पेपर लीक कांड: मामले में आरोपी ने उगले कई राज, जल्द होंगी बड़ी गिरफ्तारियां

पेपर लीक कांड: मामले में आरोपी ने उगले कई राज, जल्द होंगी बड़ी गिरफ्तारियां
Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक मामला प्रदेश में लगातार सुर्खियों में है। पेपर लीक मामले में हाकम सिंह से एसटीएफ लगातार पूछताछ कर रही है। एसटीएफ की पूछताछ में हाकम सिंह ने कई राज खोले हैं। जिनके आधार पर आने वाले कुछ घंटों में बड़ी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
इसके साथ ही पूछताछ में हाकम के साथ उत्तराखंड से लेकर उत्तर प्रदेश नकल माफियाओं के गठजोड़ के लोगों की भी पहचान हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 2 दिन पहले ही उत्तर प्रदेश बिजनौर (धामपुर) के कोर्ट में सरेंडर करने वाले केंद्रपाल पर एसटीएफ का शिकंजा कसना तय है। उधर हाकम गैंग से जुड़े उत्तरकाशी जनपद से भी बड़ी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। बता दें पेपर लीक मामले में मास्टरमाइंड की भूमिका में नजर आने वाले हाकम सिंह को एसटीएफ ने 3 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। इन 3 दिनों में हाकम से जुड़े नेटवर्क को उत्तराखंड से लेकर उत्तर प्रदेश तक खंगाला गया। रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद उसे जेल भेज दिया जाएगा।

Parvatanchal