साध्वी ने की हवाई फायर, वीडियो वायरल

साध्वी ने की हवाई फायर, वीडियो वायरल
Spread the love

रुड़की। साध्वी मैत्री का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह पहले तो तलवार लहरा रही हैं। इसके बाद एक युवक उनको रिवाल्वर देता है। रिवाल्वर से साध्वी मैत्री एक के बाद एक ताबड़तोड़ चार हवाई फायर करती नजर आ रही हैं।यह वीडियो मंगलौर का बताया जा रहा है। इस समय साध्वी मैत्री का मंगलौर में आश्रम है। मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथान ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। नियमानुसार मामले में कार्रवाई की जाएगी।

Parvatanchal