दहेज उत्पीड़न का शिकार विवाहिता की आपबीतीः देवर ने किया दुष्कर्म, पति ने दिया तीन तलाक, ससुर पर मारपीट और छेड़खानी का आरोप

दहेज उत्पीड़न का शिकार विवाहिता की आपबीतीः देवर ने किया दुष्कर्म, पति ने दिया तीन तलाक, ससुर पर मारपीट और छेड़खानी का आरोप
Spread the love

हरिद्वार। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। आरोप है कि पति ने तीन बार तलाक बोलकर तीन तलाक दे दिया।इतना ही नहीं देवर ने दुष्कर्म किया और ससुर ने छेड़खानी की। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आठ महिलाओं समेत 16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कस्बा निवासी एक विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ दिन पूर्व ही उसकी शादी कस्बे में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज कम मिलने पर प्रताड़ित करने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि देवर ने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। यही नहीं, ससुर ने भी छेड़खानी की और विरोध करने पर मारपीट की। उसने देवर और ससुर की शिकायत पति से की तो उसने मारपीट कर तीन तलाक दे दिया।

 

Parvatanchal