शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज का राशिफल: बुधवार, 02 नवंबर 2022

किसी भी नकारात्मक परिस्थिति में गुस्सा या आवेश में आना उचित नहीं है। शांति और धैर्य बनाए रखें। अनुभवी तथा वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन और सलाह पर अवश्य अमल करें। अपनी मनोवृत्ति सकारात्मक बनाकर रखें।बिजनेस में इस समय भविष्य संबंधी गतिविधियों पर समय न लगाकर मौजूदा कामों पर ही ध्यान दें। कुछ रुकावटें आएंगी लेकिन चिंता न करें, समाधान मिल जाएगा। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। पति-पत्नी के बीच आपसी सहयोग और सामंजस्य बना रहेगा। घर में खुशी भरा माहौल रहेगा। नकारात्मक विचारों का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। योगा, मेडिटेशन से आप खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे।
ग्रह गोचर अनुकूल है। आपकी कोई आर्थिक योजना फलीभूत हो सकती है। अधिकतर काम सुचारू रूप से बनते जाएंगे। मन में सुकून और शांति रहेगी। पारिवारिक तथा सामाजिक गतिविधियों में भी आप का विशेष योगदान रहेगा। व्यक्तिगत जीवन से संबंधित किसी भी प्रकार का रिस्क ना लें। किसी भी मीटिंग आदि में वार्तालाप करते समय रूपरेखा अवश्य बना ले। किसी भी तरह का लेन-देन ना करें तथा नकारात्मक गतिविधियों और लोगों से दूरी बनाकर रखें। व्यवसाय का कार्य प्रणाली में सुधार आएगा। भरोसेमंद पार्टियों से उचित आर्डर मिल सकते हैं। लेकिन पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। ऑफिस के फाइनेंस संबंधी कार्यों को करते समय लापरवाही ना करें, वरना मुसीबत में पड़ सकते हैं। घर में सुख-शांति रहेगी तथा मित्रों तथा रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। लव पार्टनर के साथ मुलाकात होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। स्वास्थ्य से संबंधित छोटी-मोटी परेशानियां रहेंगी। अनुशासित दिनचर्या रखने से स्वस्थतता बनी रहेगी।
परिवारजनों तथा जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे तथा विवाह में परिणित होने के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है। शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। कुछ समय अपने आराम और मनोरंजन के लिए भी जरूर व्यतीत करें।
तनाव और वाद-विवाद की स्थिति से दूर रहें वरना इसका असर घर की सुख-शांति पर पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।वर्तमान वातावरण की वजह से स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतना उचित नहीं है। नियमित व्यायाम करें तथा संयमित खानपान रखें।
कोई भी समस्या आने पर धैर्य बनाकर रखें। ईगो और गुस्से में आकर किसी से उलझने से आपके मान-सम्मान पर बात आ सकती है। दिखावे की प्रवृत्ति की वजह से व्यर्थ की फिजूलखर्ची ना करें। मामा पक्ष के साथ कुछ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है।
व्यवसाय में कुछ अवरोध रहेंगे। किसी सरकारी व्यक्ति से मदद लेने पर आपका काम बन सकता है। युवाओं को करियर संबंधी मौके मिलने से राहत मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को अपना कोई टारगेट पूरा करने में सफलता मिलेगी। घर का माहौल व्यवस्थित रहेगा तथा पति-पत्नी के आपसी संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेगी। अत्यधिक कार्यभार की वजह से सर्वाइकल और कंधों का दर्द परेशान कर सकता है। उचित आराम ले तथा व्यायाम भी करना जरूरी है।
अत्यधिक कार्यभार रहेगा लेकिन आप अपनी योग्यता से सब व्यवस्थित कर लेंगे और साथ ही अपनी व्यस्ततम दिनचर्या में से कुछ समय सुकून और मौज मस्ती के लिए भी निकाल लेंगे। रिश्तेदारों तथा मित्रों के साथ वार्तालाप या मेल मिलाप के भी मौके मिलेंगे। अपनी उपलब्धियों का दूसरों के सामने ज्यादा दिखावा करना उचित नहीं है। इससे आपके विरोधियों के बीच जलन की भावना आ सकती हैं। साथ ही अपने व्यक्तिगत मामलों में किसी का हस्तक्षेप ना होने दें। घर के किसी सदस्य को आपकी मदद की जरूरत पड़ सकती हैं। व्यवसाय में नया काम शुरू न करें। क्योंकि उचित जानकारी के अभाव में नुकसान हो सकता है। मार्केटिंग संबंधी कामों में ज्यादा समय न दें। लाभ नहीं होगा। ऑफिस के सहयोगियों के साथ बेहतर तालमेल रहेगा। घर का वातावरण सुखद रहेगा। परंतु विपरीत लिंगी व्यक्तियों से व्यवहार करते समय अपने मान-सम्मान का भी ध्यान जरूर रखें। खांसी, जुकाम जैसी परेशानी रहेगी। परंतु लापरवाही ना करें तथा उचित इलाज ले। क्योंकि समस्या बढ़ भी सकती है।
