चारधाम यात्रा: डीआईजी गढ़वाल ने लिया यमुनोत्री रूट पर व्यवस्थाओं का  जायजा

चारधाम यात्रा: डीआईजी गढ़वाल ने लिया यमुनोत्री रूट पर व्यवस्थाओं का  जायजा
Spread the love

 

यात्रा मार्गाें पर रात्रि में यातायात पूर्णतः बन्द रखने के दिए निर्देश

उत्तरकाशी। गढ़वाल डीआईजी  करन सिंह नगन्याल गुरुवार को उत्तरकाशी जिले के दौरे पर पहुंचे हैं। जनपद भ्रमण के दौरान उनके चारधाम यात्रा गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम की रुट एवं यात्रा सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेगें। गुरुवार को यमुनोत्री धाम रुट का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यमुनोत्री मार्ग पर नियुक्त पुलिस बल से यात्रा का फीडबैक लिया गया, यात्रा ड्यूटी में नियुक्त समस्त पुलिस बल को चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित तरीके से सम्पन्न करवाने के निर्दश दिये। बरसात के दृष्टिगत सभी को सतर्क रहकर ड्यूटी करने के निर्देश देते हुये रात्रि में यातायात पूर्णतः बन्द रखने के निर्देश दिये गये। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के साथ सभ्य व्यवहार करने तथा अतिथि देवो भवः के भाव से श्रद्धालुओं का हर प्रकार का सहयोग करने हेतु निर्देशित किया गया। उनके द्वारा एक माह की यात्रा को निर्बाध एवं सुचारु रुप से संचालित करने पर यात्रा ड्यूटी में नियुक्त समस्त पुलिस जवानों को मनोबल बढाते हुये उन्हें बधाई दी गई।

Parvatanchal