शुभ प्रभात:जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज का राशिफल: मंगलवार, 31 मई 2022

घर परिवार के रखरखाव संबंधी गतिविधियां होंगी। आज आप अपनी प्रतिभा और सूझबूझ द्वारा कुछ ऐसा निर्णय लेंगे कि आपको खुद भी आश्चर्य होगा। किसी राजनीतिक संबंध से आपको कुछ फायदा होने की उम्मीद है। खर्चों की अधिकता रहेगी। इस पर कटौती करना भी संभव नहीं होगा। किसी भी अनजान व्यक्ति को अपने बारे में विशेष जानकारी ना दें, अन्यथा कोई आपको धोखा दे सकता है। विद्यार्थी गण पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान केंद्रित रखें। आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दें। व्यावसायिक गतिविधियां कुछ मध्यम ही रहेंगी। कोई भी निवेश करने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह सोच विचार अवश्य करें। प्रॉपर्टी के खरीद-फरोख्त संबंधी व्यवसाय में फायदेमंद स्थिति बन रही है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपना टारगेट पूरा करने के लिए और अधिक मेहनत की जरूरत है। घर और व्यवसाय दोनों जगह सामंजस्य बना रहेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ अत्यधिक काम की वजह से थकान हावी रहेगी।
स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु घर के वरिष्ठ व्यक्तियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लापरवाही बिल्कुल ना करें।
अपनी योजनाओं और सपनों को साकार करने का अनुकूल समय है। लक्ष्य प्राप्ति के लिए आप किसी हद तक भी मेहनत कर सकते हैं। आज भी आपका ऐसा ही जज्बा बना रहेगा। किसी समारोह आदि में जाने का भी निमंत्रण प्राप्त होगा। उच्च शिक्षा के लिए अध्ययनरत विद्यार्थियों को और अधिक मेहनत करने की जरूरत है। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से थोड़ी दूरी बनाकर रखें। लड़ाई-झगड़े आदि में ना पड़ें तथा दूसरों के मामले में हस्तक्षेप भी ना करें। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में आपसी सामंजस्य मजबूत होगा। इस समय कामकाज में ठोस और महत्वपूर्ण फैसले लेने की जरुरत है। कलात्मक तथा ग्लैमर कार्यों से जुड़े व्यवसाय सफल रहेंगे। नौकरी में किसी लापरवाही की वजह से आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी, जिससे मन में चैन तथा सुकून मिलेगा। परंतु विवाहितों का विपरीत लिंगी लोगों से मेलजोल मानहानि दे सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय कुछ कमजोर ही है। अपना नियमित जांच कराएं, तथा आलस्य छोड़कर दवाइयों को भी नियमित रूप से लेते रहें।
संतान के करियर संबंधी समस्याओं को सुलझाने में प्रभावशाली इंसान की मदद मिलेगी। तनाव मुक्त होने से ज्यादातर समय सामाजिक गतिविधियों में बीतेगा। आपकी कार्यक्षमता और अधिक सशक्त होगी। पारिवारिक व्यवस्था बनाए रखने में भी आपका योगदान बना रहेगा। किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ कुछ अनबन की स्थिति चल रही है, यह मतभेद बढ़ने की भी आशंका है। अपने स्वभाव में धैर्य व नरमी बनाकर रखें। गुस्से से बात बिगड़ सकती है। इस समय किसी भी तरह की आवाजाही करना नुकसानदायक रहेगा। अपना व्यावसायिक संपर्क दायरा और अधिक विस्तृत करने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में गतिविधियां सामान्य रहेंगी। बिजनेस के कामों में एडवर्टाइजमेंट को ज्यादा से ज्यादा करने का प्रयास करें। इस समय की गई मेहनत के निकट भविष्य में परिणाम हासिल होंगे। जीवनसाथी का आपको भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में स्थायित्व लाने के लिए एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान अवश्य करें। कभी-कभी आत्मविश्वास डगमगा सकता है। मानसिक स्थिरता के लिए मेडिटेशन बहुत जरूरी है।
