शाबाश:  डीजीपी अशोक कुमार ने मनोज सिंह पयाल को किया सम्मानित, आपदा के दौरान किया था पुलिस का सहयोग 

शाबाश:  डीजीपी अशोक कुमार ने मनोज सिंह पयाल को किया सम्मानित, आपदा के दौरान किया था पुलिस का सहयोग 
Spread the love

 

देहरादून। पिछली 20 अगस्त को कुमाल्डा, सरखेत, मालदेवता और उसके आसपास आई प्राकृतिक आपदा के संबंध में पुलिस को तत्काल सूचना देने और बतौर एक जिम्मेदार नागरिक राहत एवं बचाव कार्य में सक्रिय सहयोग करने वाले मनोज सिंह पयाल को डीजीपी अशोक कुमार ने मुख्यालय पर आमंत्रित कर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
डीजीपी ने बताया कि मनोज सिंह पयाल की सजगता से जान-माल की अधिक हानि होने से बचाया जा सका। उन्होंने न केवल समय रहते सूचना दी, बल्कि राहत एवं बचाव कार्य में स्वयं भी सहयोग किया और स्थानीय नागरिकों को भी पुलिस के सहयोग के लिए प्रेरित किया।
गौरतलब है कि बीती 19 अगस्‍त की रात आसमान से आफत की बारिश हुई। देहरादून, टिहरी और पौड़ी जनपद के कुमाल्डा, सरखेत, मालदेवता और उसके आसपास क्षेत्र में बादल फटने की घटना हुई। इस आपदा में जान गंवाने वालों की संख्या 13 हो गई है। वहीं, छह लोग अभी लापता है। इन में चार लोग टिहरी और दो देहरादून के हैं।

Parvatanchal