शिकंजा: स्मैक के साथ नशा तस्कर को धर दबोचा पुलिस ने, मुक़दमा दर्ज कर भेजा जेल
कालाढूंगी। नैनीताल जिले में नशा तस्करी का जाल लगातार फैल रहा है, जिसके खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में कालाढूंगी पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को दबोचा है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, कालाढूंगी पुलिस ने नगर पंचायत के वार्ड 5 में एक युवक को संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए देखा, जिसके बाद उसकी तलाशी ली गई। तलाशी लेने पर उसके पास से 4.10 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। आरोपी नैनीताल के मंगोली का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

