दुखद: यूपी में हुए एक सड़क हादसे में उत्तराखंड के 5 युवकों की दर्दनाक मौत 

दुखद: यूपी में हुए एक सड़क हादसे में उत्तराखंड के 5 युवकों की दर्दनाक मौत 
Spread the love

 

 रामनगर। मंगलवार का दिन यहां के पांच परिवारों के लिए बड़ी मनहूस खबर लेकर आया। यूपी में हुए एक भीषण सड़क हादसे में इन परिवारों के पांच युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। यहां मिली जानकारी के अनुसार, दो कारों से रामनगर से कुल दस लोग यूपी में स्थित बिलग्राम शरीफ मजार के लिए निकले थे।  सुबह करीब साढ़े चार से पांच बजे के बीच वे बरेली से निकलकर शाहजहांपुर रोड पर पहुंचे ही थे कि उनमें से एक कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार पांच युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पांचों रामनगर में अपना कारोबार करते थे। हादसे की खबर सुनने के बाद स्वजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।
हादसे में मारे गए सभी युवक रामनगर के मोहल्ला खताड़ी व गूलरघट्टी इलाके के निवासी हैं। मृतकों में गूलरघट्टी निवासी इमरान खान, खताड़ी निवासी हाफ़िज़ ताहिर, मुजामिल, सगीर व फरीद शामिल हैं। इनमें एक रामनगर के इंडियन मेडिकल स्टोर के स्वामी के भाई है।

Parvatanchal