दुखद: गहरी खाई में जा गिरी स्विफ्ट कार , पत्नी की मौत, पति और पुत्र घायल

दुखद:  गहरी खाई में जा गिरी स्विफ्ट कार , पत्नी की मौत, पति और  पुत्र घायल
Spread the love

टिहरी। जनपद के देवप्रयाग में चमोली से देहरादून जा रही एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार तीनों लोग गंभीर रूप से (पति-पत्नी और बेटा) घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग ले जाया गया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, देवप्रयाग में चमोली से देहरादून जा रही एक स्विफ्ट कार देवप्रयाग से आगे सैनिक होटल के समीप हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा कार चलाने के दौरान चालक को नींद आने के कारण हुआ है। कार 40 वर्षीय भूपेंद्र सिंह चला रहे थे। हादसे में घायल उनकी पत्नी नीतू सिंह (38)  की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि बेटे   आयुष  (उम्र 17 साल) और  पिता भूपेंद्र सिंह का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार अपने नये मकान के गृह प्रवेश के लिए  देहरादून जा रहा था। हादसे के बाद से उनके परिवार और क्षेत्र में मातम का माहौल छा गया है।

Parvatanchal