आवाज़: हाईवे भूमि अधिग्रहण में अनियमितताओं की शिकायत, किसान सभा ने डीएम कार्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन

आवाज़: हाईवे भूमि अधिग्रहण में अनियमितताओं की शिकायत, किसान सभा ने डीएम कार्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन
Spread the love

 

 

जिला प्रशासन ने  वार्ता के लिए निर्धारित की 3 नवम्बर की तिथि

देहरादून।
जिला किसान सभा ने आज बल्लूपुर- पांवटा हाईवे भूमि अधिग्रहण में बरती जा रही अनियमितताओं के खिलाफ जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन ने  प्रभावितों के सर्वे एवं मुआवजा वितरण में अनियमितताए  बरते जाने व गलत लोगों को सर्वे से नाम हटाकर संशोधित के अनुसार
समुचित मुआवजा वितरण की मांग की।  प्रभावितों ने कहा जब तक समुचित हल नहीं निकलता तब तक वे जिला मुख्यालय पर ही डटे रहेंगे। काफी देर तक वार्ता एवं मानमनोव्वल के बाद  अपर सिटी मजिस्ट्रेट  मायादत जोशी के आश्वासन के बाद 3 नवम्बर 022 को जिलाप्रशासन ने वार्ता तय की गई तब जाकर प्रदर्शनकारी शान्त हुए। किसान सभा की मुख्य मागें इस प्रकार थीं-

(1)अखबारों में छपे सर्वे के हिसाब से मुआवजा वितरण किया जाए।
(2) मुआवजा हेतु सर्वे में पारदर्शिता से कार्य किया जाए ।
(3) बेवजह शिकायतों पर प्रभावित किसानों को अनावश्यक तंग न किया जाए।
(4) भूमि अधिग्रहण के लिए खेतों का मुआवजा  बढा़या जाए।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए किसान सभा के महामंत्री कमरूद्दीन ,सहसपुर ब्लॉक के पूर्व प्रमुख राजेंद्र पुरोहित, कारबारी की प्रधान एवं किसान सभा की कोषाध्यक्ष माला गुरूंग तथा सीटू के महामंत्री  लेखराज ने आन्दोलन का समर्थन किया। इस अवसर पर प्रदर्शन में भगवन्त पयाल ,रविन्द्र नौडियाल ,अनन्त आकाश, मामचंद ,इस्लाम अली ,प्रतापसिंह,कुन्दन ,सत्यपाल ,गुमान सिंह ,आयाज ,दिलशाद,  मैमुना,नजमा आदि बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी शामिल थे ।

 

Parvatanchal