शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज का राशिफल: शुक्रवार, 04 नवंबर 2022

कोई भी कार्य करने से पहले उसकी योजना अवश्य बनाएं जिससे आप ज्यादा बेहतर परिणाम हासिल कर पाएंगे। घर के साथ-साथ बाहरी गतिविधियों पर भी अपना ध्यान केंद्रित रखे। धर्म-कर्म के प्रति विश्वास बनाए रखने से आपका सकारात्मकता और मनोबल बढ़ेगा। किसी नजदीकी मित्र के गलत व्यवहार से आप भावनात्मक रूप से कुछ समय के लिए दुखी हो सकते हैं। परंतु जल्दी ही अपनी मनो स्थिति पर काबू भी पाल लेंगे। परिवार जनों के साथ अपनी समस्याओं को शेयर करने से समाधान मिल सकता है। बिजनेस व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए काम करने के तरीकों में बदलाव जरूरी है। कला, ट्यूर एंड ट्रेवल्स, मीडिया जैसे क्षेत्रों में बेहतरीन मुनाफा होने की संभावना है। ऑफिस में किसी सहयोगी के साथ फालतू विवाद की स्थिति बन सकती हैं, इसलिए सावधान रहें। पति-पत्नी आपसी संबंधों में उचित सामंजस्य बनाकर रखें। विवाहेत्तर संबंधों का आपके मान-सम्मान पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। भावनात्मक रूप से खुद को कुछ कमजोर महसूस करेंगे, साथ ही डिप्रेशन जैसी स्थिति रहेगी। सकारात्मक बने रहने के लिए कुछ समय प्राणायाम और मेडिटेशन जरूर करें।
विचारों में सकारात्मकता बनाकर रखें। तथा गुस्सा और आवेश जैसी कमियों को दूर करें।
अत्यधिक तनाव और व्यस्तता की वजह से शारीरिक कमजोरी और थकान बनी रहेगी। कुछ समय आध्यात्म या एकांत में जरूर व्यतीत करें।
अपनी योग्यता और ऊर्जा का भरपूर उपयोग करें। इस समय ग्रह स्थिति आपकी महत्वपूर्ण योजनाओं को क्रियान्वित करने की ऊर्जा प्रदान कर रही है। कोई परिवारिक मसला हल हो सकता है। बच्चों की तरफ से भी कोई सुखद समाचार मिलेगा। अनावश्यक खर्चों पर काबू पाए, अन्यथा लोन लेने जैसी स्थिति बन सकती है। ईगो और गुस्से की वजह से घर का माहौल बिगड़ सकता है। इसलिए अपने व्यवहार में धैर्य और संयम बनाकर रखना जरूरी है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें। वर्तमान व्यवसाय पर किसी नए काम की योजना क्रियान्वित हो सकती है। ज्यादा फायदे की उम्मीद न रखें। निकट भविष्य में इसके उचित परिणाम मिलेंगे। नौकरी में साथी आपके खिलाफ गलतफहमियां पैदा कर सकते हैं। आपसी सामंजस्य के अभाव में घर की व्यवस्था को लेकर कुछ तकरार रह सकती हैं। परंतु जरा सी समझदारी वातावरण को पुनः सामान्य कर देगी। तनाव और थकान की वजह से सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती हैं। ज्यादा भीड़-भाड़ और पॉल्यूशन में जाने से भी परहेज करें।
कुछ दिनों से चल रही काम की अधिकता से राहत पाने के लिए आराम और मनोरंजन में समय व्यतीत करेंगे। घर परिवार के प्रति भी आपका योगदान बना रहेगा। किसी समस्या का समाधान भी मिलेगा। स्थान परिवर्तन संबंधी कोई योजना बन सकती हैं। ध्यान रखें कि किसी नजदीकी संबंधी से पारिवारिक मामलों को लेकर कहासुनी हो सकती है। दूसरों की बातों में ना आएं क्योंकि इसका असर परिवार की व्यवस्था पर भी पड़ेगा। इस समय किसी भी तरह की आवाजाही को भी स्थगित ही रखें। व्यावसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। फोन या किसी संपर्क के जरीये व्यवसाय संबंधी कुछ खास जानकारी मिलेगी। इस समय रियल स्टेट से जुड़े हुए काम में बेहतरीन सफलता मिलने की संभावना है। ऑफिस में उच्चाधिकारियों के साथ उचित तालमेल बनाकर रखें। दांपत्य संबंध खुशनुमा रहेंगे। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता बनी रहेगी। शांति पूर्ण व्यवहार बनाकर रखें। तनाव की वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। योगा, मेडिटेशन पर ध्यान दें।
