बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल की सैटरिंग ढह जाने से दो मजदूरों की मौत, 6 अन्य घायल
रुद्रप्रयाग। बुधवार की सुबह यहां दो अभागे मजदूरों के लिए असमय मौत का फरमान लेकर आई। निर्माणाधीन पुल पर कार्यरत इन मजदूरों की सैटरिंग टूट जाने से दुखद मौत हो गई। हादसा यहां से तकरीबन 6 किलोमीटर दूर ऋृषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग पर हुआ नरकोटा के पास बन रहे बाईपास निर्माणाधीन पुल पर हुआ। जानकारी के मुताबिक, सुबह 9 बजे जब आरसीसी कम्पनी के कर्मचारियों ने निर्माणाधीन पुल पर काम किया ही था कि सैटरिंग को कसते वक्त पूरी सैटरिंग पलट गयी जिससे दो मजदूरों मौत हो गई जबकि आधा दर्जन से ज्यादा मजदूर घायल हो गये। बताया जा रहा है 6 लोगों को जिला अस्पताल पहुँचाया गया है जबकि अभी भी कई लोगों की सैटरिंग के नीचे दबे होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग की रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर दबे हुए लेागों को निकालने में जुट गई। वहीं 108 एम्बुलेंस के माध्यम से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इस हादसे ने पर्वतीय क्षेत्रों में हो रहे सरकारी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की पोल खोल दी है।

