हताशा: प्रेम प्रसंग के चलते युवती ने लगाई अलकनंदा में छलांग, जल पुलिस ने बचाई जान

हताशा: प्रेम प्रसंग के चलते युवती ने लगाई अलकनंदा में छलांग, जल पुलिस ने बचाई जान
Spread the love

श्रीनगर। श्रीनगर पुलिस ने अलकनंदा नदी में डूब रही युवती को अपनी जान पर खेलकर सकुशल बचाया है। युवती पूर्व में गढ़वाल यूनिवर्सिटी की छात्रा रह चुकी है। बताया जा रहा है कि युवती ने प्रेम प्रसंग के चलते हताशा में आकर ये आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस युवक से इस बाबत पूछताछ करने की बात कह रही है।
सोमवार को एक युवती ने यहां अलकनंदा नदी पर बने श्रीनगर जलविद्युत परियोजना की झील में छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। थोड़ी देर में युवती बचाओ बचाओ चिल्लाने लगी। युवती की आवाज  परियोजना में कार्यरत लोगों ने सुनी तो तत्काल इसकी सूचना जल पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे जल पुलिस के जवानों ने नदी में छलांग लगाकर युवती को डूबने से बचाया और उसका सकुशल रेस्क्यू किया। पुलिस के अनुसार, 24 वर्षीय युवती अल्मोड़ा की रहने वाली है। युवती पूर्व में गढ़वाल विश्वविद्यालय की छात्रा रही है। साथ ही विश्वविद्यालय के एक छात्र संगठन में भी सक्रिय रही है। युवती ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि प्रेम प्रसंग के चलते मानसिक तनाव में आकर उसने ये कदम उठाया था। युवती श्रीनगर मार्कशीट में करेक्शन कराने आई थी। फिलहाल युवती को इलाज के लिए बेस अस्पताल में भर्ती किया गया है। युवती के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Parvatanchal