भारी बारिश सें मकान क्षतिग्रस्त, महिला की मौत

भारी बारिश सें मकान क्षतिग्रस्त, महिला की मौत
Spread the love

उत्तरकाशी। जनपद के चिन्यालीसौड़ के कुमराडा गांव के मुंडारा नामे तोक में बारिश का कहर देखने को मिला है। यहां भारी बारिश के कारण एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। तो वहीं, मलबे में दबने से एक महिला की मौत हो गई।
मृतक महिला का नाम भट्टू देवी (60) पत्नी जुरूलाल बताया जा रहा है। मकान एक मंजिला का था। बताया जा रहा है कि मकान पत्थर से बना था। घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गई। आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि मलबे में दबने से एक महिला की मौत हुई है। शव को मलबे से निकाला गया है। महिला के परिजनों को सरकारी मानकों के अनुसार प्रतिकर (मुआवजा) दिया जाएगा।

Parvatanchal