वाहन दुर्घटना:  डीएम ने दिए मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश 

वाहन दुर्घटना:  डीएम ने दिए मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश 
Spread the love

नई टिहरी। डीएम ईवा श्रीवास्तव ने बीती 9 जून को लगभग दोपहर 2 बजे करीब घनसाली-घुत्तु मोटर मार्ग के स्थान पोखार के निकट यूटिलिटी वाहन के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने से मौके पर पांच लोगों की मौत व तीन लोगों के घायल होने की घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिये हैं। जांच को लेकर डीएम ने बताया कि एसडीएम घनसाल को मजिस्ट्रियल जांच सौंपी गई है। उन्होंने आम जनता से दुर्घटना से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी देने की अपील की है।

Parvatanchal