लाखों की चरस के साथ दो नशा तस्कर दबोचे

लाखों की चरस के साथ दो नशा तस्कर दबोचे
Spread the love

चंपावत। पुलिस ने नशे के दो सौदागरों को एक किलो आठ सौ ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 19 लाख रुपए आंकी जा रही है।
जानकारी के अनुसार चंपावत जनपद की टनकपुर पुलिस ने दो युवकों को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के पास से कुल 1 किलो 880 ग्राम चरस बरामद हुई है। दोनों लोहाघाट क्षेत्र के दिगालीचौड़ के रहने वाले हैं। पुलिस की टीम जब टनकपुर- चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर किरोड़ा पुल के समीप चेकिंग कर रही थी, उसी दौरान पुलिस ने सुंदर सिंह व साथी गोविंद सिंह को तलाशी के लिए रोका। तलाशी के दौरान पुलिस को उनके पास से कुल 1 किलो 880 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक, दोनों युवक टनकपुर की ओर पैदल आ रहे थे। पुलिस की टीम देखकर वह वापस लौटने लगे। शक होने पर दोनों को हिरासत में लिया गया। चेकिंग करने पर सुंदर सिंह के पास से 900 ग्राम व गोविंद सिंह के पास से 980 ग्राम चरस बरामद हुई। टनकपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी अविनाश वर्मा ने बताया कि दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Parvatanchal