व्यक्तिगत तथा बाहरी गतिविधियों के बीच सामंजस्य बना रहेगा। किसी विशेष कार्य के प्रति आपकी मेहनत कामयाब होगी। सुकून पाने के लिए आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय जरूर व्यतीत करें। धार्मिक आयोजन संबंधी भी विचार-विमर्श होगा। बनते कार्यों में कुछ व्यवधान भी आ सकते हैं। व्यर्थ की गतिविधियों में अपना समय नष्ट ना करें। इससे आपकी कार्य क्षमता प्रभावित होगी। जमीन-जायदाद संबंधी कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय आज ना लें। क्योंकि इन कार्यों के लिए अभी ग्रह स्थिति अनुकूल नहीं है। नौकरी के लिए कोशिश कर रहे लोगों को खुशखबरी मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल होंगे। युवाओं को करियर संबंधी उपलब्धि मिलने से सुकून मिलेगा। मार्केट में आपकी उचित साख बनी रहेगी। पति-पत्नी के आपसी संबंधों में कुछ मनमुटाव की स्थिति बनेगी। लेकिन घर की व्यवस्था में आपसी सामंजस्य बनाकर रखेंगे। मानसिक और शारीरिक थकान से सुकून पाने के लिए किसी एकांत स्थल पर जरूर जाएं। मेडिटेशन करें और मौन रहें।
अपनी कार्यप्रणाली और व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने की जरूरत है। इससे नए आर्डर मिलने की बेहतर संभावना है। नौकरीपेशा लोग अपने कामों के प्रति कोई गलती होने से परेशानी में पड़ सकते हैं।
दांपत्य जीवन में उचित सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों के मामले में थोड़ा सावधान रहें तथा लव पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। लेकिन ब्लड प्रेशर और डायबिटीज संबंधी नियमित जांच करवाना जरूरी है।
समय प्रतिष्ठा वर्धक है। आप अपने वाक चातुर्य और योग्यता से तमाम बाधाएं पार करके आगे बढ़ेंगे। खुद को सकारात्मक गतिविधियों में व्यस्त करेंगे। सामाजिक गतिविधियों में भी किसी गंभीर विषय पर चर्चा रहेगी, और आपके सुझाव को प्राथमिकता भी मिलेगी। कोई विपरीत परिस्थिति बनने पर सहज और शांत चित्त बने रहे। तनाव लेने से इसका नकारात्मक प्रभाव आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ सकता है। किसी अशुभ समाचार को सुनकर अपनी मनःस्थिति को विचलित ना होने दें। धैर्य रखें। मौजूदा परिस्थिति की वजह से कार्य प्रणाली में भी बदलाव होगा। मशीनरी आदि से संबंधित व्यवसाय में सुधार लाने के लिए कुछ खर्चे भी करने पड़ सकते हैं। मार्केटिंग संबंधी कार्यों पर ध्यान देने से फायदेमंद स्थिति बनेगी। ऑफिस में फाइनेंस संबंधी काम सावधानी से करें। विवाहित जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए अगर साथी को मनाना पड़े तो देर ना करें। कुछ उपहार भी देना अच्छा रहेगा। आपकी ही लापरवाही की वजह से कोई पुरानी बीमारी दोबारा उठ सकती है। लापरवाही करना उचित नहीं है।
व्यवसाय में कोई रुका हुआ कार्य शुरू होने से आय की स्थिति बढ़ेगी और आर्थिक परेशानियां भी दूर हो जाएंगी। किसी नए काम की योजना बनाना ठीक नहीं है। नौकरी सेवारत लोग अपने कार्यों को बखूबी अंजाम देंगे। पति-पत्नी आपसी सामंजस्य बनाकर रखें और यह भी ध्यान रखें कि घर की व्यवस्था प्रभावित ना हो। विवाहेत्तर प्रेम संबंधों से भी दूर रहें। बदलते मौसम से अपना बचाव रखना जरूरी है। अपनी दिनचर्या और खान-पान संबंधी गतिविधियों के प्रति लापरवाही करना बिल्कुल भी उचित नहीं है।
पारिवारिक व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में पति-पत्नी दोनों का योगदान जरूरी है। युवा वर्ग व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करें। गैस और बदहजमी की वजह से और भी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उठ सकती हैं। हल्का खान-पान ले। योगा और मेडिटेशन भी इसका उचित इलाज है।

