शिकंजा: पुलिस ने लाखों रुपए कीमत की स्मैक के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

शिकंजा: पुलिस ने लाखों रुपए कीमत की स्मैक के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Spread the love

 

रुद्रपुर। पुलिस द्वारा रोकथाम की तमाम  कोशिशों के बावजूद तराई क्षेत्र  में नशीले पदार्थों का अवैध  कारोबार  लगातार जारी है। इस काले कारोबार पर  प्रभावी नियंत्रण के लिए  पुलिस प्रशासन भी कमर कस कर  मैदान में डटी है। इसी कड़ी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर जनपद में  नशामुक्त उधमसिंहनगर अभियान चलाया जा रहा है। इसीके तहत नशे का कारोबार करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। अभियान में जुटी SOG रुद्रपुर व थाना पुलभट्टा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान पुलभट्टा रेलवे क्रासिंग पुल के पास से 2 व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की गई तो उन्होंने अपने नाम
मुकेश कुमार कश्यप उर्फ गुलशन (25 वर्ष ), पुत्र भगवान  पता- वकैनिया काले खाँ, बहेड़ी, बरेली (उप्र) तथा
मौ शाहिद (22 वर्ष) पुत्र अब्दुल सलाम,  निवासी- वार्ड न. 18  नूरीनगर, बहेड़ी  बरेली (उप्र) बताये। इस दौरान उनकी जामा तलाशी ली गयी तो मुकेश कुमार के कब्जे से 38 ग्राम व मौ शाहिद के कब्जे से 39 ग्राम कुल 77 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी कीमत अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में लगभग 8 लाख रुपए आंकी गई है। बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध थाना हाजा पर मु0FIR NO.77/2022 धारा 8/21/29 NDPS Act बनाम मुकेश कुमार आदि पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ करने पर बताया कि बरामद स्मैक को शाहरुख पुत्र भाईजान, निवासी- बहेड़ी, जिला बरेली (उप्र) से कम दामों में लाकर किच्छा/सिरौली / रुद्रपुर में ज्यादा दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की मंशा थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु 2000/- रुपए  का नकद ईनाम देने की  घोषणा की गयी।

Parvatanchal