किसी पारिवारिक सदस्य का विवाह संबंधी प्रस्ताव आने से खुशी का माहौल रहेगा। कामकाज को लेकर की गई यात्रा आर्थिक रूप से बहुत ही लाभदायक साबित होगी। कार्यों को पूरी ऊर्जा के साथ पूरा करने का जज्बा भी बना रहेगा। पारिवारिक वातावरण भी अनुशासित और सकारात्मक बना रहेगा। विद्यार्थी तथा युवा लोग व्यर्थ के हास परिहास तथा मनोरंजन संबंधी कार्यों में समय नष्ट ना करें। इस समय फिजूलखर्ची पर भी नियंत्रण रखना अति आवश्यक है। घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह की अवहेलना करना नुकसानदायक रहेगा। व्यापार में अपने प्रोडक्ट की क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाने की जरूरत है। साथ ही विस्तार संबंधी योजनाओं पर गंभीरता से विचार करें। इंपोर्ट एक्सपोर्ट संबंधी व्यवसाय में बेहतरीन लाभ के योग बने हुए हैं। नौकरी में अपना टारगेट सुगमता से हासिल हो जाएगा। पति-पत्नी के बीच चल रही गलतफहमियां और मतभेद दूर होंगे तथा घर के सभी सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा। स्वास्थ्य में वर्तमान मौसम की वजह से हल्के-फुल्के उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। अपने खान-पान व दवाइयों का विशेष ध्यान रखें।
इस समय नौकरी तथा व्यवसाय संबंधी गतिविधियों को अनुकूल बनाए रखने के लिए अधिक प्रयासों की भी जरूरत है। उच्चाधिकारियों के साथ बातचीत करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग ना करें, अन्यथा कोई लक्ष्य आपकी आंख से ओझल हो सकता है।
घर की गतिविधियों में भी आपका सहयोग बना रहेगा तथा घर का वातावरण भी सुखद रहेगा। प्रेमी युगल को मुलाकात का अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परंतु व्यायाम और योगा को अपने जीवन का हिस्सा अवश्य बनाएं।
व्यावसायिक कार्य प्रणाली में नवीनीकरण अथवा बदलाव संबंधी निर्णय कामयाब रहेंगे। व्यवसाय और नौकरी से संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय स्वयं ही लें। किसी पर अधिक विश्वास करना उचित नहीं रहेगा। अपने सीनियर्स के साथ संबंध बनाए रखें।
घर के किसी मुद्दे को लेकर सदस्यों के बीच कुछ नोकझोंक रह सकती है। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
पेट से संबंधित समस्या रहेगी। गैस और बादी वाली चीजों का सेवन ना करें।
दिनचर्या और कार्यप्रणाली व्यवस्थित रखने से सभी कामों को बेहतरीन तरीके से अंजाम देंगे। आर्थिक निवेश संबंधी मामलों पर भी समय व्यतीत होगा। सामाजिक गतिविधियों में भी आपका सहयोग आपको सम्मानित रखेगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों की भावनाओं और मार्गदर्शन को नजरअंदाज ना करें, अन्यथा उनके गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को भी अपनी पढ़ाई पर और अधिक फोकस रहने की आवश्यकता है। कामकाज को लेकर दिनभर व्यस्तता रहेगी। कोई भी पैसे संबंधी लेनदेन या डील करते समय बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। नौकरी प्राप्ति के लिए किए गए प्रयासों का सकारात्मक रिजल्ट प्राप्त हो सकता है। घर परिवार में खुशी भरा वातावरण रहेगा। पति-पत्नी के बीच चल रही किसी गलतफहमी का भी निवारण होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, परंतु माइग्रेन की समस्या उठ सकती है। तनाव लेने से बचें।
परिवार में व्यवस्था बनाकर रखना बहुत जरूरी है वरना कुछ तनाव की स्थिति भी बन सकती है। लापरवाही और लेटलतीफी के कारण महत्वपूर्ण काम रुक सकते हैं। भाइयों के साथ संबंधों में मजबूती बनाकर रखें। आय के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता परेशान करेगी। व्यापारिक गतिविधियों की छोटी से छोटी बारीकियों पर गंभीरता से मूल्यांकन करें। मार्केटिंग तथा जनसंपर्क का दायरा बढ़ाएं।नौकरी में आपका मृदु व्यवहार तथा उदारवादी स्वभाव की वजह से सभी सहयोगियों के साथ संबंध उत्तम बने रहेंगे। दाम्पत्य जीवन उत्तम रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में अपनी ऊर्जा, पैसा और समय नष्ट ना करें।
मौसमी बीमारियां जैसे एलर्जी, खांसी जुकाम आदि हावी हो सकते हैं। अपना ध्यान रखें। आयुर्वेदिक इलाज सबसे उत्तम है।

