नवरात्र की नवमी पर सीएम धामी ने किया कन्या पूजन

नवरात्र की नवमी पर सीएम धामी ने किया कन्या पूजन
Spread the love

देहरादून। शारदीय नवरात्र की नवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने अपने आवास पर कन्या पूजन किया। इसके बाद सीएम पार्टी कार्यालय पहुंचे। पार्टी कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कन्या पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को शारदीय नवरात्र की नवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में विधि विधान से कन्या पूजन किया। उन्होंने नौ दुर्गा की प्रतीक नौ कन्याओं को भोजन कराया। मुख्यमंत्री ने निर्मल बुद्धि एवं अष्ट सिद्धियों की प्रदाता मां सिद्धिदात्री से प्रदेश एवं प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना भी की। अपने आवास पर कन्या पूजन करने के बाद सीएम धामी देहरादून के बलबीर रोड पर स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे। बीजेपी मुख्यालय पर भी शारदीय नवरात्रि के अवसर पर कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित था। कन्या पूजन कार्य्रकम में सीएम धामी भी शामिल हुए। यहां भी मुख्यमंत्री धामी के साथ पार्टी के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओ ने उत्तराखंड की सुख समृद्धि की कामना की।

Parvatanchal