हादसा: सड़क पर चलती स्कूटी अचानक हो गई स्लिप, पिता-पुत्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत
देहरादून। चंबा से ऋषिकेश जा रही एक स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, दो लोग स्कूटी पर सवार होकर चंबा से ऋषिकेश आ रहे थे। पुलिस चौकी नागणी से लगभग 2 किलोमीटर आगे ऋषिकेश की तरफ स्कूटी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। हादसे में स्कूटी सवार दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के नाम विकास कोठारी पुत्र रमेश कोठारी व रमेश कोठारी पुत्र यशोधरानंद कोठारी, निवासी गांव हडंब, थाना चंबा (टिहरी गढ़वाल) बताये जा रहे हैं जो आपस में दोनों पिता पुत्र थे। रमेश कोठारी हरिद्वार में उद्यान विभाग में कार्यरत था और चंबा का रहने वाला था। दोनों मृतकों के शवों को एंबुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय बौराड़ी भिजवा दिया गया है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

