कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियां सामने आएंगी। फायदेमंद भी रहेंगी। परंतु पैसे के लेनदेन संबंधी कार्यों को सावधानी से करें या स्थगित ही रखें। सरकारी नौकरी में आज के दिन भी कोई विशेष ड्यूटी लग सकती हैं।
परिवार के साथ मनोरंजन तथा आमोद-प्रमोद संबंधी कार्यों में सुखद समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आप अपने अंदर उचित ऊर्जा महसूस करेंगे। परंतु मौसमी बदलाव की वजह से स्वास्थ्य संबंधी लापरवाही ना बरतें।
कुंभ:
उबाऊ दिनचर्या में राहत पाने के लिए कुछ समय रचनात्मक गतिविधियों में भी जरूर व्यतीत करें। इससे आप ऊर्जावान और प्रफुल्लित महसूस करेंगे। युवा वर्ग अपने कैरियर के प्रति सजग रहें, निश्चित ही आपको सफलता मिलने वाली है। घर के रखरखाव तथा उचित व्यवस्था बनाए रखने में भी आपकी रुचि रहेगी। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय स्थगित रखें, या बहुत ही सोच-समझकर लें। फाइनेंस संबंधी गतिविधियों को स्थगित रखना उचित रहेगा। बातचीत करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करें, आपके ऊपर कोई बदनाम करने वाला अथवा झूठा आरोप भी लग सकता है। बिजनेस में अच्छी व्यवस्था रहेगी तथा कुछ नई गतिविधियां भी शुरू होंगी। योजनाबद्ध तरीके से अपने कार्यों को अंजाम दे, उचित सफलता मिलेगी। किसी भी गैर कानूनी काम में ध्यान न दें, मान-हानि होने की आशंका है और कोई इंक्वायरी भी हो सकती है। पति-पत्नी आपसी सामंजस्य से घर की व्यवस्था उचित बनाकर रखें। प्रेम संबंधों में भी एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना रखें।
 महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सजग रहने की जरूरत है। नजला और कफ की परेशानी बढ़ सकती हैं। लापरवाही ना करें।
मीन: इस समय बहुत अधिक व्यस्तता बनी रहेगी। परंतु उचित परिणाम मिलने से आप खुशी ही महसूस करेंगे। वाहन आदि खरीदने की योजना बनेगी। कहीं रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है, इसलिए तकाजा करने का उचित समय है। ध्यान रखें कि आप की उपलब्धियों की वजह से कुछ नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग जलन की भावना रख सकते हैं। परंतु इन बातों पर ध्यान ना देकर अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहे। समय अनुसार अपने व्यवहार में भी परिवर्तन लाना जरूरी हैं। कार्यस्थल पर कुछ ना कुछ समस्याएं बनी रहेगी। कर्मचारियों के बीच भी कुछ मतभेद हो सकते हैं। परिस्थितियों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाना उचित रहेगा। अन्यथा इसका प्रभाव आपके व्यवसाय की व्यवस्था पर पड़ सकता है। ऑफिस में अतिरिक्त कार्यभार रहेगा दांपत्य तथा प्रेम संबंध दोनों में ही मधुरता रहेगी। घर में बच्चे की किलकारी संबंधी शुभ सूचना मिल सकती है। सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या परेशान करेगी। पॉल्यूशन, भीड़भाड़ आदि से अपना बचाव रखें तथा व्यवस्थित रहे। योग और व्यायाम पर भी ध्यान दें।

Parvatanchal