हादसा: नहाते समय नदी में डूब गया किशोर, तलाश जारी

हादसा: नहाते समय नदी में डूब गया किशोर, तलाश जारी
Spread the love

नैनीताल। जनपद के रामनगर में 17 वर्षीय किशोर कोसी नदी में नहाते समय डूब गया। किशोर के डूबने की सूचना पर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। काफी खोजबीन के प्रयास किए गए, लेकिन अंधेरा होने की वजह से देर रात रेस्क्यू का कार्य रोक दिया गया है। रविवार सुबह रेस्क्यू टीम ने फिर से सर्च अभियान शुरू किया, लेकिन अभी तक किशोर का पता नहीं चल पाया है।
मिली शनिवार शाम को कोसी नदी में नहाने गए 17 वर्षीय किशोर प्रिंस कोसी नदी में डूब गया। प्रिंस  रामनगर के चिल्लकिया गांव का रहने वाला था। प्रिंस  के कोसी नदी में डूबने की सूचना स्थानीय व्यक्ति किशोर  ने गर्जिया पुलिस चौकी को  दी। सूचना पर पुलिस साथ ही रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंची और सर्च अभियान शुरू किया, लेकिन अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू अभियान रोक दिया गया। रेस्क्यू टीम ने रविवार सुबह फिर से सर्च अभियान शुरू किया है, लेकिन किशोर का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। वहीं, किशोर के डूबने पर गांव में शोक का माहौल है, तो वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Parvatanchal