व्यवस्थित दिनचर्या रहेगी तथा आपका कोई भी काम योजनाबद्ध तरीके से करना और पॉजिटिव विचार रखना आपको उत्तम निर्णय लेने में सहायता करेंगे। घर की आंतरिक व्यवस्था में सुधार संबंधी योजना बन रही हैं तो वास्तु के नियमों का पूरा ध्यान रखें। ध्यान रखें कि लापरवाही और आलस की वजह से कोई कार्य गलत हो सकता है। दूसरों की बातों में ना आकर अपने मन की आवाज को प्राथमिकता दें। आपकी अंतरात्मा आपको उचित रास्ते में बढ़ने की प्रेरणा देगी। अपनी जिम्मेदारियों को निभाना चुनौतीपूर्ण रहेगा। कोई बड़ी डील अथवा आर्डर मिलने की संभावना है। परंतु यह भी ध्यान रखें कि ज्यादा सोच-विचार करने से परिस्थितियां हाथ से निकल भी सकती हैं। व्यवसायिक कार्यों में सहयोगियों और जीवनसाथी के निर्णय को प्राथमिकता दें, इससे आपको निर्णय लेने में सहायता होगी। पति-पत्नी के प्रयासों से घर में स्थित माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी वजह से भावनात्मक दूरियां आ सकती हैं। ज्यादा चिंतन करने और तनाव लेने से सिर दर्द और पेट खराब होने जैसी समस्या बढ़ सकती है। अपनी भावनाओं पर काबू रखें।
कार्य क्षेत्र में पब्लिक डीलिंग और मार्केटिंग संबंधी कामों में ज्यादा समय बीताएं। आपको बिजनेस संबंधी नई जानकारियां हासिल होंगी। विस्तार संबंधी योजनाओं पर भी काम शुरू होगा। ऑफिस में सकारात्मक माहौल रहेगा। परिवार जनों के साथ आपसी वार्तालाप में सुख समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बनी रहेंगी।
पारिवारिक सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता की स्थिति रहेगी। उनका उचित ध्यान रखें। अन्यथा स्थिति गंभीर हो सकती है।
स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखना जरूरी है।
अनुकूल समय है। प्रयास करने पर मनचाहे कार्य समय पर पूरे हो सकते हैं। दूसरों की सहायता और धर्म-कर्म के कार्यों में भी बेहतरीन समय व्यतीत होगा। उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत विद्यार्थियों के लिए कोई खुशखबरी मिलेगी। छोटी-छोटी बातों की वजह से दुखी होना ठीक नहीं है। अगर प्रॉपर्टी संबंधी कोई निवेश करने की प्लानिंग है, तो उसके पेपर आदि अच्छी तरह चेक करें। राजनीति अथवा सामाजिक गतिविधियों से कुछ दूरी बनाकर रखें। कार्य क्षेत्र में इस समय कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। नेटवर्किंग तथा सेल से संबंधित कार्यों में अच्छे अवसर मिलने वाले हैं। नौकरी पेशा लोग फाइनेंस संबंधी कामों में बहुत सावधानी रखें। वरना झंझट खड़ा हो सकता है। पति-पत्नी का एक दूसरे से ज्यादा उम्मीदें रखना संबंधो में कड़वाहट लाएगा। थोड़ी व्यक्तिगत स्वतंत्रता देना भी जरूरी है।दिमागी काम अधिक करने की वजह से सिर में भारीपन और थकान रह सकती हैं। उचित आराम लेना तथा पौष्टिक आहार लेना आपको स्वस्थ रखेगा।
अपनी क्षमता से अधिक मेहनत करना आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। सर्वाइकल और कंधों के दर्द जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। व्यायाम, योगा इसका उचित हल